Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम’ ने जीता लोगों का दिल, CM योगी ने देखी फिल्म, कर दिया बड़ा ऐलान

फिल्म कृष्णावतारम पार्ट 1 हृदयम बॉक्स ऑफिल पर कमाल कर रही है, सीएम योगी ने भी एक विशेष स्क्रीनिंग के दौरान इस फिल्म को देखा है और इसकी तारीफ़ की है, साथ ही फ़िल्म को राज्य में टैक्स फ्री कर दिया गया है.

Image Credits:siddharthhgupta/Instagram
Loading Ad...

पौराणिक फिल्मों का अलग ही क्रेज़ देखने को मिलता है, इनदिनों सिर्फ एक ही फिल्म की चर्चा हो रही है. वो है फिल्म कृष्णावतारम पार्ट 1 हृदयम. जिसे रिलीज़ हुए पांच दिन हो चुके हैं. ये फिल्म लगातार लोगों का ध्यान अपनी तरफ़ खीच रही है.

कृष्णावतारम पार्ट 1 हृदयम ने जीता लोगों का दिल 

फिल्म की कहानी और भगवान कृष्ण के जीवन को दिखाने का अंदाज़ लोगों को काफी पसंद आ रहा है., हैरान करने वाली बात तो है कि इस फिल्म बड़े सुपरस्टार नहीं है, फिर भी दर्शक इसे देखने के लिए थिएटर पहुँच रहे हैं. सोशल मीडिया पर फिल्म को बेहद ही अच्छे रिएक्शन मिल रहे हैं. कई लोग इसे परिवार के साथ देखने लायक बता रहे हैं, और फिल्म की इमोशनल कहानी की तारीफ कर रहे है. 

Loading Ad...

कई फिल्मों संग मुकाबले के बीच बॉक्स ऑफ़िस पर टिकी फिल्म

Loading Ad...

कृष्णावतारम पार्ट 1 हृदयम बॉक्स ऑफ़िस हटकर खड़ी हुई है, फिल्म को बॉक्स ऑफ़िस पर टिकने के लिए साफ रास्ता नहीं मिला है, बॉक्स ऑफ़िस पर पहले से ही अक्षय कुमार की भूत बंगला, रितेश देखमुख की राजा शिवाजी, कपिल शर्मा की दादी की शादी पहले से ही थियेटर्स पर दर्शकों को अपनी तरफ़ खींच रही हैं, ऊपर से हॉलीवुड फिल्म माइकल भी थियेटर्स पर लगी हुई है. इतनी सारी फिल्मों से मुकाबले के बीच कृष्णावतारम ने अपनी अलग पहचान बनाई है. लिमिटेड शोज़ मिलने के बाद भी फिल्म को ऑडियंस का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और ब़ॉक्स ऑफ़िस पर ये फिल्म अच्छी कमाई कर रही है. 

फिल्म की कास्ट ने जीत लिया दिल

Loading Ad...

बता दें कि इस फिल्म का डायरेक्शन हार्दिक गज्जर ने किया है. इसकी कहानी भगवान कृष्ण के जीवन के उस दौर को दिखाती है, जब राधा से अलग होने के बाद वो द्वारका से कुरुक्षेत्र तक का सफर तय करते हैं. फिल्म में इमोशन, भक्ति और रिश्तों को काफी सरल तरीके से दिखाया गया है. श्रीकृष्ण का किरदार सिद्धार्थ गुप्ता ने निभाया है, जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया. सुष्मिता भट्ट ने राधा, संस्कृति जयना ने सत्यभामा और निवाशियनी कृष्णन ने रुक्मिणी का किरदार निभाया है. नए कलाकार होने के बावजूद सभी ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया है. 

फिल्म ने पाँच दिनों में कितने करोड़ कमाए 

कृष्णावतारम पार्ट 1 हृदयम ने पांच दिनों में बॉक्स ऑफ़िस पर ठीक-ठाक कमाई कर ली है. फिल्म ने पहले दिन 42 लाख रूपए कमाए थे. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 1.15 करोड़ का कारोबार किया था. तीसरे दिन भी कमाई में उछाल आया और इसने 2.25 करोड़ का  कारोबार किया था. इसके अलावा फिल्म ने चौथे दिन सबसे ज्यादा कमाई की. इसने 3.55 करोड़ की कमाई की थी. वहीं पांचवे दिन फिल्म ने 1.35 करोड़ की कमाई की थी. इसी के साथ फिल्म ने पांच दिनों में 8. 73 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 10.42 करोड़ बताया जा रहा है. फ़िलहाल फिल्म की कमाई का ग्रॉफ लगातार ऊपर ही बढ़ता दिख रहा है, जिससे साफ़ पता चल रहा है कि ये फिल्म लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो रही है. 

Loading Ad...

यूपी सरकार ने फिल्म को टैक्स फ्री 

फिल्म की पॉपुलैरिटी  और थियेटर्स  में मिली सफलता को देखते हुए यूपी सरकार ने फिल्म को टैक्स फ्री करने का ऐलान किया है. रविवार को लोकभवन में 'कृष्णावतारम' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी.  जिसमें आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ अन्य कैबिनेट मंत्री मौजूद थे. इसके बाद सीएम योगी ने फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी और फिल्म की तारीफ की.

फिल्म देख CM योगी ने सूचना विभाग को क्या निर्देश दिया?

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

सीएम योगी ने फिल्म की टीम से मुलाकात की और कहा कि यह फिल्म भगवान कृष्ण के जीवन और उनके मानवीय दृष्टिकोण को दिखाती है. इसी के साथ ये द्वापर युग और सनातन संस्कृति को भी भव्य पैमाने पर दर्शाती है. उन्होंने सूचना विभाग को हर जिले में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित करने के भी निर्देश दिए हैं, ताकि  बच्चे और युवा भारतीय संस्कृति और विरासत से जुड़ और समझ सकें. विशेष स्क्रीनिंग में कृष्णावतारम की टीम भी मौजूद थी, जिसमें प्रोड्यूसर साजन राज कुरुप, डायरेक्टर हार्दिक गज्जर, एक्टर  सिद्धार्थ गुप्ता और संस्कृति जयना, साथ ही प्रोडूसर शोभा संत और पूनम श्रॉफ गज्जर शामिल थे. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...