Advertisement

Loading Ad...

‘क्या तेलंगाना तुम्हारे बाप की जगह है?’, कांग्रेस की किस हरकत पर भड़के पवन कल्याण, राहुल गांधी-प्रियंका पर भी साधा निशाना

जनसेना प्रमुख पवन कल्याण ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वॉड्रा पर भी निशाना साधा, डिप्टी सीएम ने जवाब मांगते हुए कहा कि वो उम्मीद करते हैं कि कांग्रेस नेतृत्व अपने नेताओं के बयानों पर प्रतिक्रिया देगा.

Image Credits: IANS
Loading Ad...

आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम और जनसेना प्रमुख पवन कल्याण हमेशा ही अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं. वहीं हाल ही में पॉवर स्टार पवन कल्याण ने तेलंगाना स्थापना दिवस के मौके पर हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. 

‘क्या तेलंगाना तुम्हारे बाप की जगह है?’

पवन कल्याण ने इस दौरान कांग्रेस नेताओं के कथित बयानों को लेकर नाराजगी जताईं. उन्होंने कहा, “कुछ नेता मुझे हैदराबाद आने से रोकने की बात कर रहे हैं. क्या तेलंगाना तुम्हारे बाप की जगह है? तुम मुझे धमकाने वाले कौन होते हो?”

Loading Ad...

डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा, सूरत या महाराष्ट्र में तेलुगू लोगों को रहने से रोकने की बात कहीं भी स्वीकार्य नहीं हो सकती.” 

Loading Ad...

TMC नेताओं का जिक्र कर क्या बोले पवन कल्याण?

वहीं पवन कल्याण ने TMC नेताओं का जिक्र करते हुए कहा, “उन्होंने विपक्षी नेताओं को भगाने की बात कही थी, लेकिन लोगों ने खुद TMC नेताओं को भगा दिया. तेलंगाना के विभाजन का तरीका गलत था, लेकिन जनसेना कभी तेलंगाना के खिलाफ नहीं रही.”

Loading Ad...

पवन कल्याण ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मांगा जवाब

जनसेना प्रमुख पवन कल्याण ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वॉड्रा  पर भी निशाना साधा, डिप्टी सीएम ने जवाब मांगते हुए कहा कि वो उम्मीद करते हैं कि कांग्रेस नेतृत्व अपने नेताओं के बयानों पर प्रतिक्रिया देगा. राष्ट्रीय पार्टी होने का दावा करने  वाली कांग्रेस को ये बताना चाहिए कि क्या वो ऐसे विचारों का समर्थन करती हैं. 

‘कांग्रेस के कुछ नेता अलगाववादियों जैसा बर्ताव कर रहे हैं’

Loading Ad...

पवन कल्याण ने कहा , “मुझे उम्मीद थी कि राहुल और प्रियंका गांधी इस पर जवाब देंगे, आप पार्टी के बड़े नेता हैं, आप एक तथाकथित राष्ट्रीय पार्टी हैं. कांग्रेस के कुछ नेता अलगाववादियों जैसा बर्ताव कर रहे हैं. फिर भी आप आंध्र प्रदेश में आना चाहते हैं और आप वहां रहना चाहते हैं. कितना बड़ा विरोधाभास है! कितना बड़ा पाखंड है.” 

जानें क्या है पूरा मामला

यह राजनीतिक विवाद तब शुरू हुआ जब तेलंगाना पुलिस ने हैदराबाद में जनसेना द्वारा आयोजित तेलंगाना नवनिर्माण सभा की अनुमति देने से इनकार कर दिया. पार्टी ने तत्काल राहत के लिए तेलंगाना हाईकोर्ट में याचिका दायर की, लेकिन कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया. इस झटके बाद पवन कल्याण ने घोषणा की कि वे जुबली हिल्स स्थित अपने आवास से ही मीडिया से बात करेंगे.इस पर कांग्रेस एमएलसी अड्डंकी दयाकर ने पवन कल्याण की आलोचना की और प्रेस कान्फ्रेंस के आयोजन को लेकर सवाल उठाया और इसकी अनुमति देने का विरोध किया.  इसका जवाब देते हुए ही अब पवन कल्याण ने कांग्रेस के नेताओं पर तीखा हमला बोला है. 

Loading Ad...

तेलंगाना दौरे पर क्या बोले पवन कल्याण 

पवन कल्याण ने अपने भाषण के दौरान आगे कहा कि  उनका तेलंगाना दौरा किसी चुनावी लाभ के लिए नहीं, बल्कि राज्य और यहां के लोगों के प्रति लगाव की वजह से है. उन्होंने याद दिलाया कि तेलंगाना आंदोलन से पहले भी वे यहां सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में एक्टिव रहे हैं.

कांग्रेस ने पवन कल्याण पर किया पलटवार

Loading Ad...

वहीं  तेलंगाना सरकार के विधान पार्षद अडंकी दयाकर ने पवन कल्याण पर पलटवार करते हुए राज्य में अशांति और भावनात्मक विभाजन पैदा करने का आरोप लगाया है.  कांग्रेस नेता ने कहा कि पवन कल्याण ने 'नव निर्माण सभा' के लिए अनुमति मांगी थी, जिसे अस्वीकार कर दिया गया. उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वो राजनीतिक लाभ के लिए पवन कल्याण का इस्तेमाल कर तेलंगाना की भावना को भड़का रही है और अप्रत्यक्ष रूप से बीआरएस को मजबूत कर रही है.

यह भी पढ़ें

दयाकर ने कहा कि कांग्रेस सरकार तेलंगाना के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं करेगी और राज्य और आंध्र प्रदेश के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...