Advertisement
'वंदे मातरम् से आपत्ति... मां दुर्गा के गरबा में आने की इतनी जिद क्यों?', नवरात्रि के आयोजनों में मुस्लिमों की एंट्री बैन पर ये क्या बोल गईं देवोलीना!
देवोलीना भट्टाचार्जी ने गरबा में मुस्लिम एंट्री को लेकर चल रही बहस पर बेहद तीखी प्रतिक्रिया दी है. देवोलीना का कहना है कि गरबा सिर्फ डांडिया लेकर नाचना नहीं है. इसके केंद्र में मां दुर्गा की भक्ति, आराधना और आस्था है.
Advertisement
महाराष्ट्र में नवरात्रि से पहले गराब और डांडिया कार्यक्रमों में मुस्लिमों की एंट्री को लेकर विवाद शुरु हो गया है. काफी दिनों से ये सवाल चर्चा में है कि धार्मिक आयोजनों में कौन शामिल हो सकता है और आयोजकों को प्रवेश के लिए किन शर्तों को लागू करने का अधिकार होना चाहिए.
गरबा और डांडिया के आयोजन स्थलों पर मुसलमानों की एंट्री बैन!
नवरात्रि के दौरान महाराष्ट्र में गरबा और डांडिया के आयोजन स्थलों पर मुसलमानों को एंट्री नहीं दी जाएगी. इस तरह की मांग की जा रही है. अब इस पर टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक्ट्रेस ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने सीधा- सीधा सवाल पूछ लिया कि वंदे मातरम् से आपत्ति... फिर मां दुर्गा के गरबा में आने की इतनी जिद क्यों?”
Advertisement
‘गरबा में शामिल होने की इतनी जिद और आक्रोश क्यों?’
Advertisement
देवोलीना भट्टाचार्जी ने गरबा में मुस्लिम एंट्री को लेकर चल रही बहस पर बेहद तीखी प्रतिक्रिया दी है. देवोलीना का कहना है कि गरबा सिर्फ डांडिया लेकर नाचना नहीं है. इसके केंद्र में मां दुर्गा की भक्ति, आराधना और आस्था है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब वंदे मातरम् में धार्मिक संदर्भ को लेकर आपत्ति होती है और होली के रंग तक विवाद बन जाते हैं, तो फिर मां दुर्गा के भजनों पर होने वाले गरबा में शामिल होने की इतनी जिद और आक्रोश क्यों?
देवोलीना की दो टूक
Advertisement
देवोलीना ने दो टूक कहा कि नृत्य ही करना है तो डांडिया लेकर अपने घर में भी किया जा सकता है, लेकिन श्रद्धालुओं के धार्मिक उत्सव को एक और विवाद में मत बदलिए. हैरान करने वाली तो ये है कि ये सवाल किसी कट्टरवादी नेता ने नहीं, बल्कि खुद मुस्लिम परिवार में शादी करने वाली एक्ट्रेस देवोलीना ने उठाया है...
‘जब 'वंदे मातरम' कहने से ही किसी का धर्म 'भ्रष्ट' हो जाता है…’
देवोलिना ने अपने एक्स पोस्ट पर एक लंबा चौ़ड़ा पोस्ट कर लिखा, क्या आपको पता भी है कि गरबा क्या है?जब होली पर रंगों की वजह से बेगुनाह लोगों की जान चली जाती है, जब 'वंदे मातरम' कहने से ही किसी का धर्म 'भ्रष्ट' हो जाता है... तो फिर माँ दुर्गा के भजनों पर किए जाने वाले गरबा को लेकर अचानक इतना बड़ा विवाद क्यों खड़ा हो जाता है? इतना गुस्सा क्यों है?
Advertisement
‘अपनी डांडिया उठाइए और अपने घरों में ही इसका जश्न मनाइए’
एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, “गरबा सिर्फ़ एक डांस नहीं है. इसकी आत्मा में भक्ति बसी है. यह माँ के सम्मान में भक्ति, आस्था और जश्न का इज़हार है. और अगर आपको बिना भक्ति-भाव के डांस करने की इतनी ही ज़बरदस्त इच्छा है, तो अपनी डांडिया उठाइए और अपने घरों में ही इसका जश्न मनाइए. लेकिन प्लीज़, जिन लोगों के लिए गरबा श्रद्धा और भक्ति का इज़हार है, उन्हें शांति से इसे मनाने दीजिए; उनकी आस्था को किसी और विवाद का मुद्दा मत बनाइए. अब यह बकवास बंद होनी चाहिए.”
Do you even know what Garba is?
When innocent lives are lost over the slightest colours during Holi, when saying Vande Mataram is somehow considered enough to “corrupt” one’s religion… why does Garba performed to the bhajans of Maa Durga suddenly become such a huge controversy?…— Devoleena Bhattacharjee (@Devoleena_23) ?ref_src=twsrc%5Etfw">September 10, 2026Advertisement
Loading Ad...
देवोलिना के बयान से चिढ़े कट्टरपंथी
अब देवोलिना का ये बयान कुछ कट्टरपंथियों को रास नहीं आया है, लोग सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के खिलाफ अपनी भड़ास निकाल रहे हैं. हालांकि कुछ लोगों ने एक्ट्रेस का सपोर्ट भी किया है,एक यूजर ने एक्ट्रेस को ट्रोल करते हुए लिखा, तो तेरा मुस्लिम पति करता है क्या गरबा तेरे साथ?
इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “तू खुद मुस्लिम के साथ सो रही है, और आ गई ज्ञान देने”
Advertisement
वहीं एक और यूजर ने लिखा, “देखिये कौन मुस्लिम से शादी करके अधिक मुस्लिम पैदा करने की बात कर रहा है, लोगो को उल्लू बनाओ हमें नहीं”
इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “आप उस व्यक्ति से, जो किसी खास धर्म का है, कब तलाक ले रहे हैं?”
वहीं एक और यूजर ने लिखा, बात तो अच्छी कही देबोलीना ने...लेकिन एक बात आई मन में तो क्या अपने पति के लिए ये भी गरबा में जाना बंद करेगी या उसको घर में बिठाकर अकेली जाएगी खेलने, क्योंकि वो भी तो नहीं जा सकता
Advertisement
देवोलिना के समर्थन में उतरे लोग
जहां एक तरफ कुछ कट्टरपंथी एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं, वहीं कुछ लोगों ने एक्ट्रेस का सपोर्ट भी किया है, एक य़ूजर ने लिखा, “इस महिला की तारीफ़ होनी चाहिए. उन्होंने एक मुस्लिम से शादी की है, फिर भी वह अपने धर्म और देश के प्रति अडिग हैं. उनके पति का भी सम्मान है कि उन्होंने अपनी पत्नी पर अपना धर्म थोपा नहीं, बल्कि एक-दूसरे का सम्मान किया. इसे ही असल 'लव मैरिज' कहते हैं.”
वहीं एक यूजर ने लिखा, “केवल उन्हीं लोगों को एंट्री मिले जो अपने परिवार वालों के साथ आये, ओर प्रत्येक व्यक्ति के ललाट पर जय माता जी, ओर तिलक लगाना चाहिए हर गरबा खेलने आने वालों पर.”
Advertisement
मुस्लिम शख़्स से की थी देवोलिना भट्टाचार्जी ने शादी
बात करें देवोलिना भट्टाचार्जी की तो 14 दिसंबर 2022 को एक्ट्रेस ने अपने मुस्लिम बॉयफ़्रेंड शाहनवाज शेख़ से कोर्ट मैरिज की थी. शाहनवाज शेख़ पेशे से जिम ट्रेनर हैं. और कई स्टार्स को जिम में ट्रेन करते हैं. देवोलिना और शाहनवाज की लव स्टोरी भी जिम के दौरान ही शुरु हुई थी.
जानें क्या है मामला
Advertisement
बता दें कि विवाद की शुरुआत विश्व हिंदू परिषद की मांग से हुई जिसने पिछले हफ्ते यह एलान किया कि नवरात्रि के दौरान पूरे महाराष्ट्र में गरबा और डांडिया के आयोजन स्थलों पर मुसलमानों को एंट्री नहीं दी जाएगी. नवरात्रि 11 अक्तूबर से शुरू हो रही है. इसके साथ ही संगठन ने गरबा और डांडिया कार्यक्रमों में मुस्लिमों के प्रवेश को लेकर पहचान के सत्यापन की मांग रखी. साथ ही गरबा कार्यक्रम में प्रवेश के लिए तिलक लगाने जैसी शर्त की बात भी सामने आई.
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश क्या बोले
यह भी पढ़ें
महाराष्ट्र सरकार में बंदरगाह विकास मंत्री नितेश नारायण राणे ने विश्व हिंदू परिषद की बातों का समर्थन करते हुए सोमवार को कहा कि इस तरह के त्योहारों के दौरान लव जिहाद के मामले बढ़ जाते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग हिंदू धर्म को नहीं मानते और मूर्ति पूजा नहीं करते, उन्हें हिंदुओं के धार्मिक कार्यक्रमों नवरात्रि या गरबा समारोह में आने का अधिकार क्यों होना चाहिए.