Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

'नागिन 7' में दिखाई देगी ईशा मालवीय-विवियन डिसेना की जोड़ी, एकता कपूर जल्द करेंगी ऐलान!

एकता कपूर ने नागिन 7 की कास्ट को फ़ाइनल कर लिया है. एक लीडिंग वेबसाइट की रिपोर्ट की माने तो नागिन 7 में विवियन डीसेना और ईशा मालवीय की जोड़ी नज़र आ सकती हैं. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है की मेकर्स ने इन दोनों को लीड रोल के लिए चुना है.

Loading Ad...
एकता कपूर के सुपरहिट शो नागिन ने जब जब टीवी पर दस्तक दी है.  तब तब दर्शकों ने इसे खुले दिल से अपनाया है. अब तक इस शो के छन सीज़न आ चुके हैं. वहीं अब  नागिन के सातवें सीजन का फैंस दिल थामकर इंतजार कर रहे है. इस शो के कई सीजन ने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोडे़ हैं. ऐसे में फैंस अब देखना चाहते हैं कि एकता कपूर नागिन 7 में किसे इस लीड कास्ट में फ़ाइनल करती हैं. 

इस शो के लिए कई हसीनाओं के नाम सामने आ चुके हैं.  तो कुछ एक्टर्स संग मेकर्स की बातचीत की चर्चा है. कभी कहा जा रहा है की मेकर्स ने प्रियंका चौधरी और अंकित गुफ्ता को  नागिन 7 का ऑफ़र दिया है. तो कभी ख़बरें आ रही हैं की अंकिता लोखंडे और अभिषेक रुमार नागिन 7 में दिखाई दे सकते हैं, हालाँकि अभी अब तक किसी भी लीडिंग कास्ट का नाम फ़ाइनल नहीं हुआ है.  

नागिन 7 को लेकर एकता कपूर ने की मीटिंग!

वहीं इस बीच एकता कपूर ने भी एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो शो की टीम के साथ मीटिंग करती दिख रही हैं. और वो इसमें नागिन 7 की कास्टिंग को लेकर बात कर रही हैं. वीडियो में एकता कहती दिख रही हैं  “हम अभी नागिन 7 पर रिसर्च कर रहे हैं. ” इसके बाद वो कहती हैं कि कास्टिंग कब करेंगे, शूटिंग कब करेंगे… लोग मुझसे ये सवाल पूछते हैं.  तभी उनकी टीम की एक सदस्य कहती हैं कि हमने पहले ही कास्टिंग कर ली है, है न? फिर एकता कहती हैं कि “हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं”

नागिन 7 में दिखाई देंगी ईशा-विवियन!

मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है की एकता कपूर ने नागिन 7 की कास्ट को फ़ाइनल कर लिया है. एक लीडिंग वेबसाइट की रिपोर्ट की माने तो नागिन 7 में विवियन डीसेना और ईशा मालवीय की जोड़ी नज़र आ सकती हैं. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है की मेकर्स ने इन दोनों को लीड रोल के लिए चुना है. वैसे ये दोनों बिग बॉस में भी नजर आ चुके हैं, बताया जा रहा है की जल्द ही इस शो की कास्ट का ऐलान किया जा सकता है. 

इन एक्ट्रेस को मिल चुका है नागिन 7 का ऑफ़र !

एकता कपूर के इस शो के लिए कई टीवी हसीनाओं का नाम सामने आ चुका है. मीडिया रिपोट्स की माने तो प्रियंका चौधरी और अंकिता लोखंडे के अलावा इस शो के लिए निमृत कौर  को भी अप्रोच किया गया था, इतना ही नहीं इस शो के लिए जेनिफर विंगेट, आयशा सिंह और सुबुल तौकीर खान को भी नागिन 7 के लिए कास्ट करने की ख़बरें सामने आई थी.  लेकिन अब इस शो के लिए ईशा मालवीय का नाम सामने आ रहा है. 

कब शुरू होगा नागिन 7? 
बता दें कि कुछ दिनों पहले ऐसी ख़बरें आई की थी एकता कपूर का शो नागिन 7 पोस्टपोन कर दिया गया है.  ऐसा सुनने में आ रहा था की एकता अब नागिन 7 को बनाने में दिलचस्प नहीं है.  लेकिन अब कहा जा रहा है की नागिन 7 को साल 2025 के जुलाई में शुरू किया जा सकता है और अब सुनने में आ रहा है की  ईशा और विवियन नागिन 7 में नज़र आ सकते हैं. 

बता दें कि नागिन के पिछले सीजन में तेजस्वी प्रकाश दिखाई दी थी.  इस शो को काफ़ी पसंद किया गया था.  टीआरपी के मामले में भी इस शो ने झंडे गाड़ दिए थे. यही वजह है की फैंस नागिन 7 का इंतज़ार कर रहे हैं.  अभी तक इस शो में क़ई हसीनाओं ने नागिन बनकर दर्शकों के दिलों पर राज किया है. शो के पहले और दूसरे सीज़न में मौनी रॉय और अदा खान ने नागिन बनकर दर्शकों के दिलों पर राज किया था.  वहीं नागिन के तीसरे सीज़न में सुरभि ज्योती, करिश्मा तन्ना और अनिता ने अहम रोल निभाया था.  उन्हें भी इस शो में काफी पसंद किया गया था. 

वहीं नागिन 4 में निया शर्मा और जैस्मीन भसीन नज़र आई थी. इसके अलावा सीज़न 5 में हिना खान और सुरभि चंदना ने नागिन बनकर दुश्मनों को जीना दुश्वार कर दिया  था.  वहीं नागिन सीज़न 6 में तेजस्वी प्रकाश और महक चहल ने सबके दिलों में जगह बनाई थी.  देखने वाली बात तो अब ये होगी की एकता कपूर नागिन 7 की कास्ट का ऐलान कब तक करती हैं. 
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...