Advertisement
'कोई भी दूसरा राम नहीं देखना चाहता', 'रामायण' में रणबीर को लेकर ऐसा क्यों बोले अरुण गोविल, कहा- मेरा अभिनय ही…
रामायण में दिग्गज एक्टर और रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को भी कास्ट किया गया है, इस फिल्म में वो प्रभु राम के पिता राजा दशरथ का किरदार निभाते हुए नज़र आएंगे. वहीं इस बीच उन्होंने रणबीर कपूर को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जो चर्चा में आ गया है.
Advertisement
रणबीर कपूर की फिल्म रामायण इस साल की सबसे ज्यादा इंतज़ार की जाने वाली फिल्मों में से एक है. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नज़र आएंगे. वहीं साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में दिखाई देंगे.
रणबीर की रामायण में दशरथ बनेंगे अरुण गोविल
इस फिल्म में दिग्गज एक्टर और रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को भी कास्ट किया गया है, इस फिल्म में वो प्रभु राम के पिता राजा दशरथ का किरदार निभाते हुए नज़र आएंगे. वहीं इस बीच उन्होंने रणबीर कपूर को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जो चर्चा में आ गया है.
Advertisement
रणबीर के राम बनने पर क्या बोले अरुण गोविल?
Advertisement
एक वेबसाइट से बातचीत में अरुण गोविल ने रणबीर के बारे में साफ़ किया है की उन्हें एक्टर की क़ाबिलियत पर पूरा भरोसा है. एक्टर ने अपनी रखते हुए कहा, “राम के तौर पर, मैं उनके बारे में अभी कुछ नहीं बता पाऊंगा, लेकिन वह एक अच्छे एक्टर हैं. इसमें कोई शक नहीं है. वह एक बहुत अच्छे इंसान भी हैं. जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, हर एक्टर हर किरदार को अपने ही अंदाज में निभाता है. उन्होंने भी भगवान राम का किरदार अपने ही अनोखे अंदाज में निभाया होगा.”
प्रभु राम के रोल में ट्रोल हुए रणबीर
Advertisement
बता दें कि जब ‘रामायण' का पहला लुक रिलीज हुआ था, तब कई लोगों ने रणबीर कपूर के लुक की आलोचना की थी. कई लोगों को एक्टर राम के लुक में कुछ ख़ास फिट नहीं लगे. कई लोगों ने
रणवीर की कास्टिंग पर भी सवाल उठा दिए. इतना ही नहीं कुछ लोगों ने उनके फेस एक्सप्रेशन को लेकर भी ट्रोल कर दिया.
‘कोई भी किसी और को राम के रूप में देखना नहीं चाहता’
वहीं जब अरुण गोविल से रणबीर कपूर की ट्रोलिंग पर पूछा गया. इस पर उन्होंने बताया “शायद इसकी एक वजह यह भी है कि भगवान राम के रूप में मेरा अभिनय ही एक पैमाना बन गया था. ये आज भी लोगों के दिलों और दिमागों में जिंदा है. कोई भी किसी और को राम के रूप में देखना नहीं चाहता. आप जानते ही हैं, मेरी 'रामायण' कहीं न कहीं, किसी न किसी समय चलती ही रहती है. इसलिए, मेरे लिए, किसी दूसरे एक्टर के भगवान राम के रूप में किए गए अभिनय पर टिप्पणी करना सही नहीं लगता.”
Advertisement
भगवान परशुराम के रोल में भी दिखाई देंगे रणबीर
रामायण में रणबीर कपूर ना सिर्फ भगवान राम के किरदार में नज़र आएंगे, बल्कि वो भगवान परशुराम के रोल में भी दिखाई देंगे. एक्टर ने इन किरदारों को निभाने के लिए मीट और शराब से भी दूरी बन ली है.
कब रिलीज़ होगी रामायण?
Advertisement
यह भी पढ़ें
रामायण को दो पार्ट में बनाया जाएगा, फिल्म का पहला पार्ट इस साल दीवाली पर रिलीज़ होगा, जबकि इसका दूसरा पार्ट 2027 दीवाली पर रिलीज होगा. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के दोनों पार्ट्स को लगभग 4000 करोड़ के बजट से बनाया जा रहा है.