Advertisement

Loading Ad...

‘मैं दुनिया का सबसे बड़ा 'ना-शुक्रा' इंसान…’, Salman Khan ने सिंगल और अकेलेपन वाली पोस्ट से मारा यू-टर्न, मां को हो गई थी चिंता

सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अकेले होने और अकेलापन महसूस करने के बीच के अंतर को समझाते हुए एक पोस्ट किया था, जिसके बाद एक्टर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं. इसके बाद उन्हें अपनी बात स्पष्ट करने के लिए एक और पोस्ट करना पड़ा.

Image Credits: Salman Khan/ Instagram
Loading Ad...

अक्सर देखा जाता है कि लोग सेलिब्रिटीज के बयानों का अपनी सहूलियत के हिसाब से मतलब निकाल लेते हैं. ऐसा ही कुछ एक्टर सलमान खान के साथ हुआ, जिस पर उन्हें खुद सफाई देनी पड़ी. सोमवार को एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए साफ़ किया कि अकेलेपन को लेकर दिया गया उनका बयान सिर्फ एक सामान्य विचार था, न कि उनकी असल जिंदगी या किसी व्यक्तिगत समस्या का संकेत था. 

सलमान खान ने मारा यू-टर्न

सलमान खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक नोट साझा करते हुए लिखा, "अरे यार, मैं अपने बारे में बात नहीं कर रहा था. मैं अकेला कैसे हो सकता हूं, जब मेरे पास इतना बड़ा परिवार और शानदार दोस्त हैं? मैं अकेलापन कैसे महसूस कर सकता हूं, जब मेरे पास आप लोग, आपकी शुभकामनाएं और दुआएं हैं? इतना सब होने के बावजूद अगर मैं फिर भी अकेला महसूस करूं, तो मैं दुनिया का सबसे बड़ा 'ना-शुक्रा' इंसान होऊंगा.”

Loading Ad...

'क्या हुआ बेटा?' तुम बस चिल करो’

Loading Ad...

एक्टर ने आगे अपनी बात रखते हुए बताया कि कभी-कभी उनकी 'सोशल बैटरी' खत्म हो जाती है और वह लोगों से ज्यादा बातचीत नहीं कर पाते. इसलिए वह कुछ समय अकेले बिताना पसंद करते हैं. उन्होंने कहा, "कभी-कभी लोगों के साथ रहकर मैं थक जाता हूं, इसलिए मुझे कुछ समय अकेले चाहिए होता है. लोगों ने इसे बड़ी खबर बना दिया. मम्मी पूछ रही हैं, 'क्या हुआ बेटा?' तुम बस चिल करो.”

क्या पोस्ट करके बुरे फंस गए सलमान खान?

Loading Ad...

बता दें कि इससे पहले सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अकेले होने और अकेलापन महसूस करने के बीच के अंतर को समझाते हुए एक पोस्ट किया था, जिसके बाद एक्टर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं. इसके बाद उन्हें अपनी बात स्पष्ट करने के लिए एक और पोस्ट करना पड़ा. सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी बॉडी दिखाते हुए एक शर्टलेस तस्वीर शेयर की थी. फोटो पर तो फैंस फिदा हुए ही लेकिन उनके कैप्शन ने ज्यादा ध्यान खींचा. एक्टर ने लिखा था, “खुद मैंने ही लिखा है, अकेले रहने के दो तरीके हैं - 'अकेला' (Alone) और 'तन्हा' (Lonely). 'अकेला' होना आपकी अपनी मर्जी होती है, जबकि 'तन्हा' आप तब होते हैं जब कोई भी आपके साथ नहीं रहना चाहता... अब इसके आगे आप खुद ही तय कर लीजिए कि आपको क्या करना है”

सलमान खान का वर्क फ़्रंट 

यह भी पढ़ें

एक्टर जल्द ही फिल्म 'मातृभूमि' में नजर आएंगे.  यह फिल्म पहले 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन देरी के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया है. इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह जून से लेकर अगस्त के बीच सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है. इसके अलावा वो  साउथ के जाने-माने डायरेक्टर वामशी पैदिपल्ली के साथ अपनी नई एक्शन-ड्रामा फिल्म को लेकर भी चर्चा में है. इस फिल्म को मशहूर प्रोड्यूसर 'दिल राजू'  बना रहे है. फिल्म में सलमान खान के साथ नयनतारा और अनिल कपूर भी अहम रोल में नज़र आएंगे. 

Loading Ad...
Loading Ad...