Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

'भारत ने धोखा दिया’, इसी देश का खाया, पैसा कमाया, अब इंडिया छोड़ रहीं ये ईरानी एक्ट्रेस, खामेनेई की मौत के बाद क्यों लिया ऐसा फैसला?

Iran-US War: ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने अब इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है और सोशल मीडिया पर उनके विरोध में फैली बातों को लेकर सफाई दी है. उन्होंने यह भी साफ किया कि आने वाले समय में वह भारत में रहेंगी भी या नहीं. वीडियो के जरिए एक्ट्रेस ने बताया कि उनके भारत छोड़ने की चर्चा हो रही है.

Loading Ad...

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का जश्न मनाने वाली ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. हालांकि अब एक्ट्रेस का कहना है कि उनकी बातों को सोशल मीडिया पर तोड़-मरोड़ के पेश किया जा रहा है और ईरान की असली कहानी दुनिया को बताने की बजाय उनके बयानों को सनसनीखेज तरीके से पेश किया जा रहा है. 

भारत छोड़ ईरान का रुख नहीं करेगी एक्ट्रेस मंदाना करीमी

ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने अब इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है और सोशल मीडिया पर उनके विरोध में फैली बातों को लेकर सफाई दी है. उन्होंने यह भी साफ किया कि आने वाले समय में वह भारत में रहेंगी भी या नहीं. वीडियो के जरिए एक्ट्रेस ने बताया कि उनके भारत छोड़ने की चर्चा हो रही है और लोगों को लग रहा है कि वह वापस ईरान जाने वाली हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. उन्होंने बताया कि ईरान में वह बीते 10 साल से बैन हैं और वह भारत जरूर छोड़ेंगी, लेकिन वापस ईरान जाने के लिए नहीं. 

Loading Ad...

भारत पर धोखा देने के आरोप पर क्या बोलीं मंदाना

Loading Ad...

भारत पर धोखा देने के आरोप पर एक्ट्रेस का कहना है कि पिछले कई महीनों से उन्हें भारत की तरफ से किसी तरह का कोई सपोर्ट नहीं मिला है और सुरक्षा कारणों की वजह से वो बीते 2 महीने से एक ही जगह पर फंसी हैं और अपने करीबी दोस्तों से दूर हैं. उन्होंने बताया कि उनके इवेंट्स भी कैंसिल हो चुके हैं.

‘मैं ईरान और अपने लोगों के बारे में बोलने से कभी पीछे नहीं हटूंगी’

Loading Ad...

इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने पोस्ट में रजा शाह पहलवी को याद किया. उन्होंने कहा, "बातचीत मेरे लोगों के बारे में होनी चाहिए, उनकी परेशानियों के बारे में, ईरान के भविष्य के बारे में, और हमारे नेता रजा शाह पहलवी के बारे में, जिन्हें कई ईरानी इस शासन के पतन के बाद अपने देश के पुनर्निर्माण की उम्मीद के प्रतीक के रूप में देखते हैं. महत्वपूर्ण बात यह है कि इस्लामी गणराज्य की सच्चाई क्या है और इस शासन का अंत क्यों होना चाहिए. महत्वपूर्ण बात यह है कि उन ईरानियों की आवाज़ सुनी जाए जो स्वतंत्रता के लिए सब कुछ दांव पर लगा रहे हैं. मैं ईरान और अपने लोगों के बारे में बोलने से कभी पीछे नहीं हटूंगी. न आज, न कल, न कभी.”

क्यों भारत छोड़ना चाहती हैं मंदाना करीमी

बता दें कि मंदाना करीमी ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा था कि भारत में उन्हें काफी समय से काम नहीं मिल रहा और ईरान के हक में बोलने की वजह से मेरे कई दोस्तों ने मेरा साथ छोड़ दिया. यही कारण है कि वे भारत छोड़ना चाहती हैं.

Loading Ad...

‘भारत ने एक तरह से मुझे धोखा दिया है’

इंटरव्यू के दौरान मंदाना ने कहा  था  उन्हें लगता है कि भारत ने उन्हें निराश किया है. उनका कहना है कि उन्होंने यहां अपने जीवन का बड़ा हिस्सा बिताया, लेकिन अब परिस्थितियां ऐसी हो गई हैं कि वह खुद को यहां असुरक्षित और असहज महसूस कर रही हैं.  उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि भारत ने एक तरह से मुझे धोखा दिया है..यहां अब मेरी कोई आवाज नहीं बची है. मंदाना का कहना है कि वह फिलहाल भारत छोड़ने की तैयारी कर चुकी हैं और अब वह केवल सही समय का इंतजार कर रही हैं. 


हिंदी सिनेमा से बनाई ख़ास पहचान

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

बता दें कि मंदाना  करीमी का जन्म ईरान की राजधानी तेहरान में हुआ था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. वो साल 2010 में भारत आईं थी. उन्होंने कई बिग बॉस 9 और लॉक अप जैसे रियलिटी शोज़ से ख़ास पहचान बनाई थी. इसके अलावा उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया है. उन्होंने रॉय, क्या कूल हैं हम 3, मैं और चार्ल्स, भाग जॉनी जैसी फिल्मों में काम किया था. काफी सालों से वो भारत में ही रही हैं. 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...