Advertisement

Loading Ad...

‘हीरो से ज्यादा…’, 'धुरंधर 2' देख आदित्य धर की फैन हुईं कंगना रनौत, ऐसा क्या कहा चिढ़ जाएंगे रणवीर सिंह!

कंगना रनौत ने फिल्म 'धुरंधर-2' की खुलकर तारीफ की है, लेकिन फिल्म के किसी किरदार का जिक्र नहीं किया है. एक्ट्रेस ने फिल्म की सफलता का सारा श्रेय आदित्य धर को दिया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर डायरेक्टर के नाम पोस्ट लिखा है.

Loading Ad...

19 मार्च को रिलीज के बाद से ही 'धुरंधर-2' का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है, भले ही फिल्म विवादों का सामना कर रही है, लेकिन फिल्म को तारीफें अधिक मिल रही हैं. 

धुरंधर 2 की फैन हुईं कंगना रनौत

यही कारण है कि आदित्य धर की फिल्म सिनेमा की बाकी फिल्मों से अलग है.  अब कंगना रनौत ने फिल्म 'धुरंधर-2' देख ली और फिल्म देखने के बाद एक्ट्रेस खुद को तारीफ करने से नहीं रोक पा रही हैं. 

Loading Ad...

कंगना ने फिल्म की सफलता का सारा श्रेय आदित्य धर को दिया

Loading Ad...

कंगना रनौत ने फिल्म 'धुरंधर-2' की खुलकर तारीफ की है, लेकिन फिल्म के किसी किरदार का जिक्र नहीं किया है. एक्ट्रेस ने फिल्म की सफलता का सारा श्रेय आदित्य धर को दिया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर डायरेक्टर के नाम पोस्ट लिखा है और उन्हें युवाओं की प्रेरणा बताया है. कंगना ने लिखा, "धुरंधर की सफलता की सबसे अच्छी बात यह है कि आदित्य धर एक सुपरस्टार डायरेक्टर के रूप में स्थापित हो गए हैं. जैसे हॉलीवुड के सुपरस्टार डायरेक्टर हमेशा सुपरस्टार एक्ट्रेस से कहीं ज्यादा बड़े होते हैं.”

अपने पोस्ट में कंगना ने आदित्य धर की तुलना हॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर और प्रोड्यूसर से की और उनका मानना है कि बॉलीवुड में सिर्फ मुख्य एक्टर्स की बातें होती हैं, लेकिन अपनी पूरी मेहनत लगाकर फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर्स के बारे में कुछ कहा नहीं जाता. 

Loading Ad...

‘यहां एक सुपरस्टार फिल्ममेकर हैं जो किसी भी हीरो से कहीं अधिक चमक रहे’

उन्होंने आगे लिखा, "हॉलीवुड के स्पीलबर्ग, टारनटिनो और नोलन. हम अपने फिल्म निर्माताओं को कभी भी पर्याप्त सम्मान या श्रेय नहीं देते. वो अत्यधिक काम करते हैं, कम वेतन पाते हैं और सुपरस्टारों द्वारा उन्हें परेशान किया जाता है. इसी वजह से मुझे आज तक कोई भी ऐसा युवा नहीं मिला, चाहे वह इस क्षेत्र का हो या बाहर का, जो फिल्म निर्माता, छाया निर्देशक, या कोई अन्य तकनीशियन बनने का सपना देखता हो. वो सिर्फ एक्टर्स बनना चाहते हैं. यहां एक सुपरस्टार फिल्ममेकर हैं जो किसी भी हीरो से कहीं अधिक चमक रहे हैं. आज बहुत से युवा उनकी कहानी देख रहे हैं जो उनके जैसा बनने की ख्वाहिश रखेंगे और फिल्म उद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे!! सैल्यूट, सर.”

Loading Ad...

कंगना की हरकत से चिढ़ेंगे रणवीर सिंह!

कंगना ने पूरे पोस्ट में सिर्फ आदित्य धर की बात की है. बता दें कि फिल्म में हर किरदार ने भी अपने काफी सुर्खियां बटोरी हैं.  फिल्म में शानदार डायरेक्शन के साथ सभी कलाकारों का बेहतरीन अभिनय रहा है, खासकर रणवीर सिंह दूसरे भाग में पूरी तरह छाए हुए हैं. फिल्म कमाई के मामले में भी नए रिकॉर्ड बनाती हुई नजर आ रही है. लेकिन कंगना ने किसी एक्टर की तारीफ़ नहीं. जहां एक तरफ़ हर कोई आदित्य धर के साथ रणवीर सिंह की भी तारीफ कर रहे हैं, वहीं कंगना ने रणवीर सिंह के लिए एक भी शब्द नहीं कहा है. कंगना का ये रवैया रणवीर सिंह को बुरा लग सकता है. क्या कंगना और रणवीर सिंह के बीच All is not Well है, या सालों पूरानी दीपिका संग कैट फाइट की वजह से उन्होंने रणवीर सिंह के लिए कुछ नहीं कहा है. 

पहले दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया

Loading Ad...

धुरंधर: द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है.  रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन दुनियाभर में 200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है. फिल्म ने भारत में ही पहले दिन 102 करोड़ की कमाई की थी. वहीं पेड प्रीव्यू  से फिल्म ने 43 करोड़ कमाए थे. इसी के साथ इसका पेड प्रीव्यू और पहले दिन की कमाई मिलाकर कुल  ओपनिंग डे कलेक्शन 145.55 करोड़ रुपये हो गया है.

क्या है धुरंधर 2 में खास?

यह भी पढ़ें

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म सिर्फ एक एक्शन ड्रामा नहीं है, बल्कि इसमें देशभक्ति, इमोशन और बड़े-बड़े ट्विस्ट्स का जबरदस्त मिक्स है. रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार फिल्म को और मजबूत बनाते हैं. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की धुरंधर 2 का लाइफटाइम कलेक्शन कितना होता है. 

Loading Ad...
Loading Ad...