Advertisement
अल्लू अर्जुन की फिल्म Rakaa का फर्स्ट लुक रिलीज, एक्टर को ख़तरनाक अंदाज़ में देख फैंस बोले- 2000 करोड़ पक्के
अल्लू अर्जुन की उनकी आने वाली फिल्म का ऑफिशियली नाम और पहला लुक सामने आ गया है. इस फिल्म का नाम 'राका' रखा गया है. इस ऐलान के साथ ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच उत्साह बढ़ गई है. हर तरफ इस नए लुक की चर्चा हो रही है.
Advertisement
फिल्मी दुनिया में बड़े सितारों के जन्मदिन पर अक्सर बड़ी घोषणाएं की जाती हैं, और इस बार भी ऐसा ही देखने को मिला. साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के 44वें जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस को एक बड़ा सरप्राइज मिला.
अल्लू अर्जुन की नई फिल्म 'राका' का फर्स्ट लुक जारी
दरअसल अल्लू अर्जुन की उनकी आने वाली फिल्म का ऑफिशियली नाम और पहला लुक सामने आ गया है. इस फिल्म का नाम 'राका' रखा गया है. इस ऐलान के साथ ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच उत्साह बढ़ गई है. हर तरफ इस नए लुक की चर्चा हो रही है. फिल्म के प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स, अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर एटली ने मिलकर एक साझा पोस्ट के जरिए इस फिल्म का नाम और पहला लुक जारी किया. इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका में नजर आएंगी. पोस्ट में कहा गया है कि यह अनुभव सीमाओं से परे होगा.
Advertisement
‘खुद को सीमाओं से आगे देखने के लिए तैयार करें’
Advertisement
मेकर्स ने इंस्टाग्राम पोस्ट में फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया. साथ ही फिल्म के टाइटल से भी पर्दा उठाया. पोस्टर कई भाषाओं में रिलीज किया गया है. इसमें अंग्रेजी और हिंदी समेत कई भाषाएं भी शामिल हैं. पोस्ट शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, ''एए22xए6 का नाम अब राका है. खुद को सीमाओं से आगे देखने के लिए तैयार करें. इस पोस्ट में मेकर्स ने अल्लू अर्जुन, एटली और दीपिका पादुकोण को टैग किया गया है.
खतरनाक और रहस्यमयी लुक में दिखे अल्लू अर्जुन
Advertisement
फर्स्ट लुक की बात करें तो इसमें अल्लू अर्जुन का एक बिल्कुल अलग और दमदार अवतार देखने को मिल रहा है. तस्वीर में उनका सिर मुंडा हुआ है और चेहरा आधा छिपा हुआ है. उनके चेहरे के आगे किसी जंगली जानवर का पंजा दिखाई दे रहा है. उनका यह लुक बेहद खतरनाक और रहस्यमयी है.
अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक देख क्या बोले फैंस
अल्लू अर्जुन के इस फर्स्ट लुक पोस्टर पर फैंस ने जमकर प्रतिक्रिया दी. एक फैन ने लिखा, “जंगल का किंग, पुष्पा उर्फ अल्लू अर्जुन... आग लगा दी’. दूसरे फैन ने लिखा, 'ये लुक नहीं, तूफान है… राका का इंतजार अब और नहीं हो रहा”.
Advertisement
इसके अलावा के फैंस ने लिखा, 'पुष्पा के बाद अब राका… मजा आएगा!', 'अल्लू आप असली वाइल्ड वॉरियर लग रहे हो', 'दीपिका और अल्लू अर्जुन एक साथ? फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी पक्का.’
वहीं, एक दूसरे फैन ने रिलीज डेट जानने की इच्छा जाहिर करते हुए कमेंट में लिखा, “राका नहीं, ये तो रौद्र अवतार है… रिलीज डेट बता दो.”
इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा- “2000 करोड़ पक्के”
Advertisement
भारत की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म है राका
यह भी पढ़ें
बता दें कि फिल्म में अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण रश्मिका मंदाना, मृणाल ठाकुर और जाह्नवी कपूर भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगी. रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म को 800 करोड़ के बजट से बनाया जा रहा है. जो भारतीय सिनेमा की तीसरी सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है. एटली कुमार के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म 2027 में रिलीज़ होगी.