Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Jharkhand Protest: नसीरुद्दीन शाह कर बैठे ऐसी गलती, भड़क गए लोग, ऐसे लगाई एक्टर की अक्ल ठीकाने

नसीरुद्दीन ने कॉक्रोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में तो खुलकर उनका समर्थन किया था और प्रधानमंत्री पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था, लेकिन झारखंड प्रोटेस्ट के लिए एक्टर के मुँह से कुछ नहीं निकला है. क्योंकि वहां बीजेपी सत्ता में नहीं है, अब एक्टर की इसी हरकत पर लोगों का गुस्सा फूटा रहा है.

Image Credits: IANS/ Naseeruddin Shah/Instagram
Loading Ad...

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह हमेशा ही देश के प्रधानमंत्री के ख़िलाफ़ अपनी भड़ास निकालते हैं, NEET पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के प्रोटेस्ट का उन्होंने खुलकर समर्थन किया गया था. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के ख़िलाफ़ भी अपनी भड़ास निकाली थी. 

नसीरुद्दीन ने पीएम मोदी पर निकाली थी भड़ास 

नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार, जो उम्र और तजुर्बे में भले ही बड़े नजर आते हों… लेकिन जुबान से लगता है वो कोई सड़क छाप भाषा बोल रहे हैं… इसीलिए कुछ दिनों पहले उन्होंने देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ जाहिल जैसा शब्द बोल कर अपनी भड़ास निकाली थी. वो मोदी विरोध का मौका ढूंढ़ते हैं और जैसे ही मौका मिलता है,  सत्ता संभाल रहे प्रधानमंत्री को जाहिल बोलने से भी नहीं चूकते हैं…

Loading Ad...

झारखंड प्रोटेस्ट पर नसीरुद्दीन की चुप्पी पर उठे सवाल

Loading Ad...

जिस तरह से नसीरुद्दीन शाह कह रहे हैं सब याद रखा जाएगा... क्या वो मोदी सरकार को  धमकी देने की कोशिश कर रहे हैं… कोई कलाकार क्या इस कदर नफरत पर उतर सकता है कि अपने ही देश के प्रधानमंत्री को धमकी दे. नसीरुद्दीन ने कॉक्रोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में तो खुलकर उनका समर्थन किया था और प्रधानमंत्री पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था, लेकिन झारखंड प्रोटेस्ट के लिए एक्टर के मुँह से कुछ नहीं निकला है. क्योंकि वहां बीजेपी सत्ता में नहीं है, अब एक्टर की इसी हरकत पर लोगों का गुस्सा फूटा रहा है. 

नसीरुद्दीन पर भड़के लोग 

Loading Ad...

सोशल मीडिया पर नसीरुद्दीन का ये पूराना वीडियो फिर से वायरल हो रहा है, लोग उन्हें पीएम का अपमान करने और झारखंड प्रोटेस्ट पर चुप्पी साधने के लिए ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “सर झारखंड में भी कुछ जाहिल है उनके लिए भी 2 शब्द”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “जब 26/11 और मुंबई बम आतंकी हमलों में इतने सारे लोग—जिनमें हिंदू भी शामिल थे—मारे गए थे, तब यह सहानुभूति कहाँ थी?”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “नसीर साहब रांची के अंदर भी छात्रों पर लाठी चार्ज हुआ है लेकिन अब आपके मुंह से एक शब्द नहीं निकला। आप चाहतों के हिसाब में बात नहीं कर रहे आप मोदी विरोधी हो बस”

Loading Ad...

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “प्रधानमंत्री के लिए ऐसे शब्द बोलने के बाद भी बोलता है लोकतांत्र नहीं है.”

वहीं एक और यूजर ने लिखा,  “Kya baat hai uncle aapke galle mein bhi haddi fas gayi hai kya apka bhi muh band ho gaya jharkhand ke bacho ke liye.“

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “Sab yaad rakha jayega tu bhi yaad rakh”

Loading Ad...

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “सब याद रखा जाएगा का पाठ पढ़ाने वाले नसरुद्दीन जी, आपकी सिलेक्टिव याददाश्त पर तरस आता है! दिल्ली में तो माइक संभाल लिया, लेकिन झारखंड के मुद्दों, और कश्मीरी पंडितों के दर्द पर चुप्पी क्यों? 140 करोड़ जनता द्वारा चुने गए पीएम आपको ‘जाहिल’ दिखे, पर लगातार चुनाव हारने वाले राहुल गांधी पर आपके मुंह से कभी एक शब्द नहीं निकला और उनमें ही लीडर नजर आया! यह दोहरापन नहीं तो और क्या है?”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “Jharkhand ke bare kon tera baap bolega. jharkhand mein inc ki sarkar hai issliye nhi bol raha hai na tu,  tera ghar jo chala rahe hai”

Loading Ad...

