Advertisement
केदारनाथ के बाद बद्रीनाथ पहुंचे कैलाश खेर, रुद्राक्ष माला और चंदन का तिलक लगाए फोटो की शेयर
कैलाश खेर ने इंस्टाग्राम पर बद्रीनाथ यात्रा की कुछ तस्वीरें साझा कीं. इन तस्वीरों में वह मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने गले में रुद्राक्ष की माला पहन रखी है और माथे पर चंदन का तिलक लगाया हुआ है. बता दें कि ये दोनों चीजें भगवान शिव की भक्ति से जुड़ी मानी जाती हैं.
Advertisement
मशहूर गायक कैलाश खेर इन दिनों अपनी धार्मिक यात्राओं को लेकर चर्चा में हैं. कुछ समय पहले उन्होंने केदारनाथ धाम में भगवान शिव के दर्शन किए थे और अब वह बद्रीनाथ धाम पहुंचकर भगवान विष्णु का आशीर्वाद लेते नजर आए. उनकी इस यात्रा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
बद्रीनाथ धाम पहुंचे कैलाश खेर
कैलाश खेर ने इंस्टाग्राम पर बद्रीनाथ यात्रा की कुछ तस्वीरें साझा कीं. इन तस्वीरों में वह मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने गले में रुद्राक्ष की माला पहन रखी है और माथे पर चंदन का तिलक लगाया हुआ है. बता दें कि ये दोनों चीजें भगवान शिव की भक्ति से जुड़ी मानी जाती हैं. तस्वीर के बैकग्राउंड में बर्फ से ढके पहाड़ नजर आ रहे हैं. चारों तरफ बर्फ और ऊंचे पहाड़ों का सुंदर नजारा नजर आ रहा है.
Advertisement
कैलाश खेर ने अपनी पोस्ट के साथ कैप्शन में पहाड़ वाला इमोजी शेयर किया. फैंस ने इस पोस्ट पर खूब प्रतिक्रिया दी और कई लोगों ने इसे सुकून देने वाला बताया.
Advertisement
कैलाश खेर इससे पहले केदारनाथ धाम पहुंचे थे
इससे पहले कैलाश खेर केदारनाथ धाम पहुंचे थे. वहां उन्होंने भगवान शिव के दर्शन किए और मंदिर के सामने खड़े होकर अपना मशहूर भक्ति गीत 'बम लहरी' गाया था. उन्होंने इसका एक वीडियो भी साझा किया था. उस पोस्ट के साथ कैलाश खेर ने कैप्शन में लिखा था, 'महादेव का धाम, पूरे सारे काम. जय जय केदार.'
Advertisement
ये दोनों मंदिर हिंदू धर्म में बेहद पवित्र माने जाते हैं
केदारनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और यह भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है. वहीं, बद्रीनाथ धाम भगवान विष्णु को समर्पित है. उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र में स्थित ये दोनों मंदिर हिंदू धर्म में बेहद पवित्र माने जाते हैं. हर साल लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं.
कैलाश खेर अपने नए गाने को लेकर चर्चा में आए
Advertisement
यह भी पढ़ें
कैलाश खेर हाल ही में अपने नए गाने 'जोगी' को लेकर भी चर्चा में रहे. यह गाना आदि शंकराचार्य को समर्पित है. इस गाने को लेकर उन्होंने कहा था कि सदियों से संतों और ऋषियों ने जिस आध्यात्मिक भावना को महसूस किया, वही भावना इस संगीत में भी है. आदि शंकराचार्य का संदेश आज भी लोगों को सच और धर्म के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है.