Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Kesari Chapter 2 OTT Release: जानिए कब और कहां रिलीज हुई अक्षय कुमार की ये जबरदस्त फिल्म!

केसरी 2 की कहानी को देशभर के दर्शकों तक पहुंचाने के लिए मेकर्स ने इसे ओटीटी पर रिलीज़ कर दिया है. थियेटर्स पर धमाल मचाने के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर लोगों का दिल जीतने आ गई है. अक्षय कुमार ने एक वीडियो शेयर जानकारी दी है कि ये फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हुई है.

Loading Ad...

अक्षय कुमार की फिल्म केसरी 2 थियेटर्स पर लोगों का दिल जीतने के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने लगाई है. 18 अप्रेल को बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई इस फिल्म में अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे ने अहम किरदार निभाए थे. 

ओटीटी पर स्ट्रीम हुई केसरी 2
अब केसरी 2 की कहानी को देशभर के दर्शकों तक पहुंचाने के लिए मेकर्स ने इसे ओटीटी पर रिलीज़ किया है. 13 जून से इस फिल्म को जीयो हॉस्टर पर स्ट्रीम कर दिया गया है. अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर केसरी 2 से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है. इसी के साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा “कहानी तो आप जानते हैं, लेकिन सच्चाई आप नहीं जानते! केसरी चैप्टर 2 में जलियांवाला बाग की घटना के बाद की घटनाओं को देखिए, 13 जून से JioHotstar पर.”

केसरी 2 पर क्या बोले अक्षय!
बता दें कि केसरी चैप्टर 2 को IMDB यानि इंडियन मूवी डाटा बेस पर 8. 2 रेटिंग्स मिली हैं. इस फिल्म को क्रिटिक्स और फैंस की तरफ़ से जबरजस्त रिस्पांस मिला था. वहीं हाल ही में अक्षय कुमार ने फिल्म केसरी चैप्टर 2 को लेकर एक बातचीत के दौरान कहा था "केसरी चैप्टर 2 एक असाधारण व्यक्ति की कहानी बताता है, जिसने इतिहास के सबसे काले क्षणों में से एक के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए सब कुछ जोखिम में डालकर एक साम्राज्य के खिलाफ खड़ा होना चुना.  सी शंकरन नायर का किरदार निभाना एक बेहद विनम्र अनुभव था, ये याद दिलाता है कि कैसे साहस और दृढ़ विश्वास सबसे शक्तिशाली शक्तियों को भी हिला सकता है.”

Loading Ad...

एक्टर ने आगे कहा था “ये फिल्म सिर्फ एक कोर्ट रूम ड्रामा नहीं है; यह सच्चाई, प्रतिरोध और भारत की भावना के लिए एक श्रद्धांजलि है. मुझे गर्व है अपने सफल नाटकीय प्रदर्शन के बाद, यह शक्तिशाली कहानी अब और भी अधिक दर्शकों तक पहुंचेगी क्योंकि यह 13 जून से JioHotstar पर स्ट्रीम होगी.”

Loading Ad...

बॉक्स ऑफ़िस पर कमाए इतने करोड़
बता दें कि 150 करोड़ के बजट में बनी केसरी चैप्टर 2 ने भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर 93.28 करोड़ की कमाई की थी. वहीं दुनिया भर में इस फिल्म ने 144. 35 करोड़ का बिज़नेस किया था. फिल्म को लेकर उम्मीदें थी कि ये बॉक्स ऑफ़िस पर और भी ज्यादा कमाई करेगी, लेकिन फैंस और  क्रिटिक्स से तारीफें हासिल करने और माउथ पब्लिसिटी होने के बाद भी ये फिल्म अपना बजट वसूल नहीं पाई थी. लेकिन अब इसे ओटीटी पर रिलीज़ कर मेकर्स फिल्म की कहानी को घर-घर तक पहुंचा रहे हैं. 

किस पर बेस्ड है केसरी 2
बता दें कि केसरी चैप्टर 2 में अक्षय कुमार सी. शंकरन नायर की भूमिका में नज़र आए हैं. जबकि आर माधवन ने उनके विरोधी वकील नेविल मैककिनले का किरदार निभाया है और अनन्या ने दिलरीत गिल के किरदार में हैं. अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर 2 रघु पालत और पुष्पा पालत की किताब द केस दैट शुक द एम्पायर पर आधारित है. रघु पालत सी.शंकरन के परपोते हैं. ये फिल्म सी शंकरन नायर के जीवन पर आधारित है जो की एक बैरिस्टर थे, जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के पीछे की सच्चाई को उजागर करने के लिए ब्रिटिश राज के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ी थी. 

Loading Ad...

अक्षय कुमार इस फिल्म के ज़रिए लोगों को जलियांवाला बाग हत्याकांड के काले दिनों में वापस ले गए हैं. फिल्म के ज़रिए अक्षय कुमार जलियांवाला बाग हत्याकांड के पीछे छिपे राज से पर्दा उठाते नज़र आए हैं. फिल्म में आर माधवन और अक्षय कुमार के बीच ज़ोरदार कोर्ट रूम ड्रामा देखने को मिला है. अक्षय कुमार अन्याय के ख़िलाफ़ लड़ते नज़र आएं हैं. इस फिल्म को करण सिंह त्यागी ने डायरेक्ट किया है, जबकि करण जौहर ने इसे प्रोड्यूस किया है. 

यह भी पढ़ें

स्टारकास्ट ने की दमदार एक्टिंग
बता दें कि अक्षय कुमार ने सी. शंकरन नायर की भूमिका में लोगों का दिल जीत लिया है. एक्टर की फिल्म में जमकर तारीफ़ हो रही है, जिस तरह से उन्होंने इस किरदार को निभाया है, उसके बाद से ही सोशल मीडिया पर एक्टर को नेशनल अवॉर्ड देने की मांग हो रही है. एक्टर की शानदार परफ़ॉर्मेंस ने फिल्म में जान फूंक दी है. अक्षय के अलावा आर माधवन ने नेविल मैककिनले का किरदार निभाया है, जिसमें उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है. वहीं अनन्या पांडे दिलरीत गिल के किरदार में हैं, एक्ट्रेस ने पहली बार इस तरह का सीरियस किरदार निभाया है, जिसमें उन्हें खूब पसंद किया गया है. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की ओटीटी पर इस फिल्म को कितना पसंद किया जाता है. 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...