Advertisement
Loading Ad...
Loading Ad...
दुर्गा पूजा में Jaya Bachchan ने कर डाला ऐसा काम, लोगों ने जमकर लताड़ा बीच में आ गईं Aishwarya !
दुर्गा पंडाल से काजोल और जया बच्चन का एक वीडियो काफ़ी वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों के साथ दिख ही हैं,जहां काजोल ने ऑरेंज फ़्लोरल साड़ी में दिख रही हैं। वहीं जया बच्चन पीले रंग की साड़ी में दिख रही हैं। वायरल हो रहे वीडियो में काजोल और जया एक दूसरे को काफ़ी अच्छे से Greet कर रही हैं। दोनों आपस में बातें करते हुए एक - दूसरे के गले लगकर खूब हंसती - खिलखिलाती नज़र आ रही हैं।
Advertisement
Loading Ad...
बॉलीवुड एक्ट्रेस और सपा की राज्यसभा सांसद जया बच्चन हमेशा ही चर्चाओं में बनी रहती हैं। कभी जया बच्चन अपने बयानों की वजह से मीडिया की सुर्खियों में आ जाती हैं।तो कभी वो अपने ग़ुस्सैल और अड़यल रवैये की वजह से लोगों के निशाने पर आ जाती हैं। अब एक्ट्रेस एक बार फिर से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं।दरअसल इन दिनों हर तरफ़ दुर्गा पूजा की धूम मची हुई है। बॉलीवुड में भी मां दुर्गा की पूजा धूमधाम से की जाती है और स्टार्स इसे बड़ी श्रद्धा के साथ मनाते हैं।
ऐसे में हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने भी नवरात्रि के मौक़े पर बेहद ही भव्य दुर्गा पंडाल लगवाया है।काजोल अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर दुर्गा पूजा को बड़े ही धूमधाम से मनाती हैं।इस बार भी एक्ट्रेस बड़ी धूम धाम से दुर्गा पूजा मना रही हैं।दुर्गा पूजा के दर्शन करने के लिए रानी मुखर्जी,अयान मुखर्जी समेत कई स्टार्स पंडाल में पहुँचे थे।वहीं इस दौरान जया बच्चन भी माँ दुर्गा के दर्शन करने पहुँची थी।
दुर्गा पंडाल से काजोल और जया बच्चन का एक वीडियो काफ़ी वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों के साथ दिख ही हैं,जहां काजोल ने ऑरेंज फ़्लोरल साड़ी में दिख रही हैं। वहीं जया बच्चन पीले रंग की साड़ी में दिख रही हैं। वायरल हो रहे वीडियो में काजोल और जया एक दूसरे को काफ़ी अच्छे से Greet कर रही हैं। दोनों आपस में बातें करते हुए एक - दूसरे के गले लगकर खूब हंसती - खिलखिलाती नज़र आ रही हैं।इतना ही नहीं जया बच्चन ने इस दौरान काजोल के गले पर किस भी किया।हमेशा ही ग़ुस्सैल अंदाज में नज़र आने वाली जया बच्चन काजोल के साथ काफ़ी खुश और मस्त मौला अंदाज में दिख रही हैं।
बता दें कि सोशल मीडिया पर अब काजोल और जया बच्चन का ये वीडियो काफ़ी वायरल हो रहा है। लोग ऐश्वर्या राय बच्चन को भी बीच में लेकर आ गए हैं और जया बच्चन को ट्रोल कर रहे हैं।इस वीडियो को देख लोगों का ग़ुस्सा जया बच्चन पर फूट रहा है। लोगों का कहना है की काजोल के साथ जिस तरह का बर्ताव जया बच्चन कर रही हैं।अगर उसी तरह ख़ुद की बहू ऐश्वर्या के साथ किया होता तो आज वो अलग नहीं रही होती।सोशल मीडिया पर लोग जमकर जया बच्चन को फटकार लगा रहे हैं।
तो देखा आपने लोग ऐश्वर्या राय बच्चन के नाम का ज़िक्र कर जया बच्चन को ट्रोल कर रहे हैं।बता दें कि जया बच्चन सोशल मीडिया पर इसलिए बहू ऐश्वर्या के नाम पर ट्रोल हो रही हैं। क्योंकि काफ़ी दिनों से मीडिया के गलियारों में ऐसा कहा जा रहा है की अभिषेक और ऐश्वर्या तलाक़ लेने वाले हैं।इनके तलाक़ की ख़बरें काफ़ी दिनों से ज़ोर पकड़ रही हैं। अनंत अंबानी की शादी में जब ऐश्वर्या बच्चन परिवार के साथ आने की बजाय अलग से अपनी बेटी के साथ पहुंची थी। तो तलाक़ के रूमर्स को लेकर और भी ज़्यादा हवा मिली थी।
इतना ही नहीं कुछ महीनों पहले अभिषेक ने ग्रे डिवोर्स की पोस्ट को लाइक किया गया था। जिसके बाद बॉलीवुड में हंगामा मच गया था। कहा जा रहा है की जया और उनकी बेटी श्वेता की ऐश्वर्या के साथ नहीं जमती है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने ऐसा दावा किया गया था ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक़ की वजह से श्वेता और जया बच्चन हैं।खैर वाकेई में इनका तलाक़ होगा या नहीं,फ़िलहाल ये कहना जल्दबाज़ी होगा, क्योंकि ऐश्वर्या की तरफ़ से अभी तक कोई ऑफिशिली बयान सामने नहीं आया है।
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...