Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

मोदी विरोध में भगवान 'राम' का अपमान कर बुरे फंसे कुणाल कामरा, पार की हदें, लोगों ने ऐसे सिखा दिया सबक

कुणास कामरा मोदी सरकार को घेरने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं, कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में भी कामरा ने भगवान राम और माता सीता पर आपत्तिजनक टिपण्णी कर दी. जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं.

Image Credits: PM Modi Prg Live Stream/Video Grab/IANS
Loading Ad...

स्टैंडअप कॉमेडियन अक्सर ही अपने बयानों की वजह से बुरे फँस जाते हैं, अब एक बार फिर से कॉमेडियन ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिसकी वजह से उनकी खूब आलोचना हो रही है. कुणाल कामरा ने जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के मंच से भगवान राम को लेकर एक विवादित टिप्पणी कर दी है. इसे लेकर वो लोगों के निशाने पर आ गए हैं. 

कुणाल कामरा के बयान ने मचाया हंगामा

बता दें कि जंतर-मतंर पर 20 जून से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग को लेकर प्रदर्शन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन करने कुणाल कामरा भी पहुंचे. लेकिन प्रदर्शन के दौरान उन्होंने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है. दरअसल कामरा ने भगवान राम को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी जिसको लेकर बहुत से लोग भड़क गए. उन्होंने कामरा पर हिंदुओं के अपमान का आरोप लगाया है. मंच पर उनके साथ खड़े अभिजीत दीपके भी उनकी बात पर ताली बजाते दिखे, जिसे लेकर उन्हें भी खरी खोटी सुनाई जा रही है, 

Loading Ad...

CJP के प्रदर्शन में शामिल हुए कुणाल कामरा

Loading Ad...

बता दें कि 19 दिन  से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को लेकर अब जंतर-मतंर पर भीड़ बढ़ने लगी है. पिछले कई दिनों में कई नेता और एक्टर्स  कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शमिल हुए और सोनम वांगचुक को अपना समर्थन देने पहुंचे थे. वहीं हाल ही में कुणाल कामरा भी यहां अपना समर्थन देने पहुंचे थे. हमेशा ही अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाले कुणाल एक बार फिर से मुश्किल में पढ़ गए. 

कुणाल कामरा के इस बयान पर मचा बवाल

Loading Ad...

कुणास कामरा मोदी सरकार को घेरने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं,  कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में भी कामरा ने भगवान राम और माता सीता पर आपत्तिजनक टिपण्णी कर दी. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में कुणाल कामरा कह रहे हैं, “ये जो सरकार है और ये जो कर रही है, बहुत सालों से कर रही है. हमने देखा है कि ये लोग बस सीता के पति का नाम ले लेके नीता के पति का काम कर रहे हैं”

भगवान राम का अपमान कर फंसे कुणाल कामरा

कुणाल कामरा के बयान को नीता अंबानी के पति मुकेश अंबानी से जोड़कर देखा जा रहा है. विपक्षी नेता और मोदी सरकार के विरोधी अक्सर अंबानी जैसे उधोगपतियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाते रहे हैं. वहीं अब जिस तरह से कुणाल ने भगवान राम कहने की बजाय उन्होंने जिस तरह से सीता का पति का कहकर प्रभु राम का अपमान किया है, उसपर बवाल मच गया है.

Loading Ad...

कुणाल कामरा की हरकत पर भड़के लोग 

कुणाल कामरा को लेकर सोशल मीडिया पर काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है, मोदी सरकार से नफ़रत में जिस तरह से उन्होंने भगवान राम का अपमान कर हिंदुओं की आस्था को दुखाया है, उसकी वजह से वो काफी ट्रोल हो रहे हैं. एक यूजर ने क्लास लगाते हुए लिखा, “ तो ये नमूना भी पहुँच गया. तेलचट्टों के तथाकथित आंदोलन की हवा इतनी जल्दी नहीं निकली होती यदि इन्होंने नमूनों के झूण्ढ को इकट्ठा नहीं किया होता. यहाँ ऐसे ही लोग इकट्ठा हुए, जिनसे देश के आम लोग नफ़रत करते हैं. यदि किसी मुद्दे पर आन्दोलन करना भी है तो पहले देश की नब्ज़ तो पहचान लो."

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “Bjp se nafrat hai to use seedha target kr hamare pujniya Sita mata ka nam leke kyu apni asliyat dikha rha hai”

Loading Ad...

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखास “ye dekho ye Kamra Mata Sita aur Shree Ramka apman kar raha hai iske khilaf FIR hona chaiye”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “इन्हें सीरीयसली लेता ही कौन है भाई. सीता माँ के पति का नाम लेने मे और उनकी जय जयकार बोलने मे तो इन जैसों के तोत्ते उडने लगने लगते है.”

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “Ye takla bina religion ko target kiye bol sakta tha na.”

Loading Ad...

वहीं एक और यूजर ने लिखा,”नीतियों पर बात करने की औकात न हो तो प्रभु राम और माँ सीता के नाम पर फूहड़ मज़ाक बनाना ही आखिरी रास्ता बचता है. यह कॉमेडी नहीं, बल्कि लाइक्स बटोरने के लिए किया गया एक घटिया और रीढ़विहीन वैचारिक दिवालियापन है. पता नहीं लोग कब सुधरेंगे. “

इसके अलावा एक और यूजर ने लिख,”अभिजीत दीपके जो कुणाल कामरा  को अपना हीरो बोल रहा है, वो सीता माता, भगवान् श्री राम के लिए अपमान से भरी,कटाक्ष की बाते बोल रहा,उस पर ये ताली बजाके उसका समर्थन कर रहा है, वही स्टेज पर सोनम भी है चाहता तो वो कुनाल को टोक भी सकता था,पर नहीं रोका.”

पहले भी ट्रोल हो चुके हैं कुणाल कामरा

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

बता दें कि ये पहली बार नहीं है, जब कुणाल कामरा इस तरह के विवादित बयान देकर ट्रोलर्स के निशाने पर आए हो, इससे पहले भी वो कई बार ऐसी हरकतें करके आलोचनाओं का शिकार हो जाते हैं., कॉमेडियन कई बार देश के प्रधानमंत्री के ख़िलाफ़ बोलकर भी अपनी फ़ज़ीहत करवा चुके हैं. 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...