Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' से जुड़ा पीएम मोदी का खास कनेक्शन, जानिए पूरी ख़बर

आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर 20 जून को रिलीज होने वाली है, एक्टर पूरे दिन साल बाद फिल्मों में वापसी कर रहे हैं. वहीं इस बीच एक्टर की इस फिल्म में पीएम मोदी का कनेक्शन जुड़ गया है.

Loading Ad...

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म सितारे ज़मीन पर की वजह से लगातार खबरों में बने हुए हैं. एक्टर कई दिनों से फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं. फैंस एक्टर की इस फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार भी कर रहे हैं.

हाल ही में खबरें आई थी की आमिर खान की फिल्म  सितारे ज़मीन पर रिलीज से पहले ही सेंसर बोर्ड में अटक गई है, दरअसल एक्टर की फिल्म सितार ज़मीन पर सेंसर बोर्ड की कैंची चली है. सीबीएफसी यानि सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने फिल्म के दो सीन में कट का सुझाव दिया है. लेकिन आमिर खान इन्हें मानने को तैयार नहीं है. एक्टर अपनी बात पर अड़े हुए हैं. जिसकी वजह से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. 

सितारे ज़मीन पर’ से जुड़ा पीएम मोदी का कनेक्शन!
वहीं इस बीच सुनने में आ रहा है कि सेंसर बोर्ड की तरफ़ से फिल्म के कुछ शब्द बदलने और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम जोडने जैसे बदलाव किए गए हैं. एक लीडिंग वेबसाइट की रिपोर्ट की मानें तो सेंसर बोर्ड की रिवाइजिंग कमिटी ने फिल्म में इस्तेमाल शब्द बिज़नेस वुमन को बदलकर बिज़नेस प्रसव करने को कहा है, साथ ही एक जगह माइकल जैक्सन की जगह लवबर्ड्स और इसके अलावा एक सीन में कमल की जगह लोटस शब्द के इस्तेमाल के इस्तेमाल करने की बात ही है. 

Loading Ad...

इतना ही नहीं कमिटी ने फिल्म के पुराने डिस्क्लेमर को हटाने की बात करते हुए एक नए डिस्क्लेमर को जोड़ने को कहा है, जिसमें पीएम मोदी का कोट शामिल किया गया है. इन सभी बदलावों के बाद फिल्म को CBFC यानि सेंसर बोर्ड की तरफ़ से UA 13
+ सर्टिफ़िकेट दिया है. यानि आमिर की इस फिल्म को सभी उम्र के लोग देख सकते हैं. वहीं 13 साल से छोटे बच्चों को अपने पेरेंट्स के साथ ये फिल्म देखने की इजाज़त है. 

Loading Ad...

तीन साल बाद वापसी कर रहे आमिर!              
बता दें कि आमिर खान तीन साल बाद इस फिल्म के ज़रिए वापसी कर रहे हैं, ऐसे में एक्टर को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं. एक्टर की बीते कुछ सालों से फिल्में फ्लॉप साबित हो रही हैं, साल 2022 में आई उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी. फिल्म अपना बजट भी निकालने में सफल नहीं हो पाई थी. ऐसे में फिल्म सितारे ज़मीन पर  एक्टर के लिए बेहद ज़रूरी है. अगर ये फिल्म बॉक्स ऑफ़िस पर फ्लॉप साबित होती है तो एक्टर को ज़ोर का झटका लगना लाजमी है. 

चैंपियंस से प्रेरित है सितारे ज़मीन पर!
बात करें आमिर खान की फिल्म सितारे ज़मीन पर की तो ये फिल्म हॉलीवुड फिल्म चैंपियंस का हिंदी रीमेक है. फिल्म में एक्टर कोच के रोल में नज़र आएंगे. आमिर की फिल्म सितारे ज़मीन पर को R. S Prasanna ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा लीड रोल में नज़र आएंगे. ये फिल्म 20 जून को थियेटर्स पर दस्तक देगी. फिल्म का ट्रेलर तो लोगों को काफी पसंद आया है, लेकिन कई लोग इसे चैपियंस की हूबहू कॉपी बता रहे हैं. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

आमिर खान ने उठाया बड़ा कदम
वहीं सितारे ज़मीन पर की रिलीज़ से पहले आमिर खाम ने एक बड़ा कदम उठाया है, जिसने इंडस्ट्री के भी होश उड़ा दिए हैं. दरअसल आमिर की ये फिल्म सिर्फ थियेटर्स में ही रिलीज़ होगी. इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम नहीं किया जाएगा. बीते कुछ सालों से देखने को मिल रहा है कि थियेटर्स में फिल्म रिलीज़ होने के 2 महिने बाद ही मेकर्स अपनी फिल्म को ओटीटी पर स्ट्रीम कर देते हैं. लेकिन आमिर ये फैसला किया है कि वो अपनी फिल्म सितारे ज़मीन पर को सिर्फ थियेटर में ही रिलीज़ करेंगे. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की सितारे ज़मीन पर बॉक्स ऑफ़िस पर जादू चलाने में कामयाब हो पाती है या नहीं. 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...