Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

ऋतिक रोशन की 'War 2' के टीजर ने 24 घंटों में बना डाला बड़ा रिकॉर्ड, बॉलीवुड की इन फिल्मों को चटाई धूल!

वॉर 2 के टीजर ने कई बॉलीवुड फिल्मों को धूल चटाकर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. ऋतिक और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 का टीजर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टीजर की लिस्ट में पांचवे नंबर पर आ गया है. बता दें कि वॉर 2 के टीजर ने 24 घंटों में 23.47 मिलियन यानि क़रीब 2. 34 करोड़ व्यूज हासिल किए हैं.

Loading Ad...
ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और किराया आडवाणी की फिल्म वॉर 2 इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. हाल ही में साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के जन्मदिन के मौके पर व़ॉर 2 का टीजर रिलीज किया गया था.

जबसे इस फिल्म का टीज़र रिलीज़ हुआ है, तभी से इसकी खूब चर्चा हो रही है, सोशल मीडिया पर वॉर 2 के टीजर को गजब का रिस्पांस मिला है. टीजर किस कदर वायरल हुआ है जिसे अब तक करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं, दूसरी तरफ इसकी खूब तारीफ़ हो रही है, ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और किराया आडवाणी तीनों के लुक ही खूब चर्चा हो रही है. 

वॉर 2 के टीजर ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड!

वहीं अब वॉर 2 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, दरअसल वॉर 2 के टीज़र ने कई बॉलीवुड फिल्मों को धूल चटाकर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. बता दें कि ऋतिक और एनटीआर की फिल्म वॉर 2 का टीजर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टीजर की लिस्ट में पांचवे नंबर पर आ गया है. बता दें कि वॉर 2 के टीज़र ने 24 घंटों में 23.47 मिलियन यानि करीब 2. 34 करोड़ व्यूज हासिल किए हैं. हिंदी में 20 मिलियन, तेलुगु में 3.1 मिलियन और तमिल में 4 लाख क़रीब व्यूज देखने को मिले हैं. 

वॉर 2 के टीजर ने इन फिल्मों को चटाई धूल!

बता दें कि वॉर 2 के टीजर ने कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सलमान खान की भारत से लेकर रणबीर कपूर की एनिमल, ख़ुद की फिल्म फाइटर से लेकर रणबीर कपूर की संजू को पीछे छोड़ते हुए वॉर 2 का टीजर 24 घंटो के अंदर बॉलीवुड क पांच सबसे ज्यादा देखने गए टीजर्स में शामिल हो गया है, जिस तरह से फिल्म ने रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है, उसे देखकर लग रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार कमाई करेगी. 

सबसे ज्यादा देखने जाने वाले बॉलीवुड टीजर्स!

सिकंदर टीजर 1- 41.6 मिलियन
डंकी- 36.8 मिलियन
मैदान- 29.5 मिलियन
सिकंदर टीजर 2- 24 मिलियन
वॉर 2 - 23.47 मिलियन
फाइटर- 23.1 मिलियन
एनिमल- 22.6 मिलियन
भारत- 21.5 मिलियन
कलंक- 20 मिलियन
संजू - 19.1 मिलियन

ऋतिक-जूनियर एनटीआर में होगी भिड़ंत!
फिल्म में एनटीआर विलेन की भूमिका निभा रहे हैं. वहीं ऋतिक अपने पुराने किरदार रॉ एजेंट मेजर कबीर धालीवाल के किरदार में लौट रहे हैं. दोनों आमने-सामने एक-दूसरे को टक्कर देंगे. इस फिल्म में कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी, जो ऋतिक के साथ रोमांस करती नजर आएंगी. 

इस दिन रिलीज होगी वॉर 2!
बता दें कि वॉर 2 का डायरेक्शन अयान मुखर्जी कर रहे हैं, जो 'ब्रह्मास्त्र' जैसी फिल्म के लिए जाने जाते हैं. ये फिल्म 14 अगस्त को हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. फिल्म को काफी बड़ लेवल पर शूट किया गया है. 200 करोड़ के बजट में बनी वॉर 2 में जबरदस्त एक्शन सीन दिखाई देने वाले हैं. 

यशराज स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है वॉर 2
ये फिल्म यशराज स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें पहले 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है', 'वॉर' और 'पठान' जैसी दमदार फिल्में आ चुकी हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन को पिछली बार फिल्म 'फाइटर' में देखा गया था. 'वॉर 2' के अलावा ऋतिक की झोली में 'कृष 4' भी है, जिसके जरीए वो बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचाने वाले हैं. 

वॉर ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल!
बता दें कि साल 2019 में रिलीज़ हुई वॉर में ऋतिक रोशन के साथ टाइगर श्रॉफ अहम रोल में नज़र आए थे. वहीं फिल्म में वाणी कपूर ऋतिक के अपोज़िट नज़र आई थी. इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी और साल 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की वॉर 2 बॉक्स ऑफ़िस पर क्या कमाल करती है. 
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...