Advertisement
‘मैं किसी के बाप से नहीं डरती…’, शिल्पा शिंदे ने उड़ा मजाक तो भड़क गईं हिना खान, PM मोदी से कर दी ऐसी अपील
हिना खान ने अपनी बिग बॉस सीज़न 11 की को-कंटेस्टेंट शिल्पा के इस कबूलनामे पर रिएक्शन देते हुए इसे क्राइम बताया था. अब हिना ने एक बार फिर जवाब देते हुए शिल्पा के कमेंट्स की आलोचना की है.
Advertisement
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने जबसे ये खुलासा किया है कि उन्होंने ‘भाभी जी घर पर हैं’ के प्रोड्यूसर पर सालों पहले झूठे आरोप लगाए थे. उसके बाद से ही एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं.
कबूलनामे के बाद से ट्रोल हो रहीं शिल्पा शिंदे
दरअसल हाल ही में उन्होंने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट पर खुलासा किया था कि साल 2016 में उन्होंने ‘भाभी जी घर पर हैं’ के मेकर्स के ख़िलाफ़ यौन उत्पीड़न का झूठा मामला दर्ज कराया था. उनके इस कबूलनामे के बाद से वो ट्रोलर्स के तो निशाने पर हैं, साथ ही कई टीवी हस्तियों ने भी उनकी आलोचना की है.
Advertisement
शिल्पा के कबूलनामे पर भड़की थी हिना खान
Advertisement
हाल ही में हिना खान ने अपनी बिग बॉस सीज़न 11 की को-कंटेस्टेंट शिल्पा के इस कबूलनामे पर रिएक्शन देते हुए इसे क्राइम बताया था. अब हिना ने एक बार फिर जवाब देते हुए शिल्पा के कमेंट्स की आलोचना की है.
शिल्पा शिंदे ने हिना खान पर कसा तंज
Advertisement
शिल्पा ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने हिना को उनके कबूलनामे के बाद उनकी आलोचना करने के लिए लताड़ा था. शिल्पा ने हिना पर कैंसर के नाम पर पब्लिसिटी लेने का लगाते हुए कहा था, “पता नहीं लोग मेरे नाम का इस्तेमाल करके पब्लिसिटी लेना कब बंद करेंगे. लेकिन चलती ट्रेन पर मत चढ़ो, वरना चोट लग जाएगी, है ना? पब्लिसिटी पाने के लिए, आप बीमार हैं, आपके परिवार में मौतें हुई हैं, तो आपको शिल्पा शिंदे की क्या ज़रूरत है, है ना? आप तो पहले से ही बहुत पॉपुलर हैं.मैं किसी के बाप से नहीं डरती”
शिल्पा ने आगे फर्जी यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज करने का बचाव करते हुए कहा, "साम, दाम, दंड, भेद के बारे में पढ़िए, अगर नहीं पढ़ा है, तो महाभारत देखिए." उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने अब सच खुलकर बोल दिया है और उन्हें सच बोलने से डर नहीं लगता. शिल्पा ने कहा कि उस समय उन्होंने अकेले ही लड़ाई लड़ी थी और उन्हें आलोचना से कोई फर्क नहीं पड़ता.
हिना ने शिल्पा पर पलटवार कर PM मोदी से क्या अपील की?
Advertisement
अब हिना ने शिल्पा के कमेंट्स पर पलटवार करते हुए देश के प्रधानमंत्री से अपील कर दी. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है, "भारत के माननीय प्रधानमंत्री, भारत के माननीय राष्ट्रपति और भारत के लॉ मिनिस्टर्स, प्लीज उन सभी अपराधियों को रिहा करें जिन्होंने अपराध करने के बाद अपना जुर्म कबूल कर लिया है. क्योंकि उनमें हिम्मत है. क्योंकि वे योद्धा हैं. क्योंकि वे सच्चाई के साथ खड़े हैं और इसलिए भी क्योंकि अपराध करते समय किसी ने उनका साथ नहीं दिया."
बिग बॉस सीज़न 11 में दोनों के बीच था 36 का आंकड़ा
Advertisement
बता दें कि हिना खान और शिल्पा शिंदे बिग बॉस 11 में साथ काम करने के बाद से ही एक-दूसरे की कट्टर दुश्मन रही हैं, शो के दौरान भी दोनों को लगातार झगड़ते देखा गया था. दोनों सलमान खान के शो की फाइनलिस्ट थीं और शिल्पा ने हिना को हराकर सीजन 11 की ट्रॉफी जीती थी.
बता दें कि हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के साथ एक पॉडकास्ट में शिल्पा ने कबूल किया था कि उन्होंने एक दशक पहले 'भाभीजी घर पर हैं' के प्रोड्यूस संजय कोहली के खिलाफ यौन उत्पीड़न का झूठा मामला दर्ज कराया था, जब उन्होंने शो छोड़ दिया था और उन्हें उनकी बकाया राशि नहीं मिली थी. शिंदे ने दावा किया कि उस समय वो खुद को फंसा हुआ महसूस कर रही थीं और आरोप लगाना उनके लिए आखिरी उपाय था. एक्ट्रेस ने यह भी स्वीकार किया कि मामला सुलझ गया और उन्हें उनकी बकाया राशि मिल गई है. हालांकि अब इस खुलासे के बाद शिल्पा शिंदे लगातार लोगों के निशाने पर आ रही है.
शिल्पा के ख़िलाफ़ कई संगठनों ने की कार्रवाई की माँग
Advertisement
सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है. कई यूजर्स और संगठनों ने उनके कबूलनामे के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की और कुछ ने तो उनकी गिरफ्तारी की भी मांग की.नेशनल काउंसिल फॉर मेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए शिल्पा शिंदे के खिलाफ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न की झूठी शिकायत दर्ज करने के मामले में कार्रवाई करें.
क्या जेल जाएंगी शिल्पा शिंदे?
यह भी पढ़ें
इसके अलावा नई दिल्ली के एनजीओ NCMIndia Council For Men Affairs ने शिल्पा शिंदे को अरेस्ट करने के लिए मुंबई पुलिस को टैग करके अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ट्वीट किया है, जिसमें शिल्पा का कनफेस बयान भी मौजूद है. इस ट्वीट में लिखा है- आदरणीय मुंबई पुलिस कृपय शिल्पा शिंदे को उनके प्रोड्यूसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का झूठा मामला दर्ज करने के लिए गिरफ्तार करें.