Advertisement

Loading Ad...

PM मोदी का अपमान करना प्रकाश राज को पड़ा भारी, कही ऐसी बात भड़क उठे लोग, एक्टर को सिखा दिया सबक

बीजेपी और पीएम मोदी के ख़िलाफ़ अक्सर ही बयान बाजी करके चर्चाओं में रहने वाले प्रकाश राज ने एक बार सोशल मीडिया के जरिए अपनी भड़ास निकाली है. इस बार उन्होंने मोदी के चाय बेचने वाले दावे पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है.

Image Credits:IANS
Loading Ad...

साउथ के जाने माने एक्टर प्रकाश राज, जो अपनी फिल्मों में विलेन के किरदार निभाकर दर्शकों का मनोरजन करते हैं, वो असल जिंदगी में कई बार लोगों की नजरों में खलनायक बन जाते हैं. 

प्रकाश राज ने पीएम मोदी का किया अपमान 

बीजेपी और पीएम मोदी के ख़िलाफ़ अक्सर ही बयान बाजी करके चर्चाओं में रहने वाले प्रकाश राज ने एक बार सोशल मीडिया के जरिए अपनी भड़ास निकाली है. इस बार उन्होंने मोदी के चाय बेचने वाले दावे पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है. 

Loading Ad...

दरअसल एक एक्स यूज़र ने प्रधानमंत्री की आलोचना करते हुए लिखा कि मुझे पूरा यकीन है कि मोदी न तो चाय बेचने वाले थे और न ही भिखारी. वो जन्मजात झूठे हैं. कौन-कौन मुझसे सहमत है?

Loading Ad...

अब इस यूजर के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रकाश राज ने लिखा, “मुझे नहीं पता कि उन्होंने कभी चाय बेची थी या नहीं, या फिर उन्होंने भीख मांगी थी या नहीं. लेकिन मैं उनके कई झूठों का गवाह रहा हूं. क्या आप मेरी इस बात से सहमत हैं? बस पूछ रहा हूं.”

प्रकाश राज पर फूटा लोगों का गुस्सा 

अब प्रकाश राज की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है, लोग एक्टर की जमकर आलोचना कर रहे हैं. प्रकाश राज ने जिस तरह से पीएम मोदी का अपमान किया है, वो लोगों को रास नहीं आया है, सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर एक्टर की क्लास लगाई है. एक यूजर ने लिखा, “समस्या चाय नहीं है. समस्या यह है कि एक चायवाला प्रधानमंत्री बन गया और सफलतापूर्वक देश चला रहा है  यह बात आपके अभिजात वर्ग को अभी भी हजम नहीं हो रही है....”

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “मुझे क्या फर्क पड़ता है कि आप किससे सहमत हैं. आप लोग देशद्रोही हैं. आप बड़े मूर्ख हैं. मुझे बताएं कि कौन-कौन मुझसे सहमत है बस पूछ रहा हूं “

Loading Ad...

इसके अलावा एक और यूज़र ने लिखा, “आप चाहे जो भी कहें, फिलहाल वे दुनिया के सबसे लोकप्रिय राजनेताओं में से एक हैं. अगर वे अगला संसदीय चुनाव जीत जाते हैं तो इतिहास रच देंगे.”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “हम सब जानते हैं कि आपने यह बयान क्यों लिखा है...सिर्फ सुर्खियों में बने रहने के लिए...वरना आप कुछ भी नहीं हैं...और आप हमेशा मुंह के बल गिरते हैं.”

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “यह भारत में मूर्खतापूर्ण राजनीति का सबूत है और एक अच्छे विश्व नेता और मौजूदा प्रधानमंत्री को बदनाम करने की हर संभव कोशिश है! प्रधानमंत्री के शासन के दौरान राजनीति खेलना बंद करो. चुनाव के समय ऐसी गंदी हरकतें की जा सकती हैं..”

Loading Ad...

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “मुझे आपके अभिनय या आपके पाखंड के बारे में कुछ नहीं पता. पूरा भारत आपके भारत और सनातन धर्म के प्रति घृणित और बेशर्म नफरत का गवाह है. अगर आपको पहले से पता नहीं है, तो मैं आपको बता रहा हूँ.”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “इसका मतलब है कि एक व्यक्ति उसी थाली में मेहनत कर रहा है जिसमें वह खाता है. भारत में रहते हुए, देश के खिलाफ बोल रहे हो! पाकिस्तानी तुमसे कहीं बेहतर हैं. तुम्हें शर्म आनी चाहिए, यार समझदार बनो.”

पहले भी कई बार ट्रोल हो चुके हैं प्रकाश राज

Loading Ad...

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब प्रकाश राज इस तरह से लोगों के निशान आए हो, इससे पहले भी मोदी सरकार के खिलाफ अपनी बौखलाहट ज़ाहिर करना एक्टर को भारी पड़ गया है. पहले बीजेपी को दाउद पार्टी बोलना और अब पीएम मोदी का अपमान कर एक्टर बुरे फँस गए हैं. 

प्रकाश राज़ का वर्क फ़्रंट 

यह भी पढ़ें

बात करें प्रकाश राज़ के वर्क फ़्रंट की तो जल्द ही एक्टर कई फिल्मों में नज़र आने वाले हैं, वो संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट में प्रभास और तृप्ति डिमरी के साथ दिखाई देंगे. इसके अलावा वो एस.एस राजामौली की फिल्म वाराणसी ने भी नज़र आएंगे.जिसमें उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू अहम रोल में होंगे. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...