Advertisement
PM मोदी ने देशवासियों से की ऐसी अपील, बौखला गए प्रकाश राज, कर बैठे ऐसी हरकत, लोगों ने सिखाया सबक
बीजेपी और पीएम मोदी के ख़िलाफ़ अक्सर ही बयान बाजी करके चर्चाओं में रहने वाले प्रकाश राज ने एक बार सोशल मीडिया के जरिए अपनी भड़ास निकाली है. पीएम मोदी ने देशवासियों से तेल बचाने की अपील क्या की, प्रकाश राज ये बर्दाश्त नहीं कर पाए. उन्हें मोदी को कोसने का एक और मौका मिल मिल गया है.
Advertisement
साउथ के जाने माने एक्टर प्रकाश राज, जो अपनी फिल्मों में विलेन के किरदार निभाकर दर्शकों का मनोरजन करते हैं, वो असल जिंदगी में कई बार लोगों की नजरों में खलनायक बन जाते हैं.
पीएम मोदी पर प्रकाश राज ने कसा तंज
बीजेपी और पीएम मोदी के ख़िलाफ़ अक्सर ही बयान बाजी करके चर्चाओं में रहने वाले प्रकाश राज ने एक बार सोशल मीडिया के जरिए अपनी भड़ास निकाली है. पीएम मोदी ने देशवासियों से तेल बचाने की अपील क्या की, प्रकाश राज ये बर्दाश्त नहीं कर पाए. उन्हें मोदी को कोसने का एक और मौका मिल मिल गया है. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर देश के प्रधानमंत्री पर तंज कसा है.
Advertisement
Nehr Who नाम के एक X यूजर ने मोदी की अपील पर सवाल उठाते हुए लिखा था, “प्रधानमंत्री ने अपने 50 गाड़ियों के काफिले के साथ सैकड़ों रोड शो किए; क्या उन्हें तब भारत में ईंधन संकट की जानकारी नहीं थी? प्रधानमंत्री को चुनाव के बाद ही ईंधन संकट का एहसास हुआ, अब वो नागरिकों से त्याग करने को कह रहे हैं, तो फिर वे प्रधानमंत्री की कुर्सी पर किसलिए बैठे हैं?”
Advertisement
इस यूजर के पोस्ट को शेयर करते हुए प्रकाश राज ने लिखा, प्रिय नरेंद्र मोदी जी... एक नागरिक जस्टआस्किंग कर रहा है.
प्रकाश राज पर फूटा लोगों का गुस्सा
Advertisement
अब प्रकाश राज ने जिस तरह से बीजेपी और पीएम मोदी पर तंज कसा है, वो लोगों को रास नहीं आया है, सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर एक्टर की क्लास लगाई है. एक यूजर ने लिखा, “क्या वो तुम्हारा भाई है? क्योंकि तुम जैसे लोग बिना किसी जानकारी के हमारे प्रधानमंत्री पर बेवजह भौंक रहे हो.”
वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “एक नागरिक के तौर पर मैं चाहता हूं कि मेरे प्रधानमंत्री सुरक्षित और स्वस्थ रहें. देश में बहुत से ऐसे लोग हैं जो उन्हें जान से मारना चाहते हैं. इसलिए मुझे इस बात से कोई आपत्ति नहीं होगी अगर वे 50 सुरक्षा कारों के काफिले के साथ यात्रा करें.
इसके अलावा एक और यूज़र ने लिखा, “प्रकाश राज अब आप बस ट्वीट ही कर सकते हैं. भारत मोदी द्वारा शासित है और रहेगा.”
Advertisement
वहीं एक और यूजर ने लिखा, “नरेंद्र मोदी जी को तुम्हें जवाब क्यों देना चाहिए, तुम वामपंथी सनकी... हम तो हर हाल में उन्हें ही वोट देंगे, तुम दिमागी रूप से बीमार मूर्ख हो.”
इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “प्रिय प्रकाश राज यह एक पक्षपाती अकाउंट है जो भारत, भाजपा, आरएसएस, हिंदू, जैन, बौद्ध और कभी-कभी दलितों से भी नफरत करता है जब परिस्थितियाँ उसके एजेंडे के अनुकूल नहीं होतीं... ऐसे लोगों को बढ़ावा न दें, अन्यथा आपको भी उनमें से एक मान लिया जाएगा.”
वहीं एक और यूजर ने लिखा, “प्रिय NarendraModiजी, प्रकाश बेवजह बोल रहा है. कृपया इस मूर्ख को नज़रअंदाज़ करें…”
Advertisement
इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “वास्तविक जीवन के खलनायक प्रकाश राज का सांवला रंग उनके भीतर के कचरे का स्पष्ट प्रतिबिंब है, जहां वे हिंदू नाम का इस्तेमाल धोखा देने के लिए करते हैं, लेकिन अपने कट्टर एजेंडे का प्रचार करते हैं और @narendramodi के खिलाफ जहर उगलते हैं.”
पीएम मोदी से लोगों से की थी अपील
Advertisement
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण तेल आपूर्ति संकट से देश की अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए पीएम मोदी ने नागरिकों से निजी वाहनों की जगह मेट्रो और बसों का इस्तेमाल करने और कारपूलिंग करने को कहा है. इतना ही नहीं पीएम मोदी ने ये भी कहा है कि अनावश्यक यात्राओं से बचें और जहां संभव हो वर्क-फ्राम होम की संस्कृति अपनाएं.
पीएम मोदी ने अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या घटाकर दो कर ली
इस बड़ी जिम्मेदारी का संदेश देते हुए ख़ुद पीएम मोदी ने भी एक बड़ी मिसाल पेश की और अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या घटाकर केवल दो कर ली है. हालांकि विरोधियों को हर बात पर निशाना साधना है और सवाल उठाने हैं, हालांकि मोदी पर तंज कसने वाले प्रकाश को लोगों ने ही सबक सिखा दिया है.
Advertisement
पहले भी कई बार ट्रोल हो चुके हैं प्रकाश राज
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब प्रकाश राज इस तरह से लोगों के निशान आए हो, इससे पहले भी मोदी सरकार के खिलाफ अपनी बौखलाहट ज़ाहिर करना एक्टर को भारी पड़ गया है. बीजेपी को दाउद पार्टी बोलना और राघव चड्ढा पर तंज कसना उन्हें भारी पड़ गया है.
प्रकाश राज़ का वर्क फ़्रंट
Advertisement
यह भी पढ़ें
बात करें प्रकाश राज़ के वर्क फ़्रंट की तो जल्द ही एक्टर कई फिल्मों में नज़र आने वाले हैं, वो संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट में प्रभास और तृप्ति डिमरी के साथ दिखाई देंगे. इसके अलावा वो एस.एस राजामौली की फिल्म वाराणसी ने भी नज़र आएंगे.जिसमें उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू अहम रोल में होंगे.