Advertisement

‘वो आपका कैरेक्टर दिखाता है’, तापसी पन्नू ने कंगना रनौत पर कसा तंज, फिर लिया पंगा, बोलीं- इस तरह के लफ्जों…

तापसी कई बार सोशल मीडिया पर अपने ओपिनियन शेयर करती हैं, जिसके कारण कई बार उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है. हाल ही में एक लीडिंग मीडिया हाउस ने तापसी से कंगना रनौत और उर्वशी रौतेला संग हुई कंट्रोवर्सी पर सवाल किया गया, जिसका एक्ट्रेस ने अपने ही अंदाज़ में जवाब दिया.

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इंडस्ट्री अपनी दमदार अदाकारी के लिए जानी जाती है. वो ना सिर्फ एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, बल्कि खुलकर अपनी बातों को रखने के लिए जानी जाती हैं. वो हमेशा ही लीग से हटकर  फिल्में कर लोगों का दिल जीत लेती हैं. 

कंगना और उर्वशी विवाद पर क्या बोलीं तापसी?

तापसी कई बार सोशल मीडिया पर अपने ओपिनियन शेयर करती हैं, जिसके कारण कई बार उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है. तापसी इन दिनों अपनी फिल्म अस्सी को लेकर चर्चाओं में बनी हुई है. जो कि 20 फरवरी को रिलीज होगी.एक्ट्रेस जमकर अपनी इस फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं. तापसी पन्नू, वैसे तो कंट्रोवर्सी से दूर ही रहती हैं. लेकिन उनके बयान काफी चर्चाओं में रहते हैं, हाल ही में एक लीडिंग मीडिया हाउस ने तापसी से कंगना रनौत और उर्वशी रौतेला संग हुई कंट्रोवर्सी पर सवाल किया गया, जिसका एक्ट्रेस ने अपने ही अंदाज़ में जवाब दिया. 

‘मैं अपने कैरेक्टर की जिम्मेदार हूं’

सस्ती कॉपी वाले बयान और कंगना संग हुई कंट्रोवर्सी पर तापसी ने कहा, मैंने उनसे झगड़ा नहीं किया है कभी भी. मुझे पूछा गया कि आप उन्हें क्या गिफ्ट करना चाहेंगी? मैंने रेपिड फायर में खुद को भी फिल्टर देने की बात कही थी. मैं भी बिना सोचे समझे बोल देती हूं, जिसका हर्जाना हम सभी के भुगतना पड़ता है, जो वो भी अच्छे से जानती हैं. मेरा मानना है कि आप जिस तरह से बात करते हैं, वो आपका कैरेक्टर दिखाता है. मैं भारत की सिटिजन हूं और मेरे पास भी अपनी बात रखने की पॉवर है. मेरी शिक्षा में मुझे ये नहीं बताया गया कि बी ग्रेड हिरोइन या फिर इस तरह के लफ्जों का इस्तेमाल किया जाए. मैं अपने कैरेक्टर की जिम्मेदार हूं.”

उर्वशी रौतेला संग हुई कंट्रोवर्सी पर क्या बोलीं तापसी?

तापसी ने इस दौरान उर्वशी रौतेला संग हुई कंट्रोवर्सी पर भी तृखुलकर बात की. तापसी ने कहा- मैंने कहा था कि वो बहुत अच्छी दिखती हैं. अगर वो थोड़े अलग तरह के कपड़े पहने तो और भी अच्छी दिखेंगी. मैं अपने करियर और लाइफ की कसम खाकर कह सकती हूं, कि मैंने अंग प्रदर्शन जैसी बात नहीं कही थी.

तापसी ने उर्वशी रौतेला पर क्या विवादित बोला था?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तापसी पन्नू ने नेहा धूपिया के शो में उर्वशी पर विवादित बयान दिया था. नेहा ने तापसी से सवाल किया था कि बॉलीवुड में ऐसी कौन-सी एक्ट्रेस हैं, जिसे स्टाइलिस्ट की जरूरत है. इस पर तापसी ने तुरंत जवाब दिया,  उर्वशी रौतेला मुझे लगता है कि भगवान ने उन्हें अच्छा शरीर दिया है. मैं उन्हें बेहतर कपड़ों में देखना चाहूंगी, क्योंकि वो ऐसे ही कपड़े पहनती हैं, जिनमें अंग प्रदर्शन हो.”

तापसी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उन्हें ट्रोल किया था. हालांकि  अभी तक उर्वशी ने बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. 

क्या था कंगना-तापसी का विवाद?

वहीं बात करें कंगना और तापसी के झगड़े की तो तापसी ने एक पुराने इंटरव्यू में मजाक में कहा था कि वह कंगना को 'डबल फिल्टर' गिफ्ट करना चाहेंगी, ताकि वो बिना सोचे-समझे न बोलें. इसके बाद कंगना की टीम और खुद कंगना ने तापसी को 'सस्ती कॉपी' और 'बी-ग्रेड' एक्ट्रेस बताया था. जिसके बाद विवाद और बढ़ गया था. वहीं अब तापसी ने सालों बाद इस विवाद पर रिएक्ट करते हुए कहा है कि  आप जिस तरह से बात करते हैं, वो आपका कैरेक्टर दिखाता है. क्या तापसी ने एक बार फिर से कंगना पर तंज कस उनसे पंगा ले लिया है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

Advertisement

LIVE