Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

'मरा थोड़ी ना हूं...', जब लोगों के मैसेज से आगबबूला हुए अक्षय कुमार, हाउसफुल 5 की रिलीज के बाद वायरल हुआ बयान!

हाउसफुल 5 की रिलीज़ के बाद अक्षय कुमार का एक पूराना बयान अब काफी वायरल हो रहा है. जिसमें वो उन लोगों की बातों पर भड़कते हुए नज़र आए थे, जो उनकी फ्लॉप फिल्मों के बाद उन्हें कंडोलेंस टाइप वाले मैसेज भेज रहे थे.

Loading Ad...

अक्षय कुमार काफी टाइम से एक हिट फिल्म की तलाश में थे, आख़िरकार हाउसफुल 5 के ज़रिए एक्टर का ये इंतज़ार ख़त्म होता दिख रहा है. एक्टर की फिल्म हाउसफुल 5 को दर्शकों की तरफ़ से बेहद ही ज़बरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. दो दिनों में ही एक्टर की फिल्म ने 56 करोड़ से ज्यादा की कमाई  कर ली है. जिस तरह का क्रेज़ इस फिल्म को लेकर देखने को मिल रहा है, उसे देखकर लग रहा है की ये फिल्म एक्टर के फ्लॉप के सूखे को खत्म कर देगी.

फ़्लॉप फ़िल्में देने पर क्या बोले थे अक्षय कुमार ?
वहीं हाउसफुल 5 की रिलीज़ के बाद अक्षय कुमार का एक पूराना बयान अब काफी वायरल हो रहा है. जिसमें वो उन लोगों की बातों पर भड़कते हुए नज़र आए थे, जो उनकी फ्लॉप फिल्मों के बाद उन्हें कंडोलेंस टाइप वाले मैसेज भेज रहे थे. बता दें कि काफी टाइम में एक्टर की फिल्में बॉक्स ऑफ़िस पर फ्लॉप साबित हो रही हैं. एक दो फिल्मों को छोड़ दिया जाए, तो बीते तीन साल बॉक्स ऑफ़िस पर उनके के लिए कुछ ख़ास अच्छे नहीं रहे हैं. 

भले ही उनकी कुछ फ़िल्में क्रिटिक्स  को पसंद आईं हो, लेकिन बॉक्स ऑफ़िस पर ये फ़िल्में कमाई करने में सफल नहीं हो पा रही थी.  एक्टर एक साल में कई फ़िल्में लेकर आते हैं, लेकिन बीते कुछ सालो से एक्टर बॉक्स ऑफिस पर जादू चलाने में कामयाब नहीं हो पा रहे थे. वहीं पिछले साल  अक्षय कुमार ने लगातार फ़्लॉप हो रहीं फ़िल्मों पर चुप्पी तोड़ी थी. अक्षय कुमार ने मीडिया के सामने खुलकर अपनी फ़्लॉप के बारे में बात की थी. एक्टर ने सीधा सीधा कह दिया था की वो अभी मरे नहीं हैं और हमेशा मेहनत करते रहेंगे. 

Loading Ad...

‘मैं मरा नहीं हूं’
बता दें कि पिछले फ़िल्म खेल खेल में के ट्रेलर लॉन्च पर अक्षय कुमार से उनकी लगातार फ़्लॉप हो रही फ़िल्मों के बारे में सवाल किया गया था.  जिसके जवाब में एक्टर ने कहा था “मैं बस यही कहना चाहता हूं कि जो होता है अच्छे के लिए होता है. मैं ज्यादा सोच-विचार नहीं करता हूं. मैं आपको बता दूं कि मेरी 5 फिल्में फ्लॉप हुई तो मुझे तमाम मैसेज आते हैं, जैसे- सॉरी यार, लेकिन फिक्र मत कर. सब ठीक हो जाएगा. मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि आखिर ये क्या है. मैं मरा नहीं हूं. कंडोलेंस टाइप वाले मैसेज आते हैं.  एक जर्नलिस्ट ने मेरे बारे में लिख दिया कि चिंता मत कर, तू वापसी करेगा. मैं उसको फोन कर कहा कि भाई तू ये क्यों लिख रहा है. मै गया कहां हूं, इधर ही हूं, काम करता रहूंगा. हमेशा काम करता रहूंगा. चाहे लोग कुछ भी कहें.”

Loading Ad...

अक्षय कुमार ने आगे कहा था “सुबह उठना है, कसरत करनी है, काम पर जाना है, वापस आना है. जो भी कमाता हूं, अपने दम पर कमाता हूं. किसी से कुछ मांगा नहीं है कभी. मैं अपने मरते दम तक काम करता रहूंगा. तब तक करता रहूंगा जब तक कोई मुझे शूट करके गिरा नहीं देता है. बस इतनी बात मुझे कहनी है.”   

ये बात अक्षय कुमार गुस्से में कह रहे थे, लेकिन वो बाद में इमोशनल हो गए थे. अब हाउसफुल 5 को मिले शानदार रिस्पांस के बाद एक्टर का ये पूराना बयान काफी वायरल हो रहा है. 

Loading Ad...

तीन साल से फ्लॉप फिल्में दे रहे थे अक्षय कुमार!
बता दें कि  पिछले साल की शुरुआत में ईद के मौक़े पर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फ़िल्म बड़े मीयां छोटे मीयां रिलीज़ हुई थी. 350 करोड़ के बजट बनी इस फ़िल्म से लोगों को काफ़ी उम्मीदें थी. फ़िल्म में अक्षय और टाइगर की जोड़ी पहली बार देखने को मिली थी, उम्मीद की जा रही थी, ये फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. ये फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई और बुरी तरह से फ़्लॉप हो गई. वहीं उसके बाद  अक्षय की फ़िल्म सरफिरा रिलीज़ हुई थी. इस फ़िल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफ़ी पसंद आया था. हालांकि ये फ़िल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पाई और फ़्लॉप हो गई थी. 

बता दें कि कोरोना काल के बाद से ही अक्षय कुमार के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं. साल 2022 में रिलीज़ हुई उनकी सारी फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने में नाकामयाब रही हैं. बच्चन पांडे, राम सेतू, सम्राट पृथ्वीराज, और रक्षा बंधन जैसी फ़िल्मों के नाम शामिल हैं. वहीं साल 2023 में OH My God 2 के अलावा एक्टर की सारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिट गईं थी. 

यह भी पढ़ें

अक्षय कुमार की नई फिल्में!
फिलहाल अक्षय कुमार के पास कई फिल्में हैं जो की थियेटर्स में रिलीज होने वाली हैं. जिनमे हेरा फेरी 3, वेलकम टू जंगल, भूत बंगाला और Jolly LLB 3 जैसी फिल्में शामिल हैं. ये सभी फिल्में कॉमेडी जॉनर की हैं, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है की ये फिल्में भी हाउसफुल 5 की तरह कमाल करेंगी. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...