'ठिकाने लगाना शुरू करेंगे वरना...', बिश्नोई गैंग के हैरी बॉक्सर ने दी रणवीर सिंह को धमकी, मुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा!
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी और एक्टर रणवीर सिंह को इस बार धमकी दी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस में शिकायत करने को लेकर दोनों को धमकी मिली है.
Follow Us:
धुरंधर एक्टर रणवीर सिंह और जाने माने डायरेक्टर रोहित शेट्टी को एक बार फिर धमकी मिली है, रोहित शेट्टी के घर हुई पांच राउंड फायरिंग के बाद 10 फरवरी को रणवीर सिंह को पहली धमकी मिली थी.
गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने दी धमकी
वहीं अब दोनों को एक बार फिर से धमकी मिली है. लॉरेंस बिश्नौई गैंग ने इसकी पूरी जिम्मेदारी ली है. बताया जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी और एक्टर रणवीर सिंह को इस बार धमकी दी है.
‘ठिकाने लगाना शुरू करेंगे वरना सुधर जाओ’
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस में शिकायत करने को लेकर दोनों को धमकी मिली है. इस धमकी में कहा गया है, “रणवीर सिंह तूने सलाह दी थी न शिकायत करने की रोहित शेट्टी को अब तुम्हे बताएंगे तुम्हारी 7 पुस्ते कुछ न बिगाड़ पाएंगी हमारा. तुम दोनों के जितने मैनेजर है, वो कहा रहते है, कब आते है, कब जाते है, परिवार कहां रहता है. सब पता है. एक एक मैनेजर को ठिकाने लगाना शुरू करेंगे वरना सुधर जाओ.”
‘हैरी बॉक्सर ने वॉयस नोट के जरिए रणवीर सिंह को धमकी दी’
मुंबई क्राइम ब्रांच का कहना है कि बिश्नोई गैंग के खास गुर्गों में से एक हैरी बॉक्सर ने वॉयस नोट के जरिए रणवीर सिंह को धमकी भेजकर एक करोड़ रुपए की वसूली मांगी थी. क्राइम ब्रांच घटना की मजबूती से जांच करने के लिए और सबूत भी जुटा रही है.
क्राइम ब्रांच ने व्हाट्सएप वॉयस नोट को फॉरेंसिक में भेजा
रणवीर सिंह के केस में मुंबई क्राइम ब्रांच का कहना है कि प्राथमिक जांच में व्हाट्सएप वॉयस नोट में हैरी बॉक्सर की आवाज होने की पुष्टि हुई है, हालांकि इससे जुड़े अन्य साक्ष्यों को क्राइम ब्रांच इकट्ठा करने में जुटी है. पुष्टि के लिए क्राइम ब्रांच ने व्हाट्सएप वॉयस नोट को फॉरेंसिक में भेजा है और इसका रिपोर्ट आना बाकी है. पहले रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया और फिर डराने और पैसे ऐंठने के लिए अभिनेता को निशाना बनाया गया.
रणवीर सिंह की बढ़ाई गई सुरक्षा
रणवीर सिंह को सीधे तौर पर धमकी नहीं दी गई, बल्कि उनके मैनेजर के फोन पर वाइस नोट के जरिए पैसों की डिमांड की गई, जिसके बाद रणवीर सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई है. मामले में पूरी जांच और अहम सुराग जुटाने के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक्टर के मैनेजर का तीन दिनों पहले बयान दर्ज किया और धमकी भेजने में इस्तेमाल हुए वीपीएन नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की गई, जिसकी लोकेशन देश के बाहर की है.
लोकेशन का सटीक जानकारी के लिए इंटरपोल की मदद ली जा रही है. इंटरपोल की मदद से ये जानने में आसानी होगी कि मैसेज भेजने वाले की असल लोकेशन क्या है.
पुलिस ने आयुष शर्मा के मैनेजर का भी बयान किया दर्ज
बता दें कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा के मैनेजर का भी बयान दर्ज किया है. मुंबई क्राइम ब्रांच का मानना है कि पहले रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग और बाद में रणवीर सिंह को धमकी मिलना, दोनों की एक- दूसरे से जुड़े हुए हैं. रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह दोनों ही इंडस्ट्री के करीबी माने जाते हैं और दोनों ने साथ में की फिल्मों में काम भी किया है.
Advertisement
यह भी पढ़ें
Advertisement