Advertisement

'महाभारत होनी ही चाहिए…', पहलगाम हमले पर खौल उठा Disha Patani की बहन Khushboo का ख़ून!

आम लोगों से लेकर बॉलीवुड की बड़ी बड़ी हस्तियों ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है और सरकार से इसपर जल्द से जल्द एक्शन लेने की मांग की है. वहीं इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन और एक्स आर्मी ऑफिसर खुशबू पाटनी का भी इस मामले पर ख़ून खौल उठा है. खुशबू ने पहलगाम हमले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान के ख़िलाफ़ युद्ध का ऐलान करने की बात कह दी है.

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. मासूमों की जान लेकर आतंकियों ने एक बार फिर से कारता की मिसाल पेश की है. देश भर में इस हमले को लेकर नाराजगी देखने को मिल रही है. आम लोगों से लेकर बॉलीवुड की बड़ी बड़ी हस्तियों ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है और सरकार से इसपर जल्द से जल्द एक्शन लेने की मांग की है.

खुशबू पाटनी का खौल उठा ख़ून!

वहीं इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन और एक्स आर्मी ऑफिसर खुशबू पाटनी का भी इस मामले पर ख़ून खौल उठा है. खुशबू ने पहलगाम हमले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान के ख़िलाफ़ युद्ध का ऐलान करने की बात कह दी है.

दरअसल सोशल मीडिया पर खुशबू के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वो गुस्से में पाकिस्तान आर्मी को लताड़ती दिख रही हैं. मेजर रह चुकीं  खुशबू पाटनी ने पहलगाम हमले को लेकर इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी कुछ वीडियो शेयर की हैं. जिसमें उन्होंने दावा करते हुए कहा कि “हम सभी को पता है कि पहलगाम में क्या हुआ है. इसी को कलयुग बोलते हैं. कहते हैं कि जंग तब लड़ी जाए, जब सारे दरवाजे बंद हो गए हों. मुझे ऐसा लगता है कि अब शायद सारे दरवाजे बंद हो गए हैं. 75 साल से तो हम झेल ही रहे हैं इन पाकिस्तानियों को और पाकिस्तान को. हो गया बहुत ड्रामा प्यार का और शांति का और इसका उसका. हम लोग खुद से इतना झूठ बोलते रहते हैं चीजों को लेकर बिल्कुल ये धर्म का मामला है. जिस तरह से उन्होंने हिंदुओं को मारा है, बिल्कुल ये धार्मिक मामला है.”

'महाभारत होनी ही चाहिए'

खुशबू ने वीडियो में आगे कहा की “मुझे ये लगता है कि हम कब तक एयरस्ट्राइक करते रहेंगे और फिर एक और उरी होगा. मुझे लगता है कि अब प्रॉपर वॉर हो जानी चाहिए. जैसे कि दूसरे देश करते हैं अपने देश को बचाने के लिए. जैसे इजराइल ने किया, गाजा पर और Palestine पर कर दिया. या रशिया कर रही है यूक्रेन पर. तो अब इंडिया को भी कर देना चाहिए पाकिस्तान पर. कोई भी भाई-बंधू ना हो इस वक्त, क्योंकि देखिए वॉर जब तक ना पहुंचे, हम भारतीय बहुत नरम दिल के होते हैं, हम लोग वॉर पर जाते नहीं हैं. बाकी लोग तो वॉर-शॉर कर देते हैं, बॉम-शॉम गिरा देते हैं. हमारे यहां ऐसा नहीं है. हम लोग इंतजार करते हैं कि कोई बात नहीं, नेगोशिएट करो. क्योंकि हम महाभारत के फॉलोअर्स हैं. कृष्ण ने कितनी कोशिश की थी कि जंग ना हो. लेकिन अगर ये कौरव करना ही चाह रहे हैं तो महाभारत होनी ही चाहिए और इन सबका संहार होना चाहिए. हर एक एंटी नेशनल इंसान का भी संहार होना चाहिए, जो इन चीजों का सपोर्ट करता है. आप खुद देखिए, जिस तरह से डेवलपमेंट कश्मीर में हो रहा था, पहलगाम में जो लोकल हैं, धर्म मैटर नहीं करता, उनका तो खत्म सबकुछ वहां पर. कौन सा टूरिस्ट आ रहा है अब? कभी भी मर सकते हो. अब तो ये अमरनाथ की यात्रा भी शुरू हो जाएगी, कौन आ रहा है? कितना खतरा है, मरने का खतरा है, कौन आएगा बताओ? हो गई इकोनॉमी डाउन.”

'बदला तो होना ही होना है'
खुशबू ने वीडियो में आगे कहा की -“मैं आपको बता रही हूं, ये आतंकवादी नहीं हैं. मैं कश्मीर में 2 साल तक रही हूं. दो साल तक मैं आर्मी में सर्व किया है. मैं पहलगाम में थी. मैंने कश्मीर में कई सारी जगह देखी है. सब चप्पा-चप्पा देखा हुआ है मेरा. ये जो स्पेशली जो पहलगाम है, इसका तो मिनी स्विट्जरलैंड टाइप का कुछ रहता हैं यहां पर. मुझे लगता है कि मैंने इसको देखा भी है. बहुत बड़े-बड़े ग्राउंड हैं यहां पर. ये जो मैटर इन्होंने छेड़ दिया है. मुझे यकीन है कि हमारे प्रधानमंत्री... बदला तो होना ही होना है.”

'मेरा खून खौल रहा है और उबल रहा है'
खुशबू ने वीडियो में आगे कहा की- “ हम इसको ज्यादा आतंकवाद आतंकवाद कहकर अपने आप को दिमाग अपना खराब ना करें. ये पाकिस्तानी आर्मी है. और हमारी जो फौज है, वो पूरी तरह से मशीनों से लैस और ट्रेन्ड है. ऑर्डर मिलने की तैयारी होनी चाहिए. और इन चीजों को हल्के में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि इनका तो जिहाद ही है पूरा पूरा गेम और ये भारतीयों को पसंद नहीं करते, चाहे वो किसी भी धर्म के हों. मैं बता रही हूं. तो ये सोचना कि हम सभ नेगोशिएट कर लेंगे, ये कर लेंगे, वो कर लेंगे, हो गया, 75 साल से ऊपर हो गया है नेगोशिएट ही चल रहा है. अब इनका खत्म करो. मेरा खून खौल रहा है और उबल रहा है. जिस तरह से उन्होंने लोगों की जान ली है, उनकी भी जिंदगी खत्म होनी चाहिए.”
बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम की बैसारन घाटी में आंतकी हमला हुआ था. इस आंतकी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में उत्तर प्रदेश, नेपाल, यूएई, गुजरात, महारष्ट्र, ओडिशा, कर्नाटक और तमिलनाडु के भी हैं. सोशल मीडिया पर कश्मीर से दिल को दहला देने वाले विजुअल्स और फ़ोटोज़ सामने आ रही है, जिसे देखकर दिल पसीज जाएगा. इस घटना से लोगों में आक्रोश और लोग सरकार से इसकी जवाबी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →