Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Jaat OTT Release: जानिए कब और कहां देखें सनी देओल और रणदीप हुड्डा की धांसू फिल्म जाट!

सनी देओल और रणदीप हुड्डा की फिल्म जाट को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर दिया गया है, फिल्म को हिंदी और तेलुगु भाषा में देखा जा रहा है. अब जाट थियेटर्स के बाद ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार है.

Loading Ad...

सनी देओल और रणदीप हुड्डा की फिल्म जाट ने बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचा दिया था. सनी देओल और रणदीप की भिड़ंत देखने के लिए थियेटर्स के बाहर लाइनें लग गई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छा बिज़नेस किया था. 

ओटीटी पर रिलीज हुई जाट

थियेटर्स में धमाल मचाने के बाद फिल्म जाट ओटीटी पर स्ट्रीम कर दी गई है. अब सनी देओल की ये फिल्म घर बैठे दर्शकों एंटरटेन करने के लिए तैयार है. इस बात की जानकारी ख़ुद सनी देओल ने एक वीडियो के ज़रिए दी थी. साथ ही इसके कैप्शन में लिखा था आपके लिए एक तारीख़ है नोट कर लो, जाट आ रहा है. 5 जून को नेटफ्लिक्स पर जाट को हिंदी और तेलुगु में देखें. 

सनी देओल और रणदीप हुड्डा की फिल्म जाट को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर दिया गया है, फिल्म को हिंदी और तेलुगु भाषा में देखा जा रहा है. अब जाट थियेटर्स के बाद ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार है.

Loading Ad...

 

Loading Ad...

फिल्म की कमाई और बजट

बता दें कि सनी देओल की जाट को 100 करोड़ के बजट में बनाया गया था. वहीं फिल्म ने दुनियाभर में 118. 36 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म को दर्शकों की तरफ़ से शानदार रिस्पांस मिला था, लोग ट्रेक्टरों में फिल्म जाट देखने पहुँच रहे थे. फिल्म को लेकर लोगों में गजब की दीवानी देखने को मिली थी. ग़दर 2 के बाद से सनी देओल की डिमांड बढ़ती जा रही है, जो जाट की रिलीज़ के दौरान भी देखने को मिला था.

रणदीप हुड्डा-सनी देओल में भिड़ंत

फिल्म जाट में सनी देओल के अलावा रणदीप हुड्डा की भी खूब चर्चा हुई थी. रणदीप हुड्डा की एक्टिंग को भी काफी पसंद किया गया था. जाट में रणदीप हुड्डा ने एक खूंखार विलेन की भूमिका निभाई थी. राणातुंगा के किरदार में रणदीप हुड्डा ने जान फूंक दी. सनी देओल संग उनकी भिड़त देखने लायक़ थी. फिल्म में राणातुंगा से लोगों को बचाने के लिए जाट बने सनी देओल फिल्म में क्या क्या करते हैं. उसे बखूबी ढंग से दिखाया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणदीप हुड्डा पहले इस फिल्म में विलेन का रोल नहीं करना चाहते थे, लेकिन फिल्म के रिलीज़ होते ही रणदीप हुड्डा के ख़तरनाक अंदाज़ को दर्शकों ने काफी पसंद किया था.

Loading Ad...

दमदार निकली फिल्म जाट!

सनी देओल की जाट को पब्लिक और क्रिटिक्स से बेहद ही जबरदस्त रिस्पांस मिला था. जहां फैंस ने इस फिल्म को पैसा वसूल और ब्लॉकबस्टर बता दिया था. वहीं दूसरी तरफ़ क्रिटिक्स ने भी जाट को अच्छे रिव्यू दिए थे. क्रिटिक्स ने सनी देओल की फिल्म जाट को मास एंटरटेनर बताया था. फिल्म में सनी देओल के एक्शन से लेकर डायलॉग्स ने लोगों का दिल जीत लिया था. फिल्म की कहानी लोगों को काफी दमदार लगी थी. जिसकी वजह से ये फिल्म लोगों को पसंद आई थी. 

बॉक्स ऑफ़िस के प्रेशर पर क्या बोले सनी देओल?

बता दें कि सनी देओल ने कुछ दिनों पहले बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रिलीज से जुड़े प्रेशर के बारे में बात की थी. इन दिनों एक्टर्स पर फिल्मों की कमाई को लेकर कुछ ज्यादा ही प्रेशर देखने को मिल रहा है. बॉक्स ऑफ़िस नंबर्स ही फिल्म के हिट होने और एक्टर की ब्रांड वैल्यू को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं. सनी देओल ने एक इंटरव्यू में इस बारे में बात करते हुए कहा था दबाव? मैंने अपने जीवन में कभी भी दबाव नहीं लिया है, लेकिन आज के ज़माने में अगर आप नहीं भी ले रहे हैं तो कोई सुई चुभो देता है, दबाव लो! क्योंकि इतने चर्चे होने लग जाते हैं के ये फिगर है, वो हे! आदमी घबराने लग जाता है.

यह भी पढ़ें

जाट 2 का हुआ ऐलान!

बता दें कि सनी देओल की फिल्म जाट को साउथ के जाने माने डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी ने डायरेक्ट किया है. 100 करोड़ के बजट में बनी फिल्म जाट में सनी देओल और रणदीप हुड्डा के अलावा  विनीत कुमार, सैयामी खेर, राम्या कृष्णन, उपेंद्र लिमये और रेजिना कैसेंड्रा जैसे स्टार्स नजर आए हैं. जाट की सफलका को देखते हुए मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट का भी ऐलान कर दिया था. एक्टर जल्द ही जाट 2 की शूटिंग शुरु करेंगे. इसके दूसरे पार्ट को साल 2026 में रिलीज़ किया जा सकता है. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की जाट ओटीटी पर धमाल मचाने में कामयाब हो पाती है या नहीं. 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...