Advertisement

हिमांशी खुराना को मिली जान से मारने की धमकी, फोन पर धमकाकर मांगे 10 करोड़, पुलिस ने दर्ज की FIR

पंजाब की मशहूर एक्ट्रेस और बिग बॉस 13 का हिस्सा नही हिमांशी खुराना को भी जान से मारने की धमकी मिली है, एक्ट्रेस को फ़ोन पर धमकाकर 10 करोड़ की फिरौती की मांग की है.

पंजाब की मशहूर एक्ट्रेस हिमांशी खुराना को जान से मारने की धमकी मिली है. गैंगस्टर जीशान अख्तर ने एक्ट्रेस से 10 करोड़ की रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी है.

फोन और ईमेल के जरिए 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई

 पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक्ट्रेस से फोन और ईमेल के जरिए 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है. इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और अभिनेत्री की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.मोहाली के एसपी (डी) सौरभ जिंदल ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है.  ये एफआईआर सोहाना थाने में दर्ज की गई है.  अधिकारी ने कहा कि धमकी ईमेल के माध्यम से आई है. एफआईआर में आरोपी के रूप में गैंगस्टर जीशान अख्तर का नाम शामिल है, 

हिमांशी खुराना ने पुलिस को क्या बताया?

एक्ट्रेस ने पुलिस को बताया, "मैं म्यूजिक इंडस्ट्री में काम करती हूं. मुझे 12 फरवरी को रात करीब 11 बजकर 45 मिनट पर मेरी ईमेल आईडी पर मेल आया था, जिसमें उस व्यक्ति ने ऑडियो भेजा था. इस ऑडियो में उसने मारने की धमकी दी और 10 करोड़ रुपये मांगे. फिर 13 फरवरी को शाम करीब 6 बजकर 18 मिनट पर एक और धमकी भरा मेल ईमेल आया, जिसमें उसने मुझे फिर से जान से मारने की धमकी दी और रंगदारी मांगी. फिर 13 फरवरी को रात करीब 11 बजकर 34 मिनट पर हमारी टीम और मेरे फोन पर एक मिस्ड कॉल, मैसेज और ऑडियो नोट आया.”

‘फिलहाल, मुझे किसी सुरक्षा की जरुरत नहीं है’

अभिनेत्री ने बताया कि वे किसी जीशान अख्तर नाम के व्यक्ति को नहीं जानती है.  उन्होंने कहा, "फिलहाल, मुझे किसी सुरक्षा की आवश्यकता नहीं है. अगर मुझे किसी काम से बाहर जाना पड़ा, तो मैं आपको सूचित करूंगी.”

जीशान अख्तर के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस स्टेशन सोहाना में जीशान अख्तर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. एफआईआर और स्पेशल रिपोर्ट तैयार करने के बाद, पुलिस कांस्टेबल गगनदीप सिंह ने उस नंबर को सर्विलांस के लिए आगे भेज दिया है. 

हिमांशी ने कब की थी करियर की शुरुआत?

एक्ट्रेस हिमांशी खुराना ने 16 साल की उम्र में मिस लुधियाना का खिताब जीता और 2010 में पंजाबी फिल्म 'साड्डा हक' से अभिनय की शुरुआत की थी, जिसके बाद वह फिल्म 'लेदर लाइफ' और 'अफसर' समेत कई फिल्मों में नजर आईं थीं. हिमांशी को फिल्मों के साथ-साथ कई म्यूजिक वीडियो में भी देखा जा चुका है.

बिग बॉस 13 का हिस्सा रह चुकीं हैं हिमांशी खुराना 

हिमांशी खुराना बिग बॉस 13 में भी नजर आई थीं, जहां उनका रिश्ता असीम रियाज के साथ जुड़ा था. हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था. बीते दिनों जानें माने डायरेक्टर रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह को भी धमकी मिली थी, जिसके बाद से ही बॉलीवुड में हड़कंप मच गया है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

Advertisement

LIVE