नसीरुद्दीन ने बॉलीवुड की चुप्पी पर भी उठाए थे सवाल?

नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में छात्र प्रदर्शनों को लेकर बॉलीवुड के बड़े कलाकारों की चुप्पी पर भी सवाल उठाया था. एक इवेंट में नसीरुद्दीन शाह से पूछा गया था कि देश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों और छात्र आंदोलनों के बीच बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां खुलकर अपनी बात क्यों नहीं रखतीं. इस पर नसीरुद्दीन शाह ने कहा था, ''वे ऐसा तब करेंगे जब उनका जमीर उनसे ऐसा करने को कहेगा. एक कहावत है, जिस कुत्ते के मुंह में हड्डी होती है, वह भौंक नहीं सकता. जैसे ही हड्डी उनके मुंह से गिर जाएगी या उनके दांत टूट जाएंगे, तब वे भौंकेंगे.”

नसीरुद्दीन शाह ने वीडियो में क्या कहा था?

Loading Ad...

बता दें कि बॉलीवुड के नसीरुद्दीन शाह ने कुछ दिनों पहले NEET-UG 2026 पेपर लीक को लेकर पीएम मोदी के ख़िलाफ़ भड़ास निकाली थी, एक्टर ने वीडियो ज़ाहिर कर कहा था, “आदाब, नमस्कार. मैं नसीरुद्दीन शाह दो बातें अर्ज करना चाहता हूँ आप सबसे. पहली बात तो यह है कि अगर एक जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे, तो उसका दिल यही चाहेगा कि पूरा मुल्क उसी की तरह जाहिल, नासमझ, नाकाबिल और बेरहम बने. हालाँकि मैंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा और पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट (FTII) में अभिनय के दो अलग-अलग कोर्स पूरे किए हैं, लेकिन अभिनय के बारे में सबसे ज्यादा मैंने उन छात्रों से सीखा जिन्हें मैं सिखाने की कोशिश करता रहा हूँ. मेरी पूरी हमदर्दी उनके साथ है.मैं उन्हें हर साँस के साथ हजार-हजार दुआएँ देता हूँ और हर टीचर्स डे पर उन्हें सलाम करता हूँ.

‘तुम्हारा अंजाम तुम्हें भी एक दिन जरूर मिलेगा’

एक्टर ने वीडियो में आगे कहा था,” इस वक्त मेरा दिल भी भरा हुआ है और मैं गुस्से से खौल भी रहा हूँ यह देखकर कि हमारे बच्चों के साथ किस तरह जुल्म का बर्ताव किया जा रहा है उन गुंडों के हाथों, जो मुझे अमेरिका के ICE एजेंट्स की याद दिलाते हैं, मुँह पर नकाब लगाए हुए, हाथ में डंडा लिए हुए. कभी अपने बच्चों के बारे में भी सोचा करो और यह भी सोचो कि तुम्हारा अंजाम तुम्हें भी एक दिन जरूर मिलेगा. इन सब बच्चों से मैं कहना चाहता हूँ कि हिम्मत न हारें. बहुत से लोगों की हमदर्दी आपके साथ है. बहुत से लोग आपके साथ हैं. आप लड़ते रहें. मुझे हमारे मुल्क की युवा पीढ़ी से हमेशा उम्मीद रही है और अब वह उम्मीद और उजागर हो गई है. आप लोग अपनी लड़ाई लड़ते रहें. हम सब आपके साथ हैं और इस मुल्क की हुकूमत को मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूँ, सब याद रखा जाएगा”

Loading Ad...

जानें क्यों हो रहा प्रोटेस्ट 

यह भी पढ़ें

बता दें कि झारखंड में छात्रों द्वारा चलाए जा रहे प्रोटेस्ट में सीबीआई जांच, ओएमआर शीट सार्वजनिक करने और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग रखी जा रही है. वहीं, छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो के नेतृत्व में हजारों छात्र रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चितकालीन धरने और भूख हड़ताल पर बैठे हैं. वहीं बीते दिन 10 अगस्त को लाठीचार्ज किया गया. पुलिस की रात में छात्रों पर बर्बर कार्रवाई से बवाल मचा हुआ. दिन में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया था.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...