Advertisement

Loading Ad...

धुरंधर के ‘इक़बाल’ ने लगाया ‘भारत माