Advertisement

Advertisement

'तू ज्यादा ही बोल रहा बेटा…' Govinda संग Divorce की खबरों पर Sunita Ahuja ने तोड़ी चुप्पी, पैप्स को हड़काया, फैन्स शॉक्ड!

सुनीता अहूजा ने एक इवेंट के दौरान तलाक़ की ख़बरों पर फिर से रिएक्शन दिया है. बीते कई दिनों में काफी इवेंट्स में नजर आ चुकी हैं. लेकिन उनके साथ गोविंदा नहीं दिखे. हाल ही में सुनीता एक बार फिर अपने बेटे के साथ दिखीं, जहां उनके तलाक़ को लेकर फैली अफ़वाह के बारे में सवाल किया गया. उन्होंने रिपोर्टर से कहा- “तू ज्यादा ही बोल रहा बेटा”

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और सुनीता को लेकर बीते कुछ दिनों से तलाक़ के रुमर्स उड़ रहे हैं. इस कपल के तलाक की अफवाहों ने पूरे बॉलीवुड को हिला कर रख दिया था. जब इनके तलाक़ की अफवाहें सामने आई थीं. तब बॉलीवुड के गलियारों में हलचल बढ़ गई थी. इनके तलाक़ की अफवाहें खूब उड़ीं. ऐसा कहा जा रहा था की दोनों जल्द ही अलग हो जाएंगे. लोग कह रहे थे कि इनकी 37 साल की शादी टूटने वाली है.

सोशल मीडिया पर भी इनके तलाक़ को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आईं. सोशल मीडिया पर ऐसा भी दावा किया गया कि सुनीता और गोविंदा 30 साल की एक मराठी एक्ट्रेस की वजह से अलग हो रहे हैं. दरअसल, दोनों सालों से हैप्पी मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं, लेकिन अचानक अलग होने की खबरों ने फैंस को शॉक्ड कर दिया था. हालांकि बाद में इनके बीच सबकुछ ठीक होने की बात निकलकर सामने आई.

तलाक़ की अफवाह पर सुनीता ने तोड़ी चुप्पी!

वहीं, अब सुनीता अहूजा ने एक इवेंट के दौरान तलाक़ की ख़बरों पर फिर से रिएक्ट किया है. इन दिनों सुनीता कई  इवेंट्स में नजर आईं, लेकिन उनके साथ गोविंदा नहीं दिखे. हाल ही में सुनीता एक बार फिर अपने बेटे के साथ यशवर्धन के साथ दिखीं, जहां उनके तलाक़ को लेकर फैली अफ़वाह के बारे में उनसे सवाल किया गया. इस उन्होंने रिपोर्टर से कहा- “तू ज्यादा ही बोल रहा बेटा”

सुनीता ने इवेंट में तलाक की अफवाह पर रिएक्शन देते हुए कहा- “मेरे को फर्क नहीं पड़ता कोई भी न्यूज आ जाए. मैंने पहले भी बोला है जब तक हमारे मुंह से नहीं सुनोगे कोई भी न्यूज को रिएक्ट मत करना. जब तक हम नहीं मुंह खोलें, बाद में सब गोले ही गोले.”

सुनीता अहूजा को आया था गुस्सा ! 
बता दें कि तलाक़ की खबरों पर अभी तक गोविंदा और उनकी बीवी सुनीता अहूजा ने चुप्पी साधी हुई थी. जिसकी वजह से इनके तलाक़ के रुमर्स को उड़ रहे थे. तरह-तरह के दावे किए जा रहे थे. लेकिन, सुनीता ने तलाक़ की खबरों को अफ़वाह बताते हुए अपनी नाराजगी ज़ाहिर की थी. एक लीडिंग मीडिया हाउस से बातचीत में सुनीता ने कहा था- “पॉजिटिव है या निगेटिव है. पॉजिटिव है मुझे पता है. मैं सोचती हूं कुत्ते हैं लोग, भौंकेंगे. जब तक आप गोविंदा या मेरे मुंह से ये ना सुन लें, किसी भी चीज पर विश्वास ना करें.”

सुनीता का बयान हुआ था वायरल! 

बता दें कि हाल ही में सुनीता का एक और बयान वायरल हुआ था. दरअसल हाल ही में सुनीता आहूजा ने फ़ाइनेंशियल इंडीपेंडेट रहने को लेकर बयान दिया था. उन्होंने कहा था - 'मैंने इस नवरात्रि माता रानी से काम, नाम, शोहरत और सम्मान मांगा है. खुद काम करके अपने लिए पैसा कमाना आपको एक अलग एहसास देता है.'

Netflix के शो में काम करेंगी सुनीता आहूजा!
मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि सुनीता आहूजा Netflix के शो 'ब्युलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स' के अगले सीजन में आ सकती हैं. शो के मेकर्स संग सुनीता आहूजा की बातचीत चल रही है. सुनीता अब तक गोविंदा के साथ कई रियएटली शोज़ में गेस्ट के तौर पर नज़र आ चुकी हैं. हालांकि, अब वो ख़ुद एक शो में काम कर सकती हैं. 

क्यों दूसरे घर में शिफ्ट हुईं सुनीता अहूजा! 
बता दें कि तलाक़ की खबरों के बीच  सुनीता का एक वीडियो  भी वायरल हुआ था. सुनीता का ये वीडियो काफी वक्त से चर्चा में बना हुआ है .जिसमें वो गोविंदा से अलग होने की अफवाहों को पर रिएक्ट करती नज़र आई थी. सुनीता वायरल हो रही इस वीडियो में कहती दिख रही थी- अलग-अलग रहते हैं मतलब जब उन्होंने पॉलिटिक्स जॉइन किया था, तब मेरी बेटी जवान हो रही थी तो सारे कार्यकर्ता घर पर आते थे तो अब जवान बेटी है, हम हैं, हम शॉर्ट्स पहनकर घूमते हैं. इसलिए हमने सामने ही एक ऑफिस ले लिया था. मेरे को और गोविंदा को इस दुनिया में अगर कोई माई का लाल अलग कर दे तो, सामने आकर दिखाए.

गोविंदा के मैनेजर ने क्या कहा था?
बता दें कि इस पूरे मामले पर गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने भी बयान जारी किया था. उन्होंने कहा था- कपसल के बीच दिक्कतें चल रही हैं जबसे परिवार के सदस्य ने कुछ स्टेटमेंट्स बोले हैं. इससे ज्यादा कुछ नहीं है. गोविंदा अपनी फिल्म की शुरुआत कर रहे हैं, इस वजह से उनके ऑफिस में आर्टिस्ट आते रहते हैं. हम रिजॉल्व करने की कोशिश कर रहे हैं.

कब हुई थी गोविंदा - सुनीता की शादी ! 
बताते चलें की गोविंदा और सुनीता अहूजा ने 11 मार्च 1987 में शादी की थी. कहा जाता है की चार साल तक इनकी शादी के बारे में किसी को पता नहीं चला था. गोविंदा और सुनीता के दो बच्चे हैं बेटी टीना आहूजा और बेटा यशवर्धन.

Advertisement

यह भी पढ़ें

Advertisement

LIVE

Advertisement

अधिक →