Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

शिवोहम शिव मंदिर के दर्शन करने पहुंचीं कंगना रनौत, बोलीं- ये मंदिर सिर्फ पूजा की जगह नहीं, बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र है

कंगना रनौत ने 65 फीट ऊंची शिव प्रतिमा और शांत ध्यान स्थलों के लिए मशहूर शिवोहम शिव मंदिर का दौरा किया. ये मंदिर पिछले 30 साल से आस्था का केंद्र है. कंगना ने यहां भक्ति और शांति के माहौल में समय बिताया और आशीर्वाद मांगा. उन्होंने परिसर में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के भी दर्शन किए.

Loading Ad...

बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत हमेशा ही अपने बयानों की वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं, एक्ट्रेस हर मुद्दे पर खुलकर अपने विचार रखती हैं. 

कंगना ने किए शिवोहम शिव मंदिर में दर्शन
 हाल ही में एक्ट्रेस अपनी बिजी लाइफ से कुछ पल निकालकर बेंगलुरु के प्राचीन शिवोहम शिव मंदिर में दर्शन करने पहुंची. एक्ट्रेस ने बताया कि इस दर्शन से उन्हें शांति और आत्मिक जुड़ाव का एहसास हुआ है. 

कंगना रनौत ने 65 फीट ऊंची शिव प्रतिमा और शांत ध्यान स्थलों के लिए मशहूर शिवोहम शिव मंदिर का दौरा किया. ये मंदिर पिछले 30 साल से आस्था का केंद्र है.  कंगना ने यहां भक्ति और शांति के माहौल में समय बिताया और आशीर्वाद मांगा. उन्होंने परिसर में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के भी दर्शन किए.

Loading Ad...

‘कंगना जैसी हस्तियां आध्यात्मिक रास्ते पर हैं’
इस दौरान कंगना रनौत की मंदिर के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरु रवि से भी मुलाकात हुई. आध्यात्मिक गुरु ने कंगना की इस यात्रा को खास बताया. उन्होंने कहा, “कंगना का शिवोहम शिव मंदिर में आना सम्मान की बात है. उनकी आध्यात्मिक जिज्ञासा और गहरी समझ इस मंदिर के महत्व को दर्शाती है. हमारी बातचीत में जीवन, चेतना और आंतरिक शांति पर गहरे विचारों का आदान-प्रदान हुआ. यह देखकर खुशी होती है कि कंगना जैसी हस्तियां आध्यात्मिक रास्ते पर हैं, जो बेहद खास बात है. यह समझना कि मैं शरीर नहीं, बल्कि आत्मा हूं’ सच्चे सुख की शुरुआत है.”

Loading Ad...

‘मंदिर आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र है’
मंदिर में दर्शन-पूजन कर अद्भुत महसूस कर रहीं कंगना ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा  “यह मंदिर सिर्फ पूजा की जगह नहीं, बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र है. यहां की शांति और दिव्यता ने मुझे अभिभूत कर दिया. ये जगह आपको चिंतन करने और खुद से जुड़ने के लिए प्रेरित करती है. रवि जी के साथ बातचीत मेरे लिए बहुत खास रह. मैं जब भी बेंगलुरु आऊंगी, यहां ध्यान करने जरूर आऊंगी.”

इमरजेंसी में नज़र आईं थी कंगना!
इस साल की शुरुआत में कंगना फिल्म इमरजेंसी नाम की फिल्म में नज़र आईं थीं, जिसे फैंस और क्रिटिक्स की तरफ़ से मिले झुले रिएक्शन मिले थे. इस फिल्म में कंगना ने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नज़र आई थी. ये फिल्म 1975 में लगाई इमरजेंसी पर बेस्ड दी थी. इस फिल्म कंगना के साथ साथ अनुपम खेर, महिमा चौधरी, श्रेयसर तलपड़े और मिलिंद सोमन जैसे स्टार्स नज़र आए थे. 

Loading Ad...

इस फिल्म में काम करने के साथ साथ कंगना ने इसे डायरेक्ट भी किया था. थियेटर्स पर ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. हालांकि कुछ महीनों बाद एक्ट्रेस की इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज़ किया गया था. भले ही ये फिल्म बॉक्स ऑफ़िस पर कुछ ख़ास कमाल ना दिखा पाई हो, लेकिन फिल्म में कंगना की एक्टिंग जमकर तारीफ़ हुई थी. ये फिल्म 17 जनवरी को रिलीज़ हुई थी. 

हॉलिवुड में कंगना रनौत की एंट्री!
बता दें कि जल्द ही कंगना रनौत हॉलिवुड में डेब्यू करने वाली हैं, एक्ट्रेस के हाथ एक बड़ी फिल्म हॉलिवुड फिल्म लग गई है, जिसकी वजह से वो काफी चर्चा में बनी हुई है. दरअसल कंगना Blessed Be The Evil नाम की फिल्म हॉलिवुड फिल्म में नजर आएंगी. इस फिल्म में कंगना को डराती नजर आएंगी. हॉरर ड्रामा पर बेस्ड इस फिल्म में कंगना के साथ टीन वुल्फ फेम एक्टर टायलर पोसी और हॉलीवुड एक्टर सिल्वेस्टर स्टेलोन की बेटी स्कारलेट रोज स्टेलोन दिखाई देंगी. इस फिल्म की शूटिंग कुछ महीनों में शुरू होने वाली है, इस हॉरर ड्रामा को अमेरिका में ही शूट किया जाएगा.

यह भी पढ़ें

कंगना की नई फिल्में!
बताते चलें की कंगना रनौत के पास बॉलीवुड फिल्मों की भी कमी नहीं है. एक्ट्रेस के पास भारत भाग्य विधाता, Sita The Incarnation, आपराजित अयोध्या जैसी नाम की फिल्में भी है, इसके अलावा एक्ट्रेस ने कुछ दिनों पहले ही आर माधवन के साथ एक थ्रिलर फिल्म की शूटिंग पूरी की है, वो जल्द ही प्रोड्यूर संदीप सिंह के साथ भी एक एक्शन फिल्म लेकर आ रही हैं. ये फिल्में साल 2026 में रिलीज होंगी. 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...