Advertisement
‘गौरी हिंदू नहीं…’, लव जिहाद के आरोपों पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, तीसरी शादी पर मचा हंगामा, अब एक्टर ने दिया चौंकाने वाला बयान
आमिर खान ने उनकी तीसरी शादी को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी है. शादी को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे आमिर ने कहा कि सच्चाई ये है कि हमारा परिवार बहुत मिलनसार और सबको साथ लेकर चलने वाला है.
Advertisement
आमिर खान इन दिनों गौरी स्प्रैट के साथ हुई तीसरी शादी को लेकर काफी आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं. उनकी तीसरी शादी को लेकर बवाल मचा हुआ है, बजरंग दल समेत कई हिंदू संगठनों ने उनपर लव जिहाद का आरोप लगाया. उन्हें ‘लव जिहाद’ का ‘ब्रांड एंबेसडर’ बताया जा रहा है. एक्टर के ख़िलाफ़ फतवा भी जारी हुआ है.
तीसरी शादी पर ट्रोल होने पर आमिर ने तोड़ी चुप्पी?
अब आमिर खान ने उनकी तीसरी शादी को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी है. शादी को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे आमिर ने कहा, “सच्चाई ये है कि हमारा परिवार बहुत मिलनसार और सबको साथ लेकर चलने वाला है. मेरी दोनों बहनों की शादी हिंदुओं से हुई है. मेरी बेटी की शादी भी एक हिंदू से हुई है. मेरे चचेरे भाई मंसूर ने एक ईसाई महिला से शादी की है. गौरी, रीना और किरण ने मुझसे शादी करते समय अपना धर्म नहीं बदला, क्योंकि हमारी शादी सिविल मैरिज थी. गौरी हिंदू नहीं हैं, वो ईसाई हैं.”
Advertisement
‘गौरी ऐसी ईसाई हैं, जो सख्ती से धर्म का पालन नहीं करती हैं’
Advertisement
आमिर खान ने आगे कहा कि “गौरी ऐसी ईसाई हैं, जो सख्ती से धर्म का पालन नहीं करती हैं. जैसे-जैसे समय बीत रहा है, जिंदगी और भी मजेदार होती जा रही है.”
बजरंग दल ने एक्टर का पुतला फूँककर किया था विरोध
Advertisement
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अक्सर ही चर्चाओं में बने रहते हैं, हाल ही में उन्होंने अपनी गर्लफ़्रेंड गौरी स्पैट से तीसरी शादी की है. दोनों ने परिवार वालों और करीबी दोस्तों के बीच शादी रजिस्टर की थी. आमिर खान को तीसरी शादी करना भारी पड़ गया है. दरअसल गौरी स्प्रैट के साथ शादी करने के बाद बिहार में इसका जमकर विरोध देखने को मिल रहा है. दरअसल फोर्ब्सगंज में बजरंग दल के कुछ सदस्यों ने एक्टर का पुतला फूँककर विरोध जताया था. साथ ही एक्टर को धमकी देते हुए कहा था की दोबारा ऐसी हरकत की तो सबक सिखाया जाएगा.
‘सिर्फ हिंदू धर्म की लड़कियों से शादी ही क्यों करते हैं?’
हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने एक्टर आमिर खान को 'लव जिहाद' से जोड़कर बयान दिया था. महंत राजू दास कहते हैं, "महाराष्ट्र के कैबिनेट मिनिस्टर नितिन राणे ने सही कहा है कि आमिर खान की तीसरी शादी में भी पत्नी हिंदू है. क्या उन्हें अपने धर्म की कोई लड़की नहीं मिली? यह शुद्ध रूप से लव जिहादी फंडा है. आमिर खान किस धर्म को मानते हैं और सिर्फ हिंदू धर्म की लड़कियों से शादी ही क्यों करते हैं?"
Advertisement
‘ये लोग हिंदू बेटी से शादी करते हैं और फिर उसे छोड़ क्यों देते हैं?’
महंत राजू दास ने कहा कि फिल्मी दुनिया के लोग हिंदू लड़कियों से शादी करके 'लव जिहाद' को बढ़ावा दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि बड़ी फिल्मों और कलाकारों का लोगों पर प्रभाव होता है और वे अपने प्रशंसकों की सोच को प्रभावित कर सकते हैं. महंत राजू दास ने कहा, "ये लोग हिंदू बेटी से शादी करते हैं और फिर उसे छोड़ क्यों देते हैं? एक शादी की, दो की, अब तीसरी कर रहे हैं. 60 साल की उम्र में भी ऐसा हो रहा है. सनातन धर्म में एक शादी की परंपरा है. हिंदुओं को जागरूक होना होगा.”
उन्होंने आगे कहा कि नितेश राणे ने सही बात कही है और उनके अनुसार यही 'लव जिहाद' का मुख्य मुद्दा है. महंत राजू दास ने आरोप लगाया कि मुंबई और फिल्म जगत के कुछ लोग अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके लोगों की सोच को प्रभावित करते हैं और इस तरह के मामलों को बढ़ावा देते हैं. उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
Advertisement
आमिर ने कितनी बार की शादी?
आमिर खान की पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा में रही है. उन्होंने साल 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद खान और इरा खान हैं. हालांकि, करीब 16 साल साथ रहने के बाद दोनों ने 2002 में आपसी सहमति से तलाक ले लिया. इसके बाद आमिर ने 2005 में फिल्ममेकर किरण राव से शादी की और दोनों एक बेटे, आज़ाद राव खान, के माता-पिता बने. लेकिन 2021 में शादी के 16 साल बाद आमिर और किरण ने भी अलग होने का फैसला किया. बावजूद इसके, आमिर आज भी अपनी दोनों पूर्व पत्नियों के साथ सौहार्दपूर्ण रिश्ते बनाए हुए हैं और अक्सर परिवार के साथ खास मौकों पर एक साथ नजर आते हैं.
कौन हैं आमिर खान की तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट?
Advertisement
यह भी पढ़ें
खबरों के मुताबिक, गौरी की मां तमिलियन और पिता आइरिश हैं. उनके दादा स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं. प्रोफेशनल बैकग्राउंड की बात करें तो गौरी हेयरड्रेसर रही हैं और उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स, लंदन से फैशन, स्टाइलिंग और फोटोग्राफी की पढ़ाई की है. गौरी का एक 6 साल का बेटा भी है, हालांकि उनके पहले पति के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. फिलहाल वह आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ‘आमिर खान प्रोडक्शंस’ में काम कर रही हैं.