Advertisement

Loading Ad...

धुरंधर 2 के मुरीद हुए फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंड, कनाडा के PM से जॉगिंग के दौरान की चर्चा, Video Viral

धुरंधर द रिवेंज रिलीज़ से पहले ही चर्चा का विषय बन गई है. फिल्म का क्रेज़ अब सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं रहा, अब ये विदेश भी पहुंच गया है. दरअसल फिनलैंड के राष्ट्रपति Alexander Stubb और कनाडा के प्रधानमंत्री mark carney भी धुरंधर की चर्चा करते नजर आए. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो गया है.

Loading Ad...

रणवीर सिंह की धुरंधर का क्रेज़ हर तरफ़ देखने को मिल रहा है, फिल्म का पहला पार्ट इतना बड़ा हिट साबित हुआ था की अब हर कोई इसके दूसरे पार्ट का बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है. 

विदेशों में भी पहुंचा धुरंधर का क्रेज 

धुरंधर द रिवेंज रिलीज़ से पहले ही चर्चा का विषय बन गई है. फिल्म का क्रेज़ अब सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं रहा, अब ये विदेश भी पहुंच गया है. दरअसल फिनलैंड के राष्ट्रपति Alexander Stubb और कनाडा के प्रधानमंत्री mark carney भी धुरंधर की चर्चा करते नजर आए. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो गया है. 

Loading Ad...

धुरंधर को लेकर क्या बातचीत हुई?

Loading Ad...

बता दें कि फिनलैंड के राष्ट्रपति Alexander Stubb ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट की है. जिसमें वो और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कॉर्नी अपनी-अपनी पत्नियों के साथ लंदन के हाइड पार्क में जॉगिंग करते हुए दिखाई दिए. वहीं इस जॉगिंग के दौरान दोनों बातचीत भी करते दिखे. जिसमें रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का जिक्र किया. जिसकी वजह से मामला भारत में चर्चा का विषय बन गया है. 

‘’धुरंधर’ देखने के बाद तो बहुत बड़ा हो गया’

Loading Ad...

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कनाडा के प्रधानमंत्री कार्नी ने स्टब से मजाक में पूछा,'भारत में तुम्हारा वो इंस्टा वाला मामला कैसा रहा?' स्टब हंसते हुए बोले, 'धुरंधर देखने के बाद तो बहुत बड़ा हो गया. फिर मुझे समझ आया कि ये कोई गेम नहीं है.” इसके बाद दोनों ठहाके लगाकर जोर-जोर से हंसने लगते हैं.

फिनलैंड के राष्ट्रपति ने ख़ुद शेयर किया था वीडियो

बता दें कि  स्टब ने खुद इस वीडियो को अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है.  वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “आइस हॉकी रिंक नहीं मिली, इसलिए हाइड पार्क में अच्छी मॉर्निंग रन. प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, डायना और सुजान के साथ.”

Loading Ad...

धुरंधर 2 देखने के लिए उत्साहित हैं फिनलैंड के राष्ट्रपति 

पिछले दिनों फिनलैंड के राष्ट्रपति भारत दौरे पर आए थे. इस दौरान उनके सर पर धुरंधर का क्रेज सर चढ़कर बोल रहा था. भारत दोरे के दौरान Alexander Stubb ने खुलासा किया था की उन्होंने किसके  कहने पर धुरंधर देखी. साथ ही उन्होंने इस फिल्म की जमकर तारीफ़ की थी. इतना ही नहीं उन्होंने धुरंधर 2 देखने की excitement भी जाहिर की थी. 

‘सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं’

Loading Ad...

फिनलैंड के राष्ट्रपति ने एजेंसी से बातचीत में कहा था, “यह वाकई दिलचस्प है कि भारत आने से पहले मेरे बेटे ने मुझसे 'धुरंधर' देखने को कहा. मैंने फिल्म देखी और मुझे आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई की यह कहानी बेहद पसंद आई. अब मैं 19 मार्च को आने वाले इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं.” 

बॉक्स ऑफ़िस पर इतिहास रचेगी धुरंधर!

यह भी पढ़ें

धुरंधर 2, 19 दिसंबर को थियेटर्स पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं. इस फिल्म की बेहद तगड़ी एडवांस बुकिंग हुई है. उम्मीद जताई जा रही है की ये फिल्म बॉक्स ऑफ़िस पर रिकॉर्ड तोड़ बिज़नेस करेगी. देखने वाली बात तो अब ये होगी की आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म लोगों का दिल जीतने में कितनी कामयाब हो पाती है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...