Advertisement
आलिया-बॉबी की Alpha का ट्रेलर देख लोगों का हुआ दिमाग ख़राब, क्या हुआ ऐसा चढ़ गया सबका पारा, ऋतिक भी नहीं बचा पाए
ट्रेलर में आलिया भट्ट का अब तक का सबसे दमदार एक्शन अवतार देखने को मिलता है. वह कई दुश्मनों का सामना करती नजर आती हैं- बंदूकें चलाती हुई, विस्फोट करती हुई. उनके किरदार को काफी प्रभावशाली तरीके से दिखाया गया है. फिल्म में आलिया के साथ शरवरी वाघ भी हैं, जिनका किरदार कहानी की सबसे अहम कड़ियों में से एक हैं.
Advertisement
यश राज फिल्म्स की मोस्ट अवेटेड स्पाई एक्शन फिल्म 'अल्फा' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है. लंबे समय से इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई थी और अब ट्रेलर ने फिल्म की कहानी, किरदारों और एक्शन की झलक दिखाकर फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है.
रिलीज हुआ अल्फा का ट्रेलर
ट्रेलर 2 मिनट 33 सेकंड का है. इसमें एक्शन, सस्पेंस, इमोशन और दमदार विजुअल्स है. इसके जरिए मेकर्स ने पहली बार फिल्म की कहानी को लेकर कई बड़े खुलासे भी किए गए हैं, जिनमें आलिया भट्ट के किरदार का बैकग्राउंड, बॉबी देओल का खतरनाक रोल और ऋतिक रोशन के कैमियो शामिल है.
Advertisement
ट्रेलर में क्या दिखाया गया है?
Advertisement
ट्रेलर की बात करें, तो इसकी शुरुआत एक छोटी बच्ची से होती है, जिसका नाम बॉबी देओल सीता रखते हैं. बॉबी देओल का किरदार कहता है- 'इसकी मां का नाम जानकी था और हम इसे सीता बनावेंगे.’ यह बच्ची आलिया भट्ट का किरदार है. इस दौरान उनकी एंट्री दिखाई जाती है और बैकग्राउंड में एक वॉयस चलती है, जिसमें आलिया कहती है- कहानी कुछ यूं है- एक राक्षस था. घमंड उसका शस्त्र है. वह धोखे से राज करता था और झूठ से जीतता था. एक दिन एक राजकुमारी को अपने घर ले गया. इतिहास जानता है कि उस कहानी का अंत कैसे हुआ. पर इस बार सीता आज लंका खुद जलाने आई है.’
Advertisement
एक्शन अवतार में दिखीं आलिया-शरवरी
ट्रेलर में आलिया भट्ट का अब तक का सबसे दमदार एक्शन अवतार देखने को मिलता है. वह कई दुश्मनों का सामना करती नजर आती हैं- बंदूकें चलाती हुई, विस्फोट करती हुई. उनके किरदार को काफी प्रभावशाली तरीके से दिखाया गया है. फिल्म में आलिया के साथ शरवरी वाघ भी हैं, जिनका किरदार कहानी की सबसे अहम कड़ियों में से एक हैं.
ट्रेलर में कई एक्शन सीन्स में वह आलिया के साथ कंधे से कंधा मिलाकर दुश्मनों से लड़ती दिखाई दी है. वहीं कुछ सीन्स में दोनों आपस में भी फाइट करती दिखी.
Advertisement
बॉबी देओल एक बार फिर रहस्यमयी अंदाज में दिखे
वहीं बॉबी देओल एक बार फिर अपने रहस्यमयी अंदाज में होंगे. टीजर को देख, पहले दर्शक जो बॉबी देओल को आलिया भट्ट के किरदार का असली पिता समझ रहे थे, ट्रेलर ने उनकी भूमिका को साफ कर दिया है. वह 'अल्फा' मिशन के लिए आलिया को बचपन में किडनैप करते है और फिर खूंखार तरीके से उसे ट्रेन करते हैं.
बॉबी देओल का किरदार फतेह 'अल्फा प्रोग्राम' मिशन को लेकर काफी जुनूनी है, और उसके रास्ते में जो भी आता है, वह उसे मार देता है.
Advertisement
रॉ चीफ के रूप में नज़र आएंगे अनिल कपूर
फिल्म में अनिल कपूर भी अहम भूमिका निभा रहे हैं. वह रॉ चीफ के रूप में नजर आते हैं. ट्रेलर में वह सीता को बताते दिखते है कि आखिर फतेह के खिलाफ क्या प्लानिंग करनी है और क्यों उससे डरने की जरूरत है.
Advertisement
ट्रेलर का सबसे बड़ा सरप्राइज ऋतिक रोशन
ट्रेलर का सबसे बड़ा सरप्राइज ऋतिक रोशन की एंट्री है. ट्रेलर के आखिर में उनकी आंखों की झलक दिखाई गई है. वह स्पाई यूनिवर्स के लोकप्रिय एजेंट कबीर लूथरा फिल्म में दिखाई देंगे.
अल्फा के ट्रेलर को लोगों ने किया ट्रोल
Advertisement
बता दें कि अल्फा का ट्रेलर लोगों को कुछ रास नहीं आया है, ज़्यादातर लोगों ने ट्रेलर पर मिक्सड रिएक्शन दे दिए हैं, लोगों का कहना है कि सब कुछ ट्रेलर में ही दिखा दिया है, तो फिल्म में देखने के लिए क्या ही बचा. वहीं कुछ का कहना है कि आपने धुरंधर स्टाइल को कॉपी करने की कोशिश की है. लोग जमकर आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा के ट्रेलर को ट्रोल कर रहे हैं.
एक यूजर ने लिखा,” उन्होंने 'धुरंधर' स्टाइल का बैकग्राउंड म्यूज़िक लाने की कोशिश की है, लेकिन यह साफ़ तौर पर निराश करता है. अगर यह फ़िल्म चलती है, तो सिर्फ़ आलिया और शरवरी की वजह से ही चलेगी. वरना, यह YRF के स्पाई यूनिवर्स की एक आम फ़िल्म है, जिसका कोई खास मतलब समझ नहीं आता.”
इसके अलावा एक और यूज़र ने लिखा, “कोई विज़न नहीं. कोई कहानी नहीं. कोई क्रिएटिविटी नहीं बची. वही पुराना कॉपी-पेस्ट वाला काम. दर्शकों के लिए भी कोई सरप्राइज़ नहीं.”
Advertisement
वहीं एक और यूजर ने लिखा,”समझ नहीं आ रहा कि #Alpha के ट्रेलर में सबसे ज़्यादा अजीब क्या है, AliaBhatt के डायलॉग, Sharvari के एक्शन सीन या Bobby Deol का ज़बरदस्ती वाला हरियाणवी लहज़ा.”
वहीं एक और यूजर ने लिखा, “Black widow ka sasta nasha”
इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “ट्रेलर में ही एक सरप्राइज़ कैमियो का खुलासा करना, यह साफ़ दिखाता है कि उन्हें अपनी फ़िल्म पर कितना भरोसा है. यार! पता नहीं इस यूनिवर्स का क्या होगा.”
Advertisement
वहीं एक और यूजर ने लिखा, “Jameel Jamali To YRF -- Baccha hai tu mera , Aa tujhe Fanta pilaa”
इसके अलावा एक और यूज़र ने लिखा, “यह ट्रेलर देखने के बाद खुद को डिटॉक्स करने के लिए मुझे 'धुरंधर' का ट्रेलर देखना पड़ा.”
Advertisement
कब रिलीज़ होगी फिल्म?
यह भी पढ़ें
शिव रवैल के डायरेक्शन में बनी 'अल्फा' फिल्म 3 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. पहले ये फिल्म 10 जुलाई को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने इसकी रिलीज़ डेट में बदलाव कर दिया है.