Advertisement
‘हर फिल्ममेकर का काम…’, जावेद अख्तर ने की ‘धुरंधर’ की तारीफ, प्रोपेगेंडा बताने वालों को ऐसे दिया करारा जवाब
जावेद अख़्तर से धुरंधर को प्रोपेगेंडा फिल्म कहे जान पर उनकी राय पूछी गई. जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि आप प्रोपेगेंडा फिल्मों से क्या मतलब निकालते हैं. मुझे ‘धुरंधर’ बहुत पसंद आई, यह एक शानदार फिल्म है. हालांकि मुझे इसका पहला पार्ट दूसरे से ज्यादा अच्छा लगा.
Advertisement
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है. इस फ़िल्म के दोनों पार्ट्स बॉक्स ऑफ़िस पर काफी बड़े हिट साबित हुए थे. पहला पार्ट दिसंबर 2025 में रिलीज हुआ था, जबकि दूसरा पार्ट मार्च 2026 में रिलीज़ हुआ था. ये फिल्म ज़्यादातर लोगों को पसंद आई थी. हालांकि कई लोगों ने इसे प्रोपेगेंडा फिल्म भी बताया था.
'मुझे ‘धुरंधर’ बहुत पसंद आई, ये एक शानदार फिल्म है'
अब इसे लेकर जाने माने गीतकार और स्क्रिप्ट राइटर जावेद ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. हाल ही में एक इवेंट के दौरान जावेद अख़्तर से धुरंधर को प्रोपेगेंडा फिल्म कहे जान पर उनकी राय पूछी गई. जिसके जवाब में उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि आप प्रोपेगेंडा फिल्मों से क्या मतलब निकालते हैं. मुझे ‘धुरंधर’ बहुत पसंद आई, यह एक शानदार फिल्म है. हालांकि मुझे इसका पहला पार्ट दूसरे से ज्यादा अच्छा लगा.”
Advertisement
हर फिल्ममेकर का काम सच्चाई को दिखाना है
Advertisement
जावेद अख़्तर ने आगे कहा, “हर कहानी किसी न किसी बात पर अपना रुख रखती है, लेकिन क्या उसे सिर्फ इसलिए प्रोपेगेंडा कह दिया जाए क्योंकि वह दर्शकों के एक वर्ग को पसंद नहीं आती? हर किसी को अपने विचार व्यक्त करने का अधिकार है. प्रोपेगेंडा फिल्मों में गलत क्या है? हर फिल्ममेकर का काम सच्चाई को दिखाना है.”
'फिल्में समाज के साथ बदलती रहती हैं'
Advertisement
जावेद अख़्तर यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा,” काल्पनिक या परियों की कहानियों में भी किसी न किसी तरह की सोच और विचारधारा छिपी होती है, इसलिए कोई भी कहानी पूरी तरह से न्यूट्रल नहीं हो सकती. फिल्में समाज के साथ बदलती रहती हैं. फिल्में आईने की तरह होती हैं. समय के साथ नैतिकता और लोगों की चाहतें बदलती हैं. जैसे-जैसे समाज बदलता है, वैसे-वैसे फिल्मों का कंटेंट भी बदलता है.”
सैफ अली खान के बयान से चिढ़ेंगे विरोधी
प्रोपेगेंडा बताने वालों को दिया करारा जवाब
बता दें कि जावेद अख़्तर ने जिस तरह से धुरंधर की तारीफ़ की हैं, उसने सभी को हैरान कर दिया है, एक्टर के इस बयान से उन लोगों को ज़रूर मिर्ची लगेगी, जिन्होंने इसकी आलोचना की थी, और इसे एक Propaganda फिल्म बताया था. अब जावेद अख़्तर ने ऐसे लोगों को करारा जवाब दे दिया है.
Advertisement
धुरंधर के दोनों पार्ट्स ने कितने करोड़ का बिज़नेस किया?
यह भी पढ़ें
बात करें धुरंधर की तो इस फिल्म के दो पार्ट रिलीज़ हो चुके हैं, पहला पार्ट दिसंबर 2025 में रिलीज़ हुआ था, जबकि दूसरा पार्ट मार्च 2026 में रिलीज़ हुआ था. दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुईं थी. दोनों फिल्मों ने दुनियाभर में 3100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था. धुरंधर 2 तो भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और राकेश बेदी अहम रोल में नज़र आए थे. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने थियटर्स के साथ-साथ ओटीटी पर भी कमाल कर दिया है.