Advertisement
धुरंधर को टक्कर देने के लिए पाकिस्तान ने बनाई फिल्म, लेकिन हो गई ग़ज़ब बेइज्जती, स्टारकास्ट तक ने भी नहीं देखी, खाली थियेटर्स में बस भिनभिनाती रहीं मक्खियां
धुरंधर के बहाने खूब चर्चा बटोरने वाली मेरा ल्यारी 8 मई को पाकिस्तान में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को पहले ही दिन से ऐसा रिस्पॉन्स मिला कि कई थिएटर्स पहले वीकेंड के बाद ही इसे हटा चुके हैं.
Advertisement
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर ने हर किसी का दिल जीत है, भले ही कुछ लोगों ने फिल्म का विरोध कर इसे Propaganda फिल्म बताया हो, लेकिन ज़्यादातर लोगों ने इस फिल्म को खूब पसंद किया,धुरंधर के दोनों पार्ट्स ने भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर रिक़ॉर्ड तोड़ कमाई ये पहले ही साबित कर दिया है. धुरंधर के दोनों पार्ट्स ने ऐसा धमाका किया, जिसकी गूँज पाकिस्तान में भी सुनाई दी थी.
पाकिस्तान की फिल्म मेरा ल्यारी का हुआ बुरा हश्र
वहां कई एक्टर्स, नेताओं और आम जनता को फिल्म में दिखाई गई पाकिस्तान, खासकर कराची के ल्यारी शहर की इमेज से परेशानी नजर आई. लेकिन धुरंधर के असर का सबसे मजेदार नजारा तब सामने आया, जब दिसंबर में पाकिस्तानी फिल्म अनाउंस हुई मेरा ल्यारी. बीते वीकेंड ये फिल्म रिलीज हो चुकी इस फिल्म का ऐसा हश्र हुआ है, जिसे देखकर लगता है कि शायद इसके कलाकारों के अपने लोग भी फिल्म देखने नहीं पहुंचे हैं.
Advertisement
मेरा ल्यारी को टिकट बेचना पड़ा भारी!
Advertisement
अबू अलीहा के डायरेक्शन में बनी मेरा ल्यारी में आयशा ओमर, दानानीर मोबीन, सामिया मुमताज और ट्रिनेट ल्यूकस जैसे पॉपुलर हस्ती नज़र आई थी. लेकिन धुरंधर की तरह मेरा ल्यारी कोई स्पाई-थ्रिलर या एक्शन फिल्म नहीं है. ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जो महिला फुटबॉलरों के बारे में है.
पाकिस्तान में सिंध प्रांत के मंत्री शरजील मेमन ने मेरा ल्यारी फिल्म को 'भारत के नेगेटिव प्रोपेगेंडा का करारा जवाब' बताया था. उनका कहना था कि ये ल्यारी का असली चेहरा दिखाएगी जो शांति, समृद्धि और गर्व से भरा है!
पहले ही दिन फिल्म उतार दी गई
Advertisement
धुरंधर के बहाने खूब चर्चा बटोरने वाली मेरा ल्यारी 8 मई को पाकिस्तान में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को पहले ही दिन से ऐसा रिस्पॉन्स मिला कि कई थिएटर्स पहले वीकेंड के बाद ही इसे हटा चुके हैं. पाकिस्तान की सिटी मैगजीन की एक रिपोर्ट बताती है कि एक थिएटर में तो मेरा ल्यारी के मात्र 22 टिकट बुक हुए थे और वहां पहले ही दिन फिल्म उतार दी गई.
किस वजह से लोगों ने फिल्म में नहीं दिखाई दिलचस्पी
पाक सिनेमा पर नजर रखने वाले कई सोशल मीडिया हैंडल बताते हैं कि कम बजट, हल्की प्रेजेंटेशन और पॉपुलर मसाला की कमी की वजह से लोग इस फिल्म में कुछ खास दिलचस्पी नहीं ले रहे.
आज से करीब 6 महीने पहले भारत के अधिकतर लोगों को पहली बार कराची, पाकिस्तान के शहर ल्यारी का नाम पता चला था. आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर धुरंधर के दोनों पार्ट्स की कहानी ने ल्यारी को ऐसा दिखाया कि कई दर्शकों को लगता है उन्हें इस शहर का एक-एक मोड़ पता है. धुरंधर पाकिस्तान में न शूट हुई थी, न रिलीज हुई. लेकिन पाइरेसी के चलते वहां घर-घर जनता धुरंधर देखने लगी..
Advertisement
थिएटर्स में पसरे सन्नाटे ने मेकर्स को किया हैरान
रणवीर सिंह की फिल्म में हथियारों, ड्रग्स और आतंक के ढेर पर बैठी ल्यारी देखना पाकिस्तानियों को पसंद नहीं आया था. उम्मीद की जा रही थी कि धुरंधर से छिड़ी चर्चा के बाद लोग मेरा ल्यारी में इस शहर का असली 'शांतिपूर्ण' चेहरा देखकर हैरान हो जाएंगे. लेकिन फिल्म के शोज के दौरान थिएटर्स में पसरे सन्नाटे ने अब मेकर्स को जरूर हैरान कर दिया है.
धुरंधर के दोनों पार्ट्स ने कितना कारोबार किया
Advertisement
बता दें कि धुरंधर का पहला पॉर्ट 5 दिसंबर को रिलीज़ हुआ था, वहीं इसका दूसरा पार्ट 19 मार्च को 2026 में रिलीज़ हुआ था. दोनों ही पार्ट्स को जबरदस्त रिस्पांस मिला था. धुरंधर और धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफ़िस पर दुनियाभर में 3000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. साथ ही फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए थे.
फिल्म की कास्ट ने किया दमदार काम
यह भी पढ़ें
धुरंधर 2 में रणवीर के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन भी फिल्म में अहम किरदार में दिखाई दिए हैं. फिल्म में सभी ने शानदार काम किया है. रणवीर सिंह के लिए ये फिल्म गेम चेंजर साबित हुई है.