Advertisement

Loading Ad...

रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, किसने दिया इस घटना को अंजाम?

रोहित शेट्टी के जुहू स्थित टॉवर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने चार राउंड फायरिंग की. गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई लोकल पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई.

Loading Ad...

मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी के आवास के बाहर फायरिंग हुई. इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है. जिस इलाके में यह घटना हुई, वह मुंबई का हाई-प्रोफाइल इलाका माना जाता है, जहां कई नामी फिल्मी हस्तियों के घर हैं.

हमलावरों ने चार राउंड फायरिंग की

पुलिस के अनुसार, रोहित शेट्टी के जुहू स्थित टॉवर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने चार राउंड फायरिंग की. गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई लोकल पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया.

Loading Ad...

रोहित शेट्टी के घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

Loading Ad...

इस सनसनीखेज घटना के बाद रोहित शेट्टी के आवास के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.  पुलिस हर आने-जाने वाले व्यक्ति पर नजर रख रही है और इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है. राहत की बात यह है कि इस फायरिंग की घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है, बताया जा रहा है कि रोहित शेट्टी और उनका परिवार पूरी तरह सुरक्षित हैं.

क्राइम ब्रांच ने 12 टीमों का गठन किया 

Loading Ad...

मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच को भी जांच में शामिल किया गया है. आरोपियों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच ने 12 टीमों का गठन किया है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. इसके अलावा, पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना से जुड़े अहम सुराग मिल सकें.

जांच में जुटी मुंबई पुलिस

मुंबई पुलिस ने बताया कि फिलहाल इस हमले के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं हो पाया है. फिलहाल पुलिस जांच जारी है और इस बात की तहकीकात की जा रही है कि आखिर रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई इस फायरिंग के पीछे कौन है और इसका मकसद क्या था. 

Loading Ad...

रोहित शेट्टी का वर्क फ़्रंट 

यह भी पढ़ें

बात करें रोहित शेट्टी के वर्क फ़्रंट की तो साल 2024 में उनकी फिल्म सिंघम अगेन रिलीज़ हुई थी, जिसे बॉक्स ऑफ़िस पर ठीक ठाक रिस्पांस मिला था. फिल्म में अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर समेत कई स्टार्स नज़र आए थे. फिल्म में अक्षय और रणवीर सिंह ने भी केमियो किया था. वहीं जल्द ही रोहित शेट्टी गोलमाल 5 लेकर आने वाले हैं, फिल्म में अजय देवगन के साथ साथ करीना कपूर खान और सारा अली खान भी अहम रोल में नज़र आएंगी. ये फिल्म 2027 में रिलीज़ होगी. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...