Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

बैन भी नहीं रोक पाई 'धुरंधर' की राह, पाकिस्तान में भी गाड़े झंडे, बन गई N0.1 फिल्म, धड़ल्ले से देख रहे पाकिस्तानी

धुरंधर 30 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ कर दी गई है. फैंस बड़ी ही बेसब्री से धुरंधर की ओटीटी रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे थे. ये फिल्म दुनियाभर के कई देशों में टॉप ट्रेंड कर रही है. इसमें भारत तो शामिल है ही. पाकिस्तान में भी धुरंधर ट्रेंड कर रही है.

Loading Ad...

रणवीर सिंह की धुरंधर ने दुनियाभर में सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं, बॉक्स ऑफ़िस पर इस फिल्म ने पैसों की बरसात कर दी, मेकर्स की मुनाफे से जेब भर दी. इस फिल्म को थियेटर्स पर काफी पसंद किया गया था. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफ़िस के तमाम बड़े रिक़ॉर्ड तोड़ दिए हैं. इतना ही नहीं ये फिल्म रणवीर सिंह के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. 

पाकिस्तान में ट्रेंड कर रही धुरंधर

थियेटर्स पर बवाल मचाने के बाद धुरंधर 30 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ कर दी गई है. फैंस बड़ी ही बेसब्री से धुरंधर की ओटीटी रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे थे. ये फिल्म दुनियाभर के कई देशों में टॉप ट्रेंड कर रही है. इसमें भारत तो शामिल है ही. पाकिस्तान में भी धुरंधर ट्रेंड कर रही है. 

Loading Ad...

पाकिस्तानी के ल्यारी टाउन पर आधारित ये फिल्म पाकिस्तान नेटफ़्लिक्स पर ट्रेंडिंग ट़ॉप 10 में किस नंबर पर है, ये हर कोई जानना चाह रहा है, क्योंकि ये फिल्म पारकिस्तान में बैन थी. 

Loading Ad...

पाकिस्तान नेटफ़्लिक्स पर ट़ॉप 10 ट्रेंडिंग मूवी

नेटफ्लिक्स पाकिस्तान टॉप 10 की लिस्ट में भारतीय फिल्मों का दबदबा है, दसवें नंबर पर  अक्षय कुमार ती जॉली एलएलबी 3 है, नौवें पर The Ashes, आठवें नंबर पर मर्दानी, सातवें नंबर मर्दानी 2, छठे नंबर पर द रिप, पांचवे नंबर दे दे प्यार दे 2, चौथे नंबर द बिग फेक, तीसरे नंबर पर हक, दूसरे नंबर पर तेरे इश्क में है. वहीं पाकिस्तान में पहले नंबर पर धुरंधर है. यानि जिस देश में फिल्म बैन हुई है, वहीं सबसे ज्यादा देखी जा रही है. इतना ही नहीं इससे पहले धुरंधर सबसे ज्यादा डाउनलोड भी पाकिस्तान में हुई थी. 

Loading Ad...

धुरंधर ने कितने करोड़ का कारोबार किया था?

बता दें कि धुरंधर ने बॉक्स ऑफ़िस पर इतिहास रच दिया था, 250 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर 890 करोड़ की कमाई की थी, वहीं दुनिया भर में इस फिल्म ने 1300 करोड़ का कारोबार कर लिया था. ये हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई है. 

धुरंधर ने कई फिल्मों को चटाई धूल

Loading Ad...

धुरंधर रणवीर के करियर में बेहद ही अहम साबित हुई हैं, बीते कुछ सालों से एक्टर की फिल्में ब़ॉक्स ऑफ़िस पर फ्लॉप साबित हो रही थी, लेकिन धुरंधर की रिलीज़ के बाद एक्टर के करियर से फ्लॉप का सूखा ख़त्म हो गया है. इस फिल्म ने कमाई के मामले में जवान, पठान, छावा और एनिमल जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. 

धुरंधर द रिवेंज का टीज़र देख भड़के लोग

बता दें कि मेकर्स ने हाल ही में धुरंधर द रिवेंज का टीज़र रिलीज किया था. जिसमें रणवीर सिंह हमजा के किरदार में नजर आए थे. टीज़र में उनका ख़ूँख़ार अंदाज़ नज़र आया था,  हालांकि कई लोगों ने टीजर देख मेकर्स के ख़िलाफ़ नाराजगी ज़ाहिर की थी. लोगों ने मेकर्स पर चूना लगाने का आरोप लगाया था. क्योंकि टीज़र में पहले पार्ट के एंड सीन ही नज़र आए थे. कुछ नया देखने को नहीं मिला था. 

Loading Ad...

धुरंधर 2 की दमदार कास्ट 

धुरंधर द रिवेंज में कहानी वहीं से शुरु होगी जहां पहले पार्ट का एंड हुआ था, फिल्म की स्टारकास्ट इस बार काफी बड़ी होने वाली है. फिल्म में रणवीर सिंह जहां लीड रोल में नज़र आएंगे. वहीं उनके अलावा आर माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी अहम रोल में नज़र आएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रहमान डकैट के रोल में नज़र आए अक्षय खन्ना भी गूसरे पार्ट में नज़र आ सकते हैं, हालांकि इसे लेकर अभी ऑफिशियली कुछ सामने नहीं आया है. खबरें तो ये भी है कि धुरंधर द रिवेंज में विक्की कौशल भी केमियो करते दिखाई दे सकते हैं. 

धुरंधर 2 की दमदार कास्ट

Loading Ad...

धुरंधर: द रिवेंज एक हाई-ऑक्टेन स्पाई-एक्शन थ्रिलर है, जिसे आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है, और ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने भी प्रोड्यूस किया है. जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज प्रोडक्शन के बैनर तले बनी ये फिल्म 19 मार्च को थियेटर्स पर रिलीज़ होगी. इस बार ये फिल्म हिंदी के साथ साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम, और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज़ होगी. इस फिल्म का मुकाबला साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक से होगा.

यह भी पढ़ें

 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...