Advertisement

Loading Ad...

‘स्टैंडअप कॉमेडी देखना मुझे भी पसंद, लेकिन…’, ‘370 की बिरयानी’ वाले विवाद पर भड़के CM फडणवीस, प्रणीत मोरे-हिमांशु को फटकारा

कॉमेडियन प्रणीत मोरे का स्टैंड-अप शो विवादों में घिर गया है. वहीं इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सामाजिक जिम्मेदारी के बीच संतुलन बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया है.

Image Credits: Praneet more/ Instagram/ CM Devendra Fadnavis/IANS/ filephoto
Loading Ad...

स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो को लेकर उठे वाले विवाद के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सामाजिक जिम्मेदारी के बीच संतुलन बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया है. 

प्रणीत मोरे विवाद पर क्या बोले सीएम फडणवीस?

उन्होंने कहा कि देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एक मौलिक अधिकार है लेकिन इसका इस्तेमाल करते समय समाज, संस्कृति और लोगों की भावनाओं का भी सम्मान किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन जब अभिव्यक्ति की कोई शैली तय सीमाओं से आगे निकल जाती है, तो उसका असर समाज और आम लोगों पर पड़ सकता है. इसलिए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उपयोग जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ किया जाना चाहिए. 

Loading Ad...

‘स्टैंड-अप कॉमेडी में सामाजिक मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी’

Loading Ad...

उन्होंने कहा कि स्टैंड-अप कॉमेडी आज के दौर में मनोरंजन का एक लोकप्रिय माध्यम बन चुका है और उन्हें व्यक्तिगत रूप से भी ऐसे कार्यक्रम देखना पसंद है. हालांकि, कॉमेडियंस को यह समझना चाहिए कि उनके शब्द और प्रस्तुतियां समाज में किस तरह का संदेश दे सकती हैं. उनके मुताबिक, कॉमेडी और मनोरंजन के साथ सामाजिक मर्यादाओं का पालन भी उतना ही जरूरी है. 

प्रणीत मोरे का स्टैंड-अप शो विवादों में घिर गया है

कॉमेडियन प्रणीत मोरे का स्टैंड-अप शो विवादों में घिर गया है. शो में  ‘370 की बिरयानी’  से जुड़े कुछ वीडियो और क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिनमें महिलाओं, सहमति और मृत व्यक्तियों को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने के आरोप लगे हैं. इसके बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया. 

एनसीडब्ल्यू ने प्रणीत मोरे-हिमांशु जांगड़ा के ख़िलाफ़ नोटिस जारी 

Loading Ad...

इस विवाद पर राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने गुरुवार को स्वतः संज्ञान लिया है.आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने हरियाणा के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर मामले में त्वरित और सख्त कार्रवाई की मांग की है. आयोग ने सात दिनों के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट भी मांगी है. साथ ही, यह जानकारी देने को कहा गया है कि मामले में भारतीय न्याय संहिता और अन्य संबंधित कानूनों के तहत एफआईआर दर्ज की गई है या नहीं.

एनसीडब्ल्यू ने इस मामले में प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा को नोटिस जारी कर 22 जून को आयोग के समक्ष उपस्थित होने के लिए कहा है.

प्रणीत मोरे, हिमांशु जांगड़ा, डॉक्टर सेजल पवार पर दर्ज हुई FIR

Loading Ad...

वहीं, महाराष्ट्र साइबर विभाग ने भी मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है. विभाग ने प्रणीत मोरे, हिमांशु जांगड़ा, डॉक्टर सेजल पवार समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है. अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच भारतीय न्याय संहिता 2023 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत की जा रही है. संबंधित व्यक्तियों को पूछताछ के लिए समन भी जारी किए गए हैं. 

क्या है '370 रुपये की बिरयानी' का पूरा मामला?

यह पूरा विवाद कॉमेडियन प्रणीत मोरे के स्टैंड-अप शो की वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद शुरू हुआ. वीडियो में शो के दौरान दर्शकों के बीच बैठे हिमांशु जांगड़ा नाम का एक शख्स लोगों को अपना एक किस्सा सुना रहा था. इस दौरान उसने बताया कि वह एक डेट पर गया था जहां उसने एक महिला के लिए 370 रुपये की चिकन बिरयानी खरीदी. इसके बाद हिमांशु ने मर्यादा की सारी हदें पार करते हुए कहा कि महिला ने उसे घर छोड़ने को कहा लेकिन उसे उन पैसों की वसूली करनी थी. यानी उन पैसों के बदले वह महिला से शारीरिक संबंध बनाना चाहता था.

Loading Ad...

प्रणीत-हिमांशु पर भड़के लोग 

वीडियो में उसने आगे और भी कई आपत्तिजनक बातें कहीं. इस दौरान वहां बैठे लोग हंसते भी नजर आए. इतना ही नहीं, कॉमेडियन प्रणीत मोरे ने भी उसे बढ़ावा दिया. इसे देखकर लोग अपना आपा खो बैठे. लोग हिमांशु जांगड़ा की  मानसिकता के खिलाफ अपना गुस्सा जता रहे थे. वहीं सोशल मीडिया पर लोगों ने प्रणीत मोरे को भी निशाना बनाया और उसके ऐक्शन की मांग की. 

प्रणित मोरे पर भड़कीं ये हस्तियां

Loading Ad...

बता दें कि बढ़ती ट्रोलिंग के चलते प्रणित मोरे ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिएक्टिवेट कर दिया है. इस मामले में अब तक कुशा कपिला, एल्विश यादव,रीम शेख, रणवीर शौरी, आयशा खान और उनकी बिग बॉस की दोस्त मालती चहर समेत कई लोगों ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है और उनकी कड़ी निंदा की है. 

हिमांशु जांगड़ा को नौकरी से निकाला गया 

यह भी पढ़ें

वहीं प्रणित के शो में विवादित बयान देने वाले हिमांशु जांगड़ा को भी बड़ी क़ीमत चुकानी पड़ी है, उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है.  

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...