Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

'मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है...', कोरोना का शिकार हुईं एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर, सोनाक्षी से लेकर चुम दरांग तक हुईं परेशान!

एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर कोरोना का शिकार हो गई हैं. इस ख़बर के सामने आने के बाद से ही एक्ट्रेस के चाहने वाले परेशान हो गए हैं. शिल्पा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर कोरोना पॉज़िटिव होने की जानकारी दी है. एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में लिखा कि हैलो दोस्तों, मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है. आप लोग सुरक्षित रहिए और मास्क लगाइए.

Loading Ad...
दुनिया में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ते नज़र आ रहे हैं. हाल ही में सिंगापुर के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया था कि देश में एक बार फिर से कोरोना के केस बढ़ते दिख रहे हैं. 

शिल्पा शिरोडकर को हुआ कोरोना!

वहीं अब इस बीच सुनने में आ रहा है की एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर भी कोरोना का शिकार हो गई हैं. इस ख़बर के सामने आने के बाद से ही एक्ट्रेस के चाहने वाले परेशान हो गए हैं. बता दें कि शिल्पा शिरोडकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर कोरोना पॉज़िटिव होने की जानकारी दी है. एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में लिखा कि हैलो दोस्तों, मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है. आप लोग सुरक्षित रहिए और मास्क लगाइए.'

शिल्पा शिरोडकर के लिए दुआ कर रहे सितारे!

बता दें कि शिल्पा शिरोडकर के इस पोस्ट पर लोग उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं, बॉलीवुड की बड़ी बड़ी हस्तियां भी उनके के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने भी कमेंट कर अपनी चिंता ज़ाहिर की है. एक्ट्रेस ने शिल्पा के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि “हे भगवान!!! अपना ख्याल रखना शिल्पा…जल्दी ठीक हो जाओ.” 

इसके अलावा बिग बॉस फेम चुम दरांग ने लिखा “जल्दी ठीक हो जाओ”.

वहीं शिल्पा की बहन नम्रता ने लिखा- "गेट वेल सून."

बता दें कि इन हस्तियों के अलावा भी कई स्टार्स और फैंस शिल्पा के पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं. उनके लिए दुआ कर रहे हैं. बता दें कि सिंगापुर के स्वास्थ्य अधिकारियों ने ये भी बताया है कि कोरोना का जो वेरिएंट फैल रहा है वो पिछले वेरिएंट्स के मुकाबले में ज्यादा संक्रामक नहीं है. सिंगापुर के अलावा चीन और थाईलैंड में भी कोरोना के बढ़ते मामलों की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं. 

बिग बॉस 18 में नज़र आई थीं शिल्पा!
बात करें शिल्पा शिरोडकर की तो पिछले साल ही बिग बॉस सीज़न 18 में नज़र आई थी, इस शो में वो कई हफ्तों तक टिकी थी, शो में उनकी करणवीर मेहरा और चुम दरांग के साथ काफी अच्छी दोस्ती देखने को मिली थी, शो के बाहर भी ये तीनों अक्सर साथ में काफी स्पॉट हो रहे थे. 

जटाधारा में दिखेंगी शिल्पा शिरोडकर!
बात करें शिल्पा शिरोडकर के वर्क फ़्रंट की तो एक्ट्रेस जल्द  ही सोनाक्षी सिन्हा के साथ Jatadhara नाम की फिल्म में दिखाई देंगी. इस फिल्म को Venkat Kalyan और Vasu Mummadi डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फिल्म में शिल्पा बेहद ही दमदार रोल में नज़र आएंगी. सुपरनैचरूल थ्रिलर ये फिल्म अगले साल थियेटर्स पर रिलीज़ होगी.

शिल्पा शिरोडकर ने दीं कई हिट फिल्में!
बता दें कि शिल्पा शिरोडकर ने साल 1989 में अपने करियर की शुरुआत की थी, वो भ्रष्टाचार नाम की फिल्म में नज़र आई थी, जिसमें उनके साथ मिथुन चक्रवर्ती अहम रोल में नज़र आए थे. इस फिल्म के अलावा एक्ट्रेस ने , किशन कन्हैया, खुदा गवा, गोपी किशन और आंखे जैसी फिल्मों में काम किया है. 

कोविड 19 से बचाव कैसे करें
> सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनें
> हाथों को साफ रखें
> किसी भी लक्षण के दिखते ही तुरंत टेस्ट कराएं
> बुजुर्ग और बीमार व्यक्तियों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए
> वैक्सीनेशन और बूस्टर डोज पूरा कराएं

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...