Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Jharkhand Protest: विशाल ददलानी ने मोदी सरकार के खिलाफ निकाली भड़ास, लोगों ने लगा दी क्लास

विशाल ददलानी के इस वीडियो पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है, सिंगर और म्यूज़िक डायरेक्टर ने जिस तरह से झारखंड प्रोटेस्ट पर बोलने के साथ साथ मोदी सरकार पर निशाना साधा है, वो लोगों को रास नहीं आया है, सोशल मीडिया पर विशाल ददलानी की खूब फ़ज़ीहत हो रही है.

Image Credits: IANS/vishaldadlani/instagram/@BJP4India/X
Loading Ad...

बॉलीवुड के जाने माने म्यूज़िक डायरेक्टर और सिंगर विशाल ददलानी अक्सर ही देश और दुनिया से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते हैं,  अब विशाल ददलानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट झारखंड और दिल्ली में छात्रों के ख़िलाफ़ हुई कथित हिंसा पर कड़ा विरोध ज़ाहिर किया है. वीडियो में विशाल ददलानी ने मोदी सरकार और राज्य दोनों सरकार पर निशाना साधा है. 

विशाल ददलानी ने वीडियो में क्या कहा?

विशाल ददलानी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर कहा, “मैं कल इंस्टाग्राम पर वापस आया और कल से वीडियोज देख रहा हूं झारखंड में जो वाइलेंस हो रहे हैं, स्टूडेंट्स पर. छात्र जब जायज बात कर रहे हैं, तो सरकारें नाजायज बात कर रही हैं. दिल्ली में भी यही हुआ. दिल्ली में जो हुआ उसके जिम्मेदार होम मिनिस्टर हैं और झारखंड में जो हो रहा है उसके जिम्मेदार चीफ मिनिस्टर हैं. मैं दोनों को बिना गाली दिए, बड़े प्यार से और इज्जत से कहना चाहता हूं कि इंडियन पॉलिटिक्स में एक नारा रहा है जो बहुत असरदार रहा है, थोड़ा ध्यान से सुनें, कुर्सी खाली करो, जनता आती है.”

Loading Ad...

विशाल ददलानी पर भड़के लोग 

Loading Ad...

अब विशाल ददलानी के इस वीडियो पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है, सिंगर और म्यूज़िक डायरेक्टर ने जिस तरह से झारखंड प्रोटेस्ट पर बोलने के साथ साथ  मोदी सरकार पर निशाना साधा है, वो लोगों को रास नहीं आया है, सोशल मीडिया पर विशाल ददलानी की खूब फ़ज़ीहत हो रही है.एक यूजर ने लिखा, “Waha jake banao video sir”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “dono videos me difference dekhiye”

Loading Ad...

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “tujhe to maine unfollow kr dia kha se aa gya”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “विशाल जी जब 26 मई 2014 से पहले देश में सब ठीक चल रहा था तो पुरानी सरकार को किसने हटाया था वो कौन अपराधी थे ?”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “70 saal congrss ko diya hai woh desh ko luta ab 70 saal Bhajpa ko denge kya result nikal ta hai uske baad hisab kar lenge tab tak ke liye ap apna mu bandh rakkho”

Loading Ad...

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “I request the home ministry that please do income tax raid in all Bollywood people who barking on government..”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “Itne din se kaha tha??”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “Bade jaldi yaad aa gaya sir”

Loading Ad...

विशाल ददलानी सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर बुरे फँस गए हैं, कोई कह रहा है कि जंतर-जंतर प्रोटेस्ट को लेकर जो उन्होंने वीडियो बनाया था, उसमें और अब झारखंड प्रोटेस्ट वाली वीडियो में काफी फर्क है. किसी ने इस बात पर सवाल उठाए दिए हैं इतने दिन से कहां थे, जो अब बोल रहे हैं. 

CJP का खुलकर किया था समर्थन

Loading Ad...

आपको बता दें कि दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को विशाल ददलानी ने पूरी तरह से सपोर्ट किया था. वो इस दौरान लगातार-ताबड़तोड़ वीडियो पोस्ट कर रहे थे, मोदी सरकार और दिल्ली सरकार से सवाल पूछते रहे, उनसे इस्तीफे मांगते रहे. लेकिन रांची वाले छात्रों के प्रदर्शन से वे नदारद रहे. और अब कई दिनों बाद उन्होंने झारखंड प्रोटेस्ट पर रिएक्ट किया है. बता दें कि झारखंड में बीजेपी विपक्ष में है, जेएमएम-कांग्रेस की गठबंधन की सरकार है. ऐसे में मोदी विरोधी बेहद ही सोच समझकर बोल रहे हैं. 
जानें क्यों हो रहा प्रोटेस्ट 

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े

बता दें कि झारखंड में छात्रों द्वारा चलाए जा रहे प्रोटेस्ट में सीबीआई जांच, ओएमआर शीट सार्वजनिक करने और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग रखी जा रही है. वहीं, छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो के नेतृत्व में हजारों छात्र रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चितकालीन धरने और भूख हड़ताल पर बैठे हैं. वहीं बीते दिन 10 अगस्त को लाठीचार्ज किया गया. पुलिस की रात में छात्रों पर बर्बर कार्रवाई से बवाल मचा हुआ. दिन में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया.

Loading Ad...

आंदोलन पर सीएम हेमंत सोरेन ने क्या कहा?

यह भी पढ़ें

छात्रों का कहना है कि बार-बार होने वाली भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों के कारण युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है. इसके लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। इस आंदोलन को छात्रों ने दिल्ली के जंतर-मंतर की तर्ज पर शुरू किया है. आंदोलन के दौरान छात्रों ने कई कार्यक्रम आयोजित किए. हालांकि, इस आंदोलन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि सरकार छात्रों की चिंताओं से अवगत है और किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा. मामले की जांच चल रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...