Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

'रामायण' में हुई कुणाल कपूर की एंट्री, रावण बने यश के साथ होगी जबरदस्त फाइट, निभाएंगे ये किरदार!

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में बॉलीवुड के एक धांसू एक्टर की एंट्री हो गई है. फ़िल्म के लिए कुणाल कपूर को साइन किया गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो रामायण में कुणाल कपूर बेहद ही अहम किरदार में नजर आने वाले हैं.

Loading Ad...

नितेश तिवारी की रामायण का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है, बॉलीवुड में सबसे महंगी रामायण बनने जा रही है, फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नज़र आएंगे, वहीं साई पल्लवी को माता सीता के किरदार के लिए फ़ाइनल किया गया है. इसके अलावा साउथ एक्टर यश रावण के रोल में दिखाई देंगे. 

‘रामायण’ में हुई कुणाल कपूर की एंट्री!
ये फिल्म बीते कई दिनों से अपनी स्टारकास्ट को लेकर चर्चा में बनी हुई है. आए दिन फिल्म में किसी ना किसी की एंट्री हो रही है, कुछ दिनों पहले ही फिल्म में साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल को कास्ट किया था. जो की मंदोदरी के किरदार में नज़र आएंगी. वहीं अब फिल्म में बॉलीवुड के एक और मंजे हुए एक्टर की एंट्री हो गई है. फ़िल्म में अब कुणाल कपूर को साइन किया गया है. 

खबरों की मानें तो कुणाल कपूर इस फिल्म में इंद्र देव के किरदार में नज़र आने वाले हैं. रामायण में कुणाल की एंट्री की ख़बर ने फैंस को उत्साहित कर दिया है. कुणाल कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जो रामायण के सेट से बताई जा रही हैं. इन तस्वीरों को एक फैन ने रेडिट पर शेयर करते हुए लिखा, “कुणाल कपूर रामायण के सेट पर वह इंद्र देव का किरदार निभाएंगे.”  

Loading Ad...

पहली तस्वीर में कुणाल नीले रंग का रोब पहने, शूटिंग के लिए तैयार दिख रहे हैं, और उनकी जॉलाइन फैंस को खूब पसंद आई है. दूसरी तस्वीर में वो काले टी-शर्ट और नीली जींस में सेट पर नजर आए, जहां उनके सिर पर कैमरा उपकरण लगा था.

Loading Ad...

कुणाल के लुक की जमकर हो रही तारीफ!
अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैलीं हैं और लोग एक्टर की तारीफ़ करते नहीं थक रहे हैं. 

Loading Ad...

कुणाल-यश के बीच होगी जबरदस्त फाइट!
बता दें कि हाल ही में कुणाल कपूर ने फिल्म रामायण पर बात करते हुए कहा था “यह फिल्म हमारी सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा है. इसे पहले कभी न देखे गए स्केल पर बनाया जा रहा है. दर्शक जो देखेंगे, वो उन्हें चौंका देगा.” 

इतना ही नहीं कुणाल ने ये भी बताया है कि  फिल्म में यश के साथ उनकी एक जबरदस्त फाइट सीन होगा, जो दर्शकों के लिए खास होगा. फिल्म में यश रावण के किरदार में नज़र आएंगे, कुछ दिनों पहले फिल्म के सेट उनकी तस्वीरें भी वायरल हुईं थी. 

Loading Ad...

बॉयकॉट का सताएगा डर!
साल 2023 में रिलीज़ हुई प्रभास और कृति सेनॉन की फिल्म आदिपुरूष को लेकर भी काफी बवाल हुआ था. फिल्म में Facts के साथ छेड़ छाड़ की गई थी.  वहीं फिल्म में रावण और हनुमान के किरदारों को जिस तरह की भेष भुषा दी गई थी, उसका भी लोगों ने विरोध किया था. 550 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में प्रभास ने भगवान राम, कृति सेनॉन ने माता सीता, सैफ अली खान ने लंकेश और सनी सिंह ने लक्ष्मण का किरदार निभाया था. राउत के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें थी, लेकिन ये फिल्म बॉयकॉट की बली चढ़ गई थी. अब नितेश तिवारी की रामायण में कोई कमी निकली तो ये फिल्म भी लोगों के निशाने पर आ सकती हैं. 

‘रामायण’ की धांसू स्टार कास्ट! 
फ़िल्म में रणबीर और सई पल्लवी के अलावा भी कई बड़े स्टार्स नज़र आने वाले हैं. दरअसल रामायण में साउथ सुपरस्टार यश रावण के रोल में नज़र आएंगे, सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में दिखाई देंगे. वहीं टीवी एक्टर रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नज़र आएंगे. इसके अलावा लारा दत्त कैकेयी, अरुण गोविल दशरथ, काजल अग्रवाल मंदोदरी और शीबा चड्ढा मंथरा के रोल में नज़र आएँगे. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म को नमित मल्होत्रा  प्रोड्यूस कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा भी दावा किया जा रहा है कि रणबीर कपूर ने इस फिल्म के लिए मीट और शराब से भी दूरी बना ली है. 

यह भी पढ़ें

जानिए कब रिलीज़ होगी फिल्म?
बताया जा रहा है कि नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रही इस फिल्म को 900 करोड़ के भारी भरकम बजट से बनाया जा रहा है, जो की भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फ़िल्म होने वाली है. रणबीर की इस फिल्म को 2 पाट्स में रिलीज़ किया जाएगा. फिल्म का पहला पार्ट 2026 की दीवाली पर रिलीज़ होगा,  जबकि इसका दूसरा पार्ट दीवाली 2027 पर रिलीज़ किया जाएगा. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की नितेश तिवारी की रामायण लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो पाती है या नहीं. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...