Advertisement
'मैं मुसलमान हूं'...मोनालिसा पर एक्शन डायरेक्टर यामीन खान ने जो नया खुलासा किया, वो सुन पूरा देश हैरान होगा!
मोनालिसा के साथ काम करने वाले एक्शन डायरेक्टर यामीन खान ने भी इस पूरे विवाद पर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. यामीन खान ने NMF News को दिए इंटरव्यू में हैरान कर देने वाले खुलासे कर सबको चौंका दिया है.
Advertisement
महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने जबसे केरल में अपने प्यार फरमान खान से शादी की है, तभी से वो लगातार चर्चाओं में बनी हुई है, मोनालिसा ने पहले सिविल मैरिज की और फिर बाद में मंदिर में जाकर शादी. मोनालिसा की इस शादी से ना ही तो उनका परिवार ख़ुश है, बल्कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में लाने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर भी उन्होंने कई आरोप लगा दिए.
मोनालिसा पर एक्शन डायरेक्टर यामीन ने किए बड़े खुलासे
वहीं अब मोनालिसा के साथ काम करने वाले एक्शन डायरेक्टर यामीन खान ने भी इस पूरे विवाद पर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. यामीन खान ने NMF News को दिए इंटरव्यू में हैरान कर देने वाले खुलासे कर सबको चौंका दिया है.
Advertisement
‘मोनालिसा के पिता साये की तरह उनके साथ रहते थे’
Advertisement
इस दौरान जब यामीन से पूछा गया की मोनालिसा सेट पर कैसे रहती थी. तो एक्शन डायरेक्टर यामीन ने खुलासा किया की जब उन्होंने मोनालिसा की शादी की ख़बर सुनी तो हैरान रह गए. उन्होंने बताया, “मुझे यकीन ही नहीं हुआ की मोनालिसा ऐसा कदम उठा सकती है. क्योंकि सेट पर मोनालिसा का नेचर एक दम अलग था और वो एक दम सीधी साधी थी. सनोज जी ने डांस से लेकर एक्शन तक की मोनालिसा को ट्रेनिंग कराई थी. उसे पढ़ने से लेकर चलना तक सिखाया है. यामीन ने बताया कि ट्रेनिंग और शूटिंग के दौरान मोनालिसा के पिता साये की तरह उनके साथ रहते थे. उनके पिता और परिवार का नेचर बहुत अच्छा है. हम में बैठकर खाना खाते थे और खूब बात भी करते थे.”
‘ये कौनसा प्यार है’
Advertisement
यामीन ने आगे बताया, “ये कौनसा प्यार है. अभी फ्यूचर बना ही नहीं है और खत्म होने के कगार पर है. सच्चा प्यार तो अलग ही होता है. दुनिया में हर कोई प्यार करता है, मां-बाप, भाई-बहन, दोस्त, गुरु-शिष्य सबके अंदर के दूसरे को लेकर अटेचमेंट रहती है. लेकिन ये क्या है, मेरी नज़र में प्यार वही है, जो उसके फ्यूचर को लेकर सीरियस होकर दिखाए.”
सेट पर कैसे रहती थी मोनालिसा?
वहीं जब एक्शन डायरेक्टर यामीन से पूछा गया कि कभी मोनालिसा ने सेट पर बताया कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है. या आपसे कुछ कहा हो, और वो सेट पर कैसे रहती थी. जिसके जवाब में डायरेक्टर ने बताया, “वो सेट पर एक दम चुप-चाप और ठीक रहती थी. उसको अच्छे से एक्टिंग से लेकर डांस सब की ट्रेनिंग दी जाती थी. जो उन्होंने आरोप लगाए और कदम उठाए हैं उसकी सेट पर कोई झलक देखने को नहीं मिली.”
Advertisement
क्या मोनालिसा ने किसी के कहने पर ये सब किया?
आपके साथ काम करने वाले कुछ सहयोगियों ने कहा है कि मोनालिसा सेट पर खूब मौज-मस्ती में रहती थी, खूब पार्टी भी करती थी. लेकिन अब जो उसने आरोप लगाए हैं, वो किसी ने जबरदस्ती उसको करने को कहा है. जिसके जवाब में यामीन ने कहा, “ देखिए जब सेट पर शूट चलता तब सब शूटिंग में ही खो जाते थे. उसके बाद थोड़ी बहुत मौज मस्ती तो होती है, लेकिन मैंने उसे ज्यादा मौज-मस्ती करते नहीं देखा. वो सेट से बाहर भी जाती थी. तब भी उसके पापा साथ ही जाते थे. फिर में क्या ही बोलूं इस पर.”
3 लाख की फिल्म बताने के आरोप पर क्या बोले यामीन?
Advertisement
इसके अलावा यामीन से उस आरोप का भी जवाब दिया, जिसमें मोनालिसा ने कहा था कि फिल्म 8-10 करोड़ की नहीं 3 लाख की है. इसके जवाब में यामीन ने कहा, देखिए सबसे पहले तो मैं इस बात पर जवाब दूंगा. मैंने जो अपनी आंखों से देखा है. इनके परिवार वाले शुरु में जब सेट पर आते थे. कम से कम 10 से 15 लोग आते थे. उनके प्लेन का खर्चा और 10-15 दिन तक रुकना, रहने खाना का और होटल का खर्चा अब देखिए 3 लाख से ऊपर तो ये ही बन जाता है. सेट पर सारी फैमिली आती थी. सनोज जी कहते थे गुरुजी देखो ये खुशी इनको कितना अच्छा फ़ील करा ही है. किसी ग़रीब इंसान को यहां तक पहुंचना ही मेरा कर्तव्य बन गया है.”
मोनालिसा के साथ क्या कोई साज़िश हुई?
लव जिहाद पर ही फिल्म बन रही थी और शादी भी एक मुस्लिम लड़के फरमान से कर ली, कहीं ये आपको कोई साज़िश नज़र आती है. इस सवाल के जवाब में यामीन खान ने कहा, जहां तक आप लव जिहाद के बारें में बात कर रहे हैं, मुझे इसके बारे में नहीं पता, मैं भी एक मुसलमान हूं. लेकिन मैं अपने धर्म को नहीं छोड़ सकता. मेरे अपने कुछ उसूल हैं. धर्म सारे अच्छे होते हैं. कोई बुरा नहीं होता. लेकिन अपने-अपने मानने का कहा है, जैसे मुझे अपने धर्म में कुछ रुल अच्छे नहीं लगते. मैं फ़ॉलो नहीं करता हूं. लव जिहाद की बात आई है, तो इसके पीछे क्या राज है. मैं तो एक ही बात में जवाब दे दूंगा. अगर कोई किसी से प्यार करता ना तो पहले उसका फ्यूचर देखता. ना कि उसके फ्यूचर को स्टार्ट होने से पहले ही खत्म कर दे.
Advertisement
मोनालिसा के साथ सेट पर हुई छेड़छाड़ के आरोप पर क्या बोले यामीन?
मोनालिसा के साथ सेट पर हुई छेड़छाड़ के आरोप पर यामीन खान ने कहा, “मैं इंटरनेशनल कोच हूं. ताइक्वांडो मार्शल आर्ट्स का. जब मैं बच्चों को ट्रेनिंग करता हू्ं, फिर चाहे लड़का हो या लड़की, अगर किसी को समझ नहीं आता तो उसे पकड़कर बताना ही पड़ता है, रही बात सेट की तो मैंने तो ऐसा कुछ नहीं देखा. वो हिंदू मुस्लिम को भी नहीं मानते. वो सेट पर मेरे पैर छूते थे. उनके अंदर ऐसा कुछ नज़र नहीं आया. मैं उनके साथ महा कुंभ गया वो मेरे साथ मस्जिद जाते हैं, गुरुद्वारा जाते हैं. लोगों का इंसानियत का संदेश के लिए भी हम सब जगह जाते हैं.”
Advertisement
क्या थे मोनालिसा के आरोप?
बता दें कि मोनालिसा ने हाल ही में कोच्चि में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर सनोज मिश्रा पर कई आरोप लगाए थे. मोनालिसा ने बताया था कि फिल्म के बहाने डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें गलत तरीके से छूआ था. इसके अलावा मोनालिसा ने केंद्र सरकार, केरल और मध्यप्रदेश की राज्य सरकारों से मदद मांगी थी. उन्होंने दावा किया था की उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं.
इसके अलावा मोनालिसा ने द डायरी ऑफ मणिपुर फिल्म को लेकर कहा था की ये फिल्म 8-10 करोड़ में नहीं बल्कि 3 लाख में बनी है, जबकि फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा का दावा है कि इस पूरे विवाद के चलते उनकी फिल्म को काफी नुक़सान पहुंचेगा.
Advertisement
सनोज मिश्रा ने मोनालिसा पर क्या आरोप लगाया?
सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को महाकुंभ के मेले से मायानगरी में लाकर एक्ट्रेस बना दिया था, हालांकि फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हुई है. डायरेक्टर ने मोनालिसा पर आरोप लगाया कि फिल्म बनाने में 10 करोड़ रुपए का खर्चा आया है और उन्होंने बिना जानकारी के दूसरे धर्म में शादी कर ली. डायरेक्टर का कहना है कि इस कदम से उनकी फिल्म पर नकारात्मक असर पड़ेगा.
कुंभ मेले से चर्चा में आईं थी मोनालिसा
Advertisement
यह भी पढ़ें
मोनालिसा का परिवार खरगोन जिले के महेश्वर क्षेत्र का निवासी है. उनका परिवार धार्मिक स्थलों पर फूल माला बेचने का काम करता है. मोनालिसा भी पिछले साल प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में नाला बेचने गईं थी. वहीं उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वो चर्चा में आ गईं थी.