Advertisement

Loading Ad...

Dhurandhar 2 का Teaser देख फैंस का हुआ दिमाग ख़राब, बोले- चूना लगा दिया, जानें कहां गलती कर गए Ranveer Singh

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रिवेंज का टीज़र रिलीज़ हो गया है, लेकिन टीज़र देखने के बाद ज्यादातर लोग भड़क रहे हैं, लोग बोल रहे हैं कि मेकर्स ने चूना लगा दिया है.

Loading Ad...

धुरंधर के फैंस का इंतज़ार आख़िरकार खत्म हो गया है. रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रिवेंज का टीज़र रिलीज़ हो गया है, पहले पार्ट की जबरदस्त सफलता के बाद से ही फैंस फिल्म धुरंधर 2 के टीज़र का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे. हाल ही में फिल्म का पोस्टर रिलीज़ हुआ था, उसके बाद से ही धुरंधर 2 सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा था, रणवीर सिंह ने अपने फैंस को टीज़र की हिंट भी थी, अब फाइनली धुरंधर द रिवेंज का टीज़र सामने आ गया है. 

धुरंधर: द रिवेंज के ट्रेलर में क्या दिखा गया है?

1 मिनट 12 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत में रणवीर सिंह छोटे बालों वाले लुक में नजर आते हैं. भूरी आंखें, छोटे बाल और हाथ में बंदूक लिए रणवीर सिंह काफी खतरनाक लगते हैं. इसके बाद रणवीर फिर हमजा अली मजारी के किरदार में लंबे बालों वाले लुक में दिखते हैं. टीजर में रणवीर ‘धुरंधर’ से भी ज्यादा खतरनाक लग रहे हैं. एक्शन और वायलेंस से भरपूर इस टीजर में दिखता है कि अब हमजा का पावर बढ़ गया है. वहीं वो पहले से भी ज्यादा आक्रामक भी हो गया है. टीजर देखकर पता चलता है कि इस बार कहानी दो हिस्सों में चलेगी, जिसमें रणवीर सिंह के खुफिया जासूस बनने से लेकर पाकिस्तान पहुंचने तक का सफर दिखाया जाएगा. टीजर में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन की भी झलक देखने को मिलती है.

Loading Ad...

‘ये नया हिंदुस्तान है. ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी’

Loading Ad...

फिल्म के टीज़र में सिर्फ एक ही डायल़ॉग है और एक ही डायलॉग ने बवाल मचा दिया है. टीज़र के लास्ट में रणवीर सिंह उर्फ हमजा कहते हैं,  ये नया हिंदुस्तान है. ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी.  टीज़र में रणवीर सिंह एक दम ख़ूँख़ार अंदाज़ में नज़र आए हैं, जिनसे फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है. 

टीज़र देख फैंस क्यों बोले धोखा हुआ है?

Loading Ad...

धुरंधर 2 के टीज़र पर फैंस के रिएक्शन भी आने शुरु हो गए हैं. कोई बोल रहा है कि टीज़र देखकर रोंगटे खड़े हो गए हैं तो कोई टीज़र देखकर बोल रहा है कि हमारे साथ धोखा हुआ है. पहले पार्ट के एंड में जो दिखाया गया था, वहीं टीज़र में दिखा दिया है. एक यूजर ने लिखा, “Goosebumps”

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “Teaser ke naam par dhurandhar movie ka hi last glimpse dikha diya. Dhokha hua hai humare sath”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “Pure Karachi me dar ka mahol”

Loading Ad...

वहीं एक और यूजर ने लिखा,Kuch naya dikha dete already dekha hua movie ke end me”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “So the post-credit scene is now being sold as a “Dhurandhar 2 teaser”? That’s disappointing.”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “Abey choona laga diya bey”

Loading Ad...

‘अब बिगड़ने का वक्त आ गया है’

बता दें कि मेकर्स ने टीज़र से पहले धुरंधर द रिवेंज का पोस्टर जारी किया था, पोस्टर में रणवीर सिंह यानि हमजा ख़ून और बारिश में भीगे हुए नज़र आ रहे हैं. उनकी आंखों में बदले की आग साफ़ दिख रही है. पोस्टर के साथ कैप्शन दिया गया है. “अब बिगड़ने का वक्त आ गया है”

Loading Ad...

धुरंधर 2 की दमदार कास्ट

धुरंधर द रिवेंज में कहानी वहीं से शुरु होगी जहां पहले पार्ट का एंड हुआ था, फिल्म की स्टारकास्ट इस बार काफी बड़ी होने वाली है. फिल्म में रणवीर सिंह जहां लीड रोल में नज़र आएंगे. वहीं उनके अलावा आर माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी अहम रोल में नज़र आएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रहमान डकैट के रोल में नज़र आए अक्षय खन्ना भी गूसरे पार्ट में नज़र आ सकते हैं, हालांकि इसे लेकर अभी ऑफिशियली कुछ सामने नहीं आया है. खबरें तो ये भी है कि धुरंधर द रिवेंज में विक्की कौशल भी केमियो करते दिखाई दे सकते हैं. 

धुरंधर ने कितने करोड़ का बिज़नेस किया था?

Loading Ad...

धुरंधर द रिवेंज का पहला पार्ट पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज़ हुआ था. फिल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर रिक़ॉर्ड तोड़ कमाई की थी. फिल्म ने भारत में जहां 893.04 करोड़ की कमाई की थी. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 1300 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर कई बड़ी फिल्मों को धूल चटा दी थी. 

टॉक्सिक से भिड़ेंगे रणवीर सिंह 

यह भी पढ़ें

धुरंधर: द रिवेंज एक हाई-ऑक्टेन स्पाई-एक्शन थ्रिलर है, जिसे आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है, और ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने भी प्रोड्यूस किया है. जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज प्रोडक्शन के बैनर तले बनी ये फिल्म 19 मार्च को थियेटर्स पर रिलीज़ होगी. इस बार ये फिल्म हिंदी के साथ साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम, और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज़ होगी. इस फिल्म का मुकाबला साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक से होगा. 

LIVE
Loading Ad...
Loading Ad...