Advertisement

Loading Ad...

मोनालिसा के गंभीर आरोपों के बाद सनोज मिश्रा ने साझा किया ‘कुंभ गर्ल’ के परिवार का वीडियो, बोले- उसकी फैमिली मेरे साथ

सनोज मिश्रा को मोनालिसा के परिवार का समर्थन मिला है, दरअसल सनोज ने मोनालिसा के परिवार के सदस्यों का एक वीडियो जारी किया जिसमें परिवार के सदस्यों ने कहा है कि वो सब सनोज मिश्रा के साथ हैं. सनोज मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है.

Loading Ad...

प्रयागराज के महाकुंभ से रातोंरात सेंसेशन बनीं मोनालिसा, फरमान खान से शादी के बाद से सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. मोनालिसा को पहली फिल्म देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने दोनों की शादी को लव जिहाद बताया था, जिस पर पलटवार करते हुए मोनालिसा ने डायरेक्टर पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए. मोनालिसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था कि  फिल्म के बहाने डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें गलत तरीके से छूआ था.

‘सनोज मिश्रा उसे अपनी बेटी की तरह ही मानते हैं’

 वहीं इन सब के बीच अब डायरेक्टर सनोज मिश्रा को मोनालिसा के परिवार का समर्थन मिला है, दरअसल सनोज ने मोनालिसा के परिवार के सदस्यों का एक वीडियो जारी किया जिसमें परिवार के सदस्यों ने कहा है कि वो सब सनोज मिश्रा के साथ हैं. सनोज मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मोनालिसा के माता-पिता दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में मोनालिसा के पिता ने कहा, “हमने कभी मोनालिसा को अकेला नहीं छोड़ा. मैं हर जगह शूटिंग पर उसके साथ ही रहा. सनोज मिश्रा उसे अपनी बेटी की तरह ही मानते हैं. ये सारी बातें झूठी हैं सर.”

Loading Ad...

‘देश के सनातनी लोग मेरे साथ है’

Loading Ad...

सनोज मिश्रा ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ साथ लंबा चौड़ा कैप्शन भी दिया है. जिसमें उन्होंने लिखा, “आम को खास बनाने की मेरी गलत जिद ने मेरे ही हाथ जला दिए , लेकिन उतना अफसोस भी नहीं है मैने एक सार्थक और ईमानदार प्रयास किया था, जिहादियों के जाल में फंसी मोनालिसा को ट्रेनिंग देकर आरोप लगवाए जा रहे है, लेकिन उनका पूरा परिवार मां बहन पिता जय सिंह के साथ पूरा पारधी समुदाय देश के सनातनी लोग मेरे साथ है, लव जिहाद की लड़ाई रुकेगी नहीं, ये कोई पहली बार नहीं है जब मेरे चरित्र पर सवाल उठाया गया है, लेकिन हर बार लोग बेनकाब हुए है इस बार भी होंगे.”

क्या थे मोनालिसा के आरोप?

Loading Ad...

बता दें कि मोनालिसा ने हाल ही में कोच्चि में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर सनोज मिश्रा पर कई आरोप लगाए थे. मोनालिसा ने बताया था कि फिल्म के बहाने डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें गलत तरीके से छूआ था. इसके अलावा मोनालिसा ने केंद्र सरकार, केरल और मध्यप्रदेश की राज्य सरकारों से मदद मांगी थी. उन्होंने दावा किया था की उन्हें और उनके पिता क जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. मोनालिसा ने ये भी बताया है कि उनके पोस्टर जलाए जा रहे हैं. और उन्हें धमकियां मिल रही हैं. 

 

सनोज मिश्रा ने मोनालिसा पर क्या आरोप लगाया?

Loading Ad...

बता दें कि सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को महाकुंभ के मेले से मायानगरी में लाकर एक्ट्रेस बना दिया था, हालांकि फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हुई है. डायरेक्टर ने मोनालिसा पर आरोप लगाया कि फिल्म बनाने में 10 करोड़ रुपए का खर्चा आया है और उन्होंने बिना जानकारी के दूसरे धर्म में शादी कर ली. डायरेक्टर का कहना है कि इस कदम से उनकी फिल्म पर नकारात्मक असर पड़ेगा. 

मंदिर में हुई शादी की होगी जांच

यह भी पढ़ें

आयोग की टीम ने अरुमानूर नैनार देवा मंदिर का दौरा किया, जहां कुछ ही दिन पहले मोनालिसा और फरमान ने सात फेरे लिए थे. टीम ने वहां मौजूद दस्तावेजों जैसे आधार कार्ड की प्रतियां, प्रार्थना पत्र और मंदिर द्वारा जारी शादी प्रमाण पत्र की बारीकी से जांच की. आयोग यह देखना चाहता है कि शादी के समय सभी कानूनी नियमों और प्रक्रियाओं का पालन हुआ था या नहीं. इस जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि शादी वैध तरीके से हुई है या इसके पीछे कोई गड़बड़ी हुई है. सभी दस्तावेज़ों और सबूतों की समीक्षा के बाद ही यह तय होगा कि अगली कार्रवाई कैसे होगी.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...