Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

मैं मुसलमान हूं, मुझे गर्व है...’, फिल्म में धर्म का मजाक उड़ाने के सवाल पर बोले आमिर खान, कहा-लोग धर्म के नाम पर पैसे ऐंठते हैं

आमिर खान हाल ही में रजत शर्मा के शो 'आप की अदालत' में पहुंचे थे, इस दौरान एक्टर ने कई मुद्दों पर बात की. इस दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की. आमिर ने फिल्मों के जरिए मजाक उड़ाने वाले सवाल का जवाब देने के साथ साथ कई मुद्दों पर बात की.

Loading Ad...

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं, एक्टर पूरे तीन साल बाद फिल्मों में वापसी कर रहे हैं. एक्टर बीते कई दिनों से अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं.

रजत शर्मा के शो पर क्या बोले आमिर?
आमिर खान पर काफी टाइम से उनकी फिल्मों को लेकर आरोप लगते रहे हैं कि वो फिल्मों के ज़रिए धर्म का मजाक उड़ाते हैं, साल 2014 में रिलीज हुई एक्टर की फिल्म पीके में हिंदू धर्म और देवी देवताओं का मजाक उड़ाया गया था, जिसका लोगों ने खूब विरोध किया था. वहीं अब एक्टर ने धर्म का मजाक उड़ाने पर बात की है, साथ ही एक्टर ने मुसलमान होने पर गर्व भी जताया है. 

बता दें कि हाल ही में आमिर खान रजत शर्मा के शो आप की अदालत में पहुंचे थे, इस दौरान एक्टर ने कई मुद्दों पर बात की. एक्टर ने इस दौरान अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की. रजत शर्मा ने भी उनसे कई सवाल पूछे, जिसका एक्टर ने अपने ही अंदाज़ में जवाब दिया. 

Loading Ad...

‘मैं मुसलमान हूं और मुझे गर्व है’
इस दौरान आमिर खान से सबसे पहले पूछा गया कि मुस्लिम सपोर्टर ट्रोल्स कहते हैं कि गजनी तक तो ये ठीक था, उसके बाद ये भूल गया कि ये मुसलमान है. इस सवाल पर पहले तो आमिर जोर से हंसने लगे और फिर उन्होंने अपने जवाब में कहा “ऐसी बात बिल्कुल भी नहीं है. मैं मुसलमान हूं और मुझे गर्व है, मैं हिंदुस्तानी हूं और मुझे इस पर भी बड़ा गर्व है. ये दोनों बातें अपनी जगह सही हैं. 

Loading Ad...

वहीं रजत शर्मा ने दूसरे सवाल में एक्टर के शो ‘सत्यमेव जयते’ का जिक्र किया और कहा कि वो कहते हैं कि इसमें हिंदुओं की कुरितियां, हिंदुओं की कमियों के बारे में बताया और बहुत पैसे कमाए उससे. इस सवाल के जवाब में एक्टर ने कहा “मैंने इससे पैसे कमाए नहीं गवाएं हैं. मैंने उस शो को करने के लिए मेरे विज्ञापनों को छोड़ दिया. इस शो से जो मुझे रकम मिल रही थी उससे मैंने 6-7 गुना रकम गंवाया है.”

‘हम किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं हैं’
इसके अलावा आमिर खान ने अपनी फिल्मों के जरिए मजाक उड़ाने वाले सवाल पर कहा “हम किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं हैं और हम हर धर्म की बड़ी इज्जत करते हैं और जो धार्मिक लोग हैं उनके लिए भी हमारे दिल में बेहद इज्जत है. वो फिल्म पीके हमको एक ही चीज बता रही थी कि जो लोग धर्म का गलत फायदा उठाते हैं और आम इंसान को बेवकूफ बनाते हैं. उससे पैसे ऐंठते हैं, जो गलत चीजें करवाते हैं उससे बचने के लिए वो फिल्म थी. ऐसे लोग आपको हर धर्म में मिलेंगे तो ये फिल्म का एक ही उद्देश्य था कि जो लोग गलत कर रहे हैं उससे बचकर रहो. धर्म के खिलाफ नहीं है वो फिल्म.”

Loading Ad...

पीके ने कमाए थे इतने करोड़!
बता दें कि साल 2014 में रिलीज़ हुई फिल्म पीके पर हिंदू देवी देवताओं का मजाक उड़ाने का आरोप लगा था, जिसकी वजह से आमिर खान का खूब विरोध हुआ था. एक्टर की फिल्मों का बहिष्कार तक हुआ था. पीके को राज कुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया था, फिल्म में आमिर खान के साथ संजय दत्त, सुशांत सिंह राजपूत, अनुष्का शर्मा अहम रोल में नज़र आए थे. वहीं रणबीर कपूर ने फिल्म में केमियों किया था. बॉक्स ऑफ़िस पर इस फिल्म ने 300 करोड़ की कमाई की थी. जो साल कि सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी. 

चैंपियंस से प्रेरित है सितारे ज़मीन पर!
बात करें आमिर खान की फिल्म सितारे ज़मीन पर की तो ये फिल्म हॉलीवुड फिल्म चैंपियंस का हिंदी रीमेक है. फिल्म में एक्टर कोच के रोल में नज़र आएंगे. आमिर की फिल्म सितारे ज़मीन पर को R. S Prasanna ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा लीड रोल में नज़र आएंगे. ये फिल्म 20 जून को थियेटर्स पर दस्तक देगी. फिल्म का ट्रेलर तो लोगों को काफी पसंद आया है, लेकिन कई लोग इसे चैपियंस की हूबहू कॉपी बता रहे हैं. 

यह भी पढ़ें

आमिर खान ने लिया बड़ा फैसला
वहीं सितारे ज़मीन पर की रिलीज़ से पहले आमिर खाम ने एक बड़ा कदम उठाया है, जिसने इंडस्ट्री के भी होश उड़ा दिए हैं. दरअसल आमिर की ये फिल्म सिर्फ थियेटर्स में ही रिलीज़ होगी. इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम नहीं किया जाएगा. बीते कुछ सालों से देखने को मिल रहा है कि थियेटर्स में फिल्म रिलीज़ होने के 2 महीने बाद ही मेकर्स अपनी फिल्म को ओटीटी पर स्ट्रीम कर देते हैं. लेकिन आमिर ने ये फैसला किया है कि वो अपनी फिल्म सितारे ज़मीन पर को सिर्फ थियेटर्स में ही रिलीज़ करेंगे. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी कि सितारे ज़मीन पर बॉक्स ऑफ़िस पर जादू चलाने में कामयाब हो पाती है या नहीं. 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...