Advertisement

Loading Ad...

'जय जीसस, श्री अल्लाह…’, मुस्लिम हैं मां-पिता हिंदू, किस धर्म को मानते हैं ईशान खट्टर, दिया चौंकाने वाला बयान

ईशान ने एक तरफ़ तो धर्म के बारे में बात करते हुए दयालुता और इंसानियत की बात कही है, वहीं दूसरी तरफ़ जिस तरह से उन्होंने जय जीसस, श्री अल्लाह बोलकर एक नए विवाद को जन्म दे दिया है, सोशल मीडिया पर एक्टर की इस बात पर बवाल मच सकता है.

Image Credits: ishaankhatter/Instagram/IANS
Loading Ad...

बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर इन दिनों अपनी फिल्मों के लिए कम बल्कि अपने बयानों की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं, एक्टर खुलकर सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हैं.

धर्म के सवाल पर क्या बोल गए ईशान खट्टर 

ईशान खट्टर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ‘Ask Me Anything’ सेशन के दौरान कुछ ऐसा कह दिया,  जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है.  बात धर्म से जुड़ी गुई थी. एक्टर से धर्म से जुड़ा सवाल किया गया था, तो इस पर चर्चा होना लाजमी ही था.  

Loading Ad...

दरअसल सोशल मीडिया पर एक फैन ने ईशान खट्टर से उनके धर्म को लेकर सवाल पूछ लिया. फैन ने लिखा था, आपका धर्म क्या है? मैं थोड़ा कन्फ्यूज हो रहा हूं.

Loading Ad...

'जय जीसस, श्री अल्लाह…’, मुस्लिम हैं मां-पिता हिंदू, किस धर्म को मानते हैं ईशान खट्टर, दिया चौंकाने वाला बयान

‘जय जीसस, श्री अल्लाह’ वाली पोस्ट पर बवाल 

Loading Ad...

अब फैन के इस सवाल का जवाब भी ईशान खट्टर ने बेहद भी अलग अंदाज़ में दिया. एक्टर ने लिखा जय जीसस, श्री अल्लाह, होली स्पिरिट दी फतेह. मजाकिया अंदाज़ में जवाब देने के बाद एक्टर ने एक और बात कही, ईशान खट्टर ने धर्म पर जवाब देते हुए एक ख़ूबसूरत संदेश भी दिया. एक्टर ने लिखा, नेचर, दयालुता, इसानियत औ सृजन. इस कैप्शन के साथ एक्टर ने अपनी शानदार तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वो पहाड़ों और आसमान में उड़ते हॉट एयर बैलून के बीच खड़े नज़र आ रहे थे. 

ईशान के बयान पर बवाल ना मच जाएं

Loading Ad...

ईशान ने एक तरफ़ तो धर्म के बारे में बात करते हुए दयालुता और इंसानियत की बात कही है, वहीं दूसरी तरफ़ जिस तरह से उन्होंने जय जीसस, श्री अल्लाह बोलकर एक नए विवाद को जन्म दे दिया है, सोशल मीडिया पर एक्टर की इस बात पर बवाल मच सकता है, वो कट्टरपंथियों के निशाने पर आ सकते हैं. हिंदू धर्म में लोग प्रभु राम के लिए जय और श्री का इस्तेमाल करते हैं और जय श्रीराम बोलते हैं, लेकिन ईशान ने जीसस के आगे जय और अल्लाह के आगे श्री लगाकर सोशल मीडिया पर खुद को ट्रोल करवाने का काम कर दिया है. 

एआई से बनी फर्जी तस्वीरों पर भड़कीं प्रीति जिंटा, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

मां मुस्लिम, पिता पंजाबी हिंदू हैं 

Loading Ad...

ईशान का फैमिली बैकग्राउंड बेहद ही अलग है, उनकी मां नीलिमा अजीम मुस्लिम परिवार से ताल्लुक़ रखती हैं, जबकि उनके पिता राजेश खट्टर पंजाबी  हिंदू हैं, शायद यही वजह है कि ईशान हमेशा धर्म से ऊपर इंसानियत और दयालुता की बात करते दिखाई देते हैं. 

शाहिद कपूर के स्टेप ब्रदर हैं ईशान

अगर आप नहीं जानते, तो आपको बता दें कि ईशान, बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के Step brother हैं, दोनों की मां नीलिमा अजीम एक ही हैं. जबकि शाहिद, नीलिमा और एक्टर पंकज कपूर के बेटे हैं. वहीं ईशान के पिता राजेश खट्टर ने भी दो शादिया की हैं, नीलिमा के बाद उन्होंने वंदना सजनानी से दूसरी शादी की थी. 

Loading Ad...

 

ईशान खट्टर का वर्क फ़्रंट 

यह भी पढ़ें

बात करें ईशान खट्टर की वर्क फ़्रंट की तो एक्टर ने साल 2017 में ईरानी फ़िल्ममेकर माजिद मजीदी की फिल्म बियॉन्ड द क्लाउड्स से बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया. एक्टर ने अपने करियर में कई बड़ी फिल्मों में काम किया है, उन्होंने धड़क, खाली पीली, फ़ोन भूत, पिप्पा और हॉमबाउंड जैसी फिल्मों के ज़रिए दर्शकों का मनोरंजन किया है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...