Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

मोदी सरकार के ख़िलाफ़ ऐसा बयान देना कुनिका सदानंद को पड़ा भारी, लोगों ने लगा दी क्लास

कुनिका ने एक बार फिर से सरकार के ख़िलाफ़ बयान बाजी की है. कुनिका ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर मोदी सरकार को गूंगी बहरी सरकार बता दिया है. जिसके बाद वो बुरी फँस गई हैं.

Image Credits: iam_kunickaasadanand/Instagram/IANS/Filephoto
Loading Ad...


बॉलीवुड एक्ट्रेस कुनिका सदानंद अक्सर ही अपने बयानों की वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं. बीते काफी टाइम से वो मोदी सरकार के खिलाफ बयान बाजी कर रही है. अब एक्ट्रेस ने एक बार फिर से सरकार के ख़िलाफ़ बयान बाजी की है. कुनिका ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर मोदी सरकार को गूंगी बहरी सरकार बता दिया है. 

कुनिका ने सोनम वांगचुक के लिए किया पोस्ट

दरअसल कुनिका ने सोनम वांगचुक के लिए चिंता जताते हुए एक पोस्ट लिखा था, साथ ही लोगों से अपील कि वो सरकार के ख़िलाफ़ खड़ी जनता के साथ आएं और न्याय के लिए आवाज़ उठाए.

Loading Ad...

कितने दिनों से अनशन पर बैठे हैं सोनम वांगचुक

Loading Ad...

पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे आज 21 दिन हो गए हैं. पेपर लीक के खिलाफ और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे इस अनशन के कारण उनकी सेहत काफी बिगड़ गई है.  कई जानी मानी हस्तियों ने उनसे हड़ताल खत्म करने की अपील की. कुनिका ने भी सोनम वांगचुक के विरोध का समर्थन किया, जिस पर अब विवाद हो गया है. 

कुनिका ने वीडियो में क्या कहा?

Loading Ad...

कुनिका ने अपन एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने मोदी सरकार के ख़िलाफ़ बोलते हुए कहा, “शर्म सिर्फ सरकारों को नहीं हमे भी नहीं चाहिए. जंतर मंतर पर लोग अपनी आवाज़ उठा रहे हैं. कुछ लोग अपनी सेहत दाव पर लगाकर प्रोटेस्ट कर रहे हैं और हम Scroll कर रहे हैं. एंटरटेनमेंट देख रहे हैं. और सोच रहे हैं मुझे क्या, लेकिन याद रखिए, जिस दिन किसी देश के लोग दूसरों की आवाज़ से बेपवाह हो जाते हैं ना, उस दिन उनकी आवाज़ भी कमजोर पड़ने लगती है. आज अगर आप चुप हैं. और कल जब आपके साथ अन्याय होगा. तो हो सकता है, कल कोई और यही कहेगा मुझे क्या.”

‘सत्ता में बैठे लोगों से सवाल करें’

कुनिका ने वीडियो में आगे कहा, “लोकतंत्र सिर्फ वोट देने से नहीं चलता है. लोकतंत्र तब जिंदा रहता है, जब नागरिक एक दूसरे के अधिकारों के लिए फिक्र-मंद हों और उनके साथ आवाज़ उठाएं. चाहे आप प्रोटेस्ट से सहमत हों या ना हों, लेकिन किसी भी सिटीज़न की आवाज़ को सुनना और उसके डेमोक्रेटिक राइट्स का सम्मान करना हम सबकी जिम्मेदारी है. सबसे बड़ा खतरा तब नहीं होता, जब कुछ लोग बोलते हैं. सबसे बड़ा खतरा तब होता है जब बाकी सब चुप रहते हैं. सोच बदलिए, चुप्पी तोड़िए, विचारधारा के बारे में सोचें, सत्ता में बैठे लोगों से सवाल करें,  वो गूंगी बहरी सरकार के दरवाजे पर खट-खटाइए. यहां आवाजें हैं. ये तार्किक सोच वाला भारत.”

Loading Ad...

‘जब सरकार सुनना बंद कर दे…’

इस वीडियो को शेयर करते हुए कुनिका ने कैप्शन में लिखा, “जब सरकार सुनना बंद कर दे, तब सवाल पूछना और भी जरूरी हो जाता है. सवाल सिर्फ सोनम वांगचुक सर का नहीं, बल्कि हमारी लोकतंत्र और हर हमारी आवाज का है जो सच है और अपने हक के लिए उठती है. अगर सच बोलने वाले ही चुप हो जाएं तो देश को बदलेगा कौन? आपका क्या मानना ​​है? टिप्पणियों में जरूर बताएं. 

मोदी सरकार के ख़िलाफ़ बोलना पड़ा भारी 

अब जिस तरह से कुनिका सदानंद ने मोदी सरकार के ख़िलाफ़ अपनी भड़ास निकाली हैं, वो लोगों को रास नहीं आया है, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. एक यूजर ने लिखा, “Filmy dialog... Kisne likh issko... Kithn paisa mila, dialog marne keliye???Bina paise tho, ....Chodo, kyo mera muhh karab karne ka”

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “वह स्वरा भास्कर का नया रूप हैं. ये लोग समय के साथ बदलना नहीं चाहते. अब लोगों को इस तरह के विरोध-प्रदर्शन पसंद भी नहीं आते. चुनाव का इंतज़ार करें, लोगों के बीच काम करें, अपनी पसंद की पार्टी का समर्थन करें और चुनाव जीतने की कोशिश करें. सिर्फ़ इसी तरह आप कोई बदलाव ला सकते हैं.

Loading Ad...

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “यहाँ तुम्हारे देखने लायक कुछ नहीं है, इसलिए अपने बिल में वापस चले जाओ. चर्चा में बने रहने के लिए सस्ती पब्लिसिटी पाने की कोशिश मत करो…”

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “Mileage lene pahunch gayi, failed actor ! Newsmei rehne ke liye kuch bhi!”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “कुनिका जी, फिल्मों में एक्टिंग की स्क्रिप्ट खत्म हो गई तो अब सोशल मीडिया पर आकर देश बचाने का नया ड्रामा शुरू कर दिया क्या?”

Loading Ad...

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “Aunty, ye toolkit kisne bheja tha ? Kitne paise mile the iske liye?”

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा,”Understand your frustration madam. Films koi mil nahi Rahi aur bahar koi bhav nahi de raha .”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “tujhe aur tere gyaan ko dub ke marr jana chahiye.”

Loading Ad...

‘मोदी जी, एक ही दिल है, आखिर कितनी बार तोड़ेंगे?’

कुनिका सदानंद इससे पहले पीएम मोदी के ख़िलाफ़ बयान बाजी कर चुकी हैं. कुछ दिनों पहले जब प्रधानमंत्री ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को उनके जन्मदिन की बधाई दी थी, तब कुनिका ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए एक्स पोस्ट में लिखा था,  "क्या किसी और को भी यह बेहद शर्मनाक नहीं लगता? जिस देश में लगभग 1 करोड़ छात्रों के साथ अन्याय हुआ हो, वहां के प्रधानमंत्री शिक्षा व्यवस्था की बदइंतजामी पर एक ट्वीट तक नहीं करते. जब युवा सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं और कुछ छात्रों ने अपनी जान तक गंवा दी है, तब भी वे इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहते. लेकिन उनके पास अपने कैबिनेट मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने का समय है. वही मंत्री, जिन्हें देश की बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए. मोदी जी, एक ही दिल है, आखिर कितनी बार तोड़ेंगे?"

Loading Ad...

कुनिका सदानंद का वर्क फ़्रंट 

बात करें कुनिका सदानंद की तो वो एक्ट्रेस होने के साथ टीवी होस्ट और प्रोड्यूसर भी हैं, उन्होंने हम साथ साथ हैं, खिलाड़ी, गुमराह और बेटा जैसी हिट फिल्मों में काम किया है. उन्होंने  अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्में और टीवी शोज़ में काम किया है. हाल ही में वो सलमान के शो बिग बॉस 19 में भी नज़र आईं थी. जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया था.

यह भी पढ़ें

अब एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही राजनीति से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती है. हालांकि फ़िलहाल मोदी सरकार के ख़िलाफ़ बयान बाजी करना कुनिका को भारी पड़ गया है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...