Advertisement
NEET विवाद पर प्रीति जिंटा खुलकर आईं सामने, छात्रों के समर्थन में सरकार से की बड़ी मांग; सोनम वांगचुक पर क्या कहा?
Preity Zinta Support CJP Protest: प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सरकार जल्द ही Sonam Wangchuk और छात्र संगठनों से बातचीत करेगी.
Advertisement
Preity Zinta Support CJP Protest: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने NEET विवाद और छात्रों के आंदोलन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने छात्रों की मांगों और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत का समर्थन किया है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी शांतिपूर्ण आंदोलन को गलत लोगों के हाथों में नहीं जाना चाहिए और इसका मूल उद्देश्य नहीं बदलना चाहिए. प्रीति जिंटा का कहना है कि छात्रों को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है, लेकिन प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए. किसी भी आंदोलन में हिंसा, अराजकता या गलत एजेंडे को जगह नहीं मिलनी चाहिए.
छात्रों की मांगों को दबाया नहीं जाना चाहिए
प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया. उन्होंने कहा कि छात्रों की शिक्षा और भविष्य से जुड़े मुद्दे बेहद महत्वपूर्ण हैं और उनकी आवाज को सुना जाना चाहिए. उन्होंने चिंता जताई कि कई बार कुछ लोग किसी आंदोलन का फायदा उठाकर उसका उद्देश्य बदलने की कोशिश करते हैं. ऐसे में जरूरी है कि छात्रों की असली समस्याएं पीछे न छूट जाएं और आंदोलन अपने सही रास्ते पर बना रहे.
Advertisement
While it’s important to support our students and ask for educational reforms that positively impact the future of our youth, it’s also very important that peaceful protests by students are Not hijacked by anti national elements to create chaos & change the nature of the protest.…
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) ?ref_src=twsrc%5Etfw">July 22, 2026Advertisement
Loading Ad...
सरकार और छात्रों के बीच बातचीत की अपील
प्रीति ने सरकार और छात्रों दोनों से बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में बातचीत और आपसी समझ से ही बड़े मुद्दों का हल निकाला जा सकता है. उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों पक्ष सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे और ऐसा रास्ता निकाला जाएगा जिससे देश के युवाओं और शिक्षा व्यवस्था को फायदा हो.
Advertisement
प्रीति ने जताई लोकतंत्र और कानून पर भरोसा
अपने पोस्ट में प्रीति जिंटा ने कहा कि उन्हें देश के लोकतंत्र, कानून व्यवस्था और सरकार पर भरोसा है. उन्होंने युवाओं के भविष्य के लिए मेहनत, समानता और बेहतर शिक्षा को जरूरी बताया. उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों के गुस्से या उनकी समस्याओं का इस्तेमाल किसी गलत मकसद के लिए नहीं होना चाहिए. आंदोलन का उद्देश्य शिक्षा सुधार और छात्रों के हितों से जुड़ा रहना चाहिए.
I hope our govt starts a meaningful dialogue with Sonam Wangchuk and the student bodies so his health does not deteriorate any further ! Please end your fast Sonam. Your health is as important as this fight. You and the students are fighting for the future of India and for our…
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) ?ref_src=twsrc%5Etfw">July 21, 2026Advertisement
Loading Ad...
सोनम वांगचुक को लेकर भी रखी थी अपनी बात
यह भी पढ़ें
इससे पहले प्रीति जिंटा ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में भी आवाज उठाई थी. उन्होंने सरकार से अपील की थी कि वह सोनम वांगचुक और छात्र संगठनों के साथ बातचीत करे. उन्होंने सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर चिंता जताई थी और उनसे अनशन खत्म करने की अपील भी की थी. प्रीति लगातार शिक्षा और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय रखती रही हैं.