Advertisement
‘मैं इसे हर दिन नहीं पढ़ती लेकिन…’, ‘हनुमान चालीसा’ पर प्रियंका चोपड़ा ने कहा कुछ ऐसा, जिस सुन बौखला जाएंगे वामपंथी
प्रियंका चोपड़ा ने हनुमान चालीसा पर कुछ ऐसा कह दिया है, जिसे जानने के बाद हर कोई एक्ट्रेस की तारीफ़ करेगा. प्रियंका ने हाल में खुलासा किया है की वो जब भी सफ़र करती हैं तो अपनी हैंडबैग में हमेशा हनुमान चालीसा और काला धागा लेकर चलती हैं. एक्ट्रेस का मानना है कि ये उनकी बुरी शक्तियों से रक्षा करते हैं.
Advertisement
भारत में रहकर और बॉलीवुड में रहकर भी कई हस्तियां भारतीय मूल्यों और संस्कृति को भूल गए हैं, और वेस्ट कलचर की ओर ज्यादा बढ़ रहे हैं, बॉलीवुड में तो आए दिन किसी ना किसी फिल्म या सीरीज़ में हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ कर ही दिया जाता है.
भारतीय मूल्यों और संस्कृति को नहीं भूलीं प्रियंका
हालांकि बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस जो फ़िलहाल बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में भी काम कर रही है, वो आज भी भारतीय मूल्यों और संस्कृति को भूली नहीं है, हम बात कर रहे हैं, प्रियंका चोपड़ा की जो भले ही शादी के बाद अमेरिका चलीं गई हों. लेकिन वो आज भी अपनी जड़ों से जुड़ी हुईं हैं.
Advertisement
हनुमान चालीसा पर क्या बोल गईं प्रियंका?
Advertisement
दरअसल हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने हनुमान चालीसा पर कुछ ऐसा कह दिया है, जिसे जानने के बाद हर कोई एक्ट्रेस की तारीफ़ करेगा. प्रियंका ने हाल में खुलासा किया है की वो जब भी सफ़र करती हैं तो अपनी हैंडबैग में हमेशा हनुमान चालीसा और काला धागा लेकर चलती हैं. एक्ट्रेस का मानना है कि ये उनकी बुरी शक्तियों से रक्षा करते हैं.
‘ये बुरी शक्तियों को दूर रखता है’
Advertisement
वोग इंडिया को दिए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि वो ट्रैवल करते समय अपने पर्स में परफ़्यूम, हेयर स्प्रे, सनग्लास के अलावा नज़र बट्टू और हनुमान चालीसा भी रखती हैं. एक्ट्रेस ने कहा, “इंडिया में हम काला धागा पहनते हैं. ये नजर बट्टू है, जो बुरी नजर से बचाव करने वाले ब्रेसलेट की तरह होता है. इसमें एक छोटा सा काला धागा पहना जाता है. इंडिया में हमारा मानना है कि ये बुरी शक्तियों को दूर रखता है. मुझे इन्हें एक साथ पहनना अच्छा लगता है. अपनी सुरक्षा के लिए जितना हो सके उतना अच्छा है. तो क्यों न करें?”
‘मैं हनुमान चालीसा हर दिन नहीं पढ़ती’
वहीं प्रियंका ने अपने पर्स में हनुमान चालीसा की एक छोटी-सी किताब भी दिखाई. उन्होंने बताया कि वो इसे हमेशा अपने साथ क्यों रखती हैं? उन्होंने कहा, “ये मेरी हनुमान चालीसा है, जो हनुमान जी की प्रार्थना है. इसे रोज पढ़ना चाहिए. मैं इसे हर दिन नहीं पढ़ती, लेकिन पूरी कोशिश करती हूं. मुझे ऐसा लगता है कि ये मेरी सभी जर्नी में मेरी रक्षा करती है.”
Advertisement
प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ़्रंट
यह भी पढ़ें
बात करें प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ़्रंट की तो वो फ़िलहाल एसएस राजा मौली की फिल्म वाराणसी में नज़र आने वाली हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फ़िल्म को 1300 करोड़ के बजट में बनाया जा रहा है, फिल्म में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम रोल में नज़र आएंगे.