Advertisement
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में खालिस्तानी झंडे लेकर घुसे उपद्रवी, जमकर किया हंगामा, भारत विरोध में उगला जहर
कनाडा के वैंकूवर में आयोजित एक म्यूज़िक कॉन्सर्ट के दौरान इंटरनेशनल लेवल पर दिलजीत दोसांझ अचानक विरोध का सामना करना पड़ा. सिंगर के औरा 2026 म्यूज़िक कॉन्सर्ट में फैंस बड़ी संख्या में उनके लाइव परफ़ॉर्मेंस का इंतज़ार कर रहे थे.
Advertisement
पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ अक्सर ही किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं, सिंगर जब-जब कहीं कॉन्सर्ट करते हैं, तो विवादों में फँस जाते हैं, उनके कॉन्सर्ट के दौरान कुछ ना कुछ ऐसा हो जाता है, वो सुर्खियों में आ जाता है.
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में मचा बवाल
हाल ही में कनाडा के वैंकूवर में आयोजित एक म्यूज़िक कॉन्सर्ट के दौरान इंटरनेशनल लेवल पर दिलजीत दोसांझ अचानक विरोध का सामना करना पड़ा. सिंगर के औरा 2026 म्यूज़िक कॉन्सर्ट में फैंस बड़ी संख्या में उनके लाइव परफ़ॉर्मेंस का इंतज़ार कर रहे थे. लेकिन इस ग्रेंड कॉन्सर्ट के दौरान अचानक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे माहौल को बिगाड़ दिया.
Advertisement
दिलजीत के कॉन्सर्ट में लगे खालिस्तान के नारे
Advertisement
दिलजीत का कॉन्सर्ट अपने पूरे जोश में चल रहा था और वो स्टेज पर धमाकेदार परफॉर्म कर रहे थे. तभी कुछ लोग खालिस्तान समर्थक झंडों के साथ कॉन्सर्ट में घुस गए. इन लोगों ने खालिस्तानी नारे लगाने शुरु कर दिए और कॉन्सर्ट में जमकर बवाल मचाया. इससे वहां मौजूद दर्शकों के बीच अफरा-तफरी मच गई. प्रदर्शनकरियों ने वैंकूवर में आयोजित इस कॉन्सर्ट मे भारत विरोधी नारे भी लगाए.
दिलजीत को बीजेपी और RSS का एजेंट बताया
Advertisement
साथ ही सिंगर के ख़िलाफ़ भी इन लोगों के नारे लगाए. कहा जा रहा है कि दिलजीत खालिस्तानियों का अगला निशाना है. इतना ही नहीं इन लोगों ने दिलजीत को बीजेपी और RSS का एजेंट तक बताया.रिपोर्ट्स की मानें तो, मामला काफी गंभीर हो गया था. मौके पर मौजूद सिक्योरिटी टीम ने जब हालात संभालने की कोशिश की, तो प्रदर्शनकारी उनसे भिड़ गए. कुछ देर के लिए कॉन्सर्ट का माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया था. लेकिन सिक्योरिटी ने कुछ ही देर में उन्हें शो से बाहर किया और माहौल को शांत किया.
दिलजीत दोसांझ को धमकी
सूत्रों के मुताबिक़ दिलजीत के कॉन्सर्ट में बवाल काटने वालो में पवनदीप सिंह बस्सी और मनदीप सिंह रवि नाम के दो लोग शामिल बताए जा रहे हैं. इन पर आरोप है कि ये सिख्स फ़ोर जस्टिस यानि SFJ से जुड़े हुए हैं, जो भारत में बैन संगठन है और इसके प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू हैं. ये संगठन पहले से ही काफी विवादों में रहा है. सूत्रों के मुताबिक़ प्रदर्शनकारियों ने आगे भी दिलजीत दोसांझ के शो में विरोध करने की चेतावनी दी है.
Advertisement
खालिस्तानियों पर भड़के दिलजीत दोसांझ
कॉन्सर्ट में हुई इस घटना के बाद दिलजीत दोसांझ का भी गुस्सा फूट रहा है. सिंगर ऑरा वर्ल्ड टूर के दौरान अमेरिका के कैलगरी में खालिस्तानियों पर भड़क गए. दिलजीत ने पोस्टर दिखा रहे खालिस्तानी समर्थकों को स्टेज से ही जवाब दिया.
‘मैं उठाकर बाहर फेंकूंगा’
Advertisement
दिलजीत ने सिद्धू मूसेवाला स्टाइल में अपनी जांघ पर थापी देते हुए कहा कि “जिसने आना है मैदान में आ जाए. मैं उठाकर बाहर फेंकूंगा. ये जो विरोध कर रहे हैं इन्होंने पंजाब के लिए क्या किया. हमारा काम नहीं था फिर भी पंजाब में आई बाढ़ में लोगों की मदद की. उनके घर बनाए. हमारे लोगों की आवाज नेशनल मीडिया तक नहीं पहुंची थी. इसलिए शो में गए थे, वहां जाकर अपनी या फिल्म की प्रोमोशन नहीं की बल्कि पंजाब के भले के लिए ही फंड इकट्ठा किया.”
‘रोज झंडे दिखाएं, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता’
दिलजीत ने कड़े शब्दों में कहा कि अगर पंजाब की बात करने के कारण कोई उनका विरोध करना चाहता है, तो वे शौक से करें. वे इसके लिए तैयार हैं. रोज झंडे दिखाएं, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. अगर कोई उनके पंजाब प्रेम के कारण उन्हें झंडे दिखाना चाहता है, तो वे रोज दिखाएं. उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता.
Advertisement
‘जो हंगामा करेगा उसे तुरंत बाहर निकाल दिया जाएगा’
सिंगर ने आगे कहा, उनके कॉन्सर्ट में बुजुर्ग और बच्चे भी आते हैं. अगर कोई वहां आकर माहौल खराब करेगा या हंगामा करेगा, तो उसे तुरंत बाहर निकाल दिया जाएगा. वो वेन्यू पर किसी भी तरह की अनुशासनहीनता या बाधा को बर्दाश्त नहीं करेंगे.उनका काम किसी को खुश करना नहीं, बल्कि अपने लोगों की सेवा करना है.”
दिलजीत दोसांझ ने कब की थी PM Modi से मुलाक़ात
Advertisement
यह भी पढ़ें
बता दें कि 1 जनवरी 2025 को दिलजीत दोसांझ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाक़ात की थी. जहां उन्होंने संगीत, संस्कृति और भारत के विकास पर चर्चा की थी. हालांकि कुछ लोगों को दिलजीत का पीएम मोदी से मिलना रास नहीं आ रहा है, तभी तो कॉन्सर्ट में उनके ख़िलाफ़ विरोध देखने को मिल. उन्हें बीजेपी और आरएसएस का एजेंट तक बता दिया गया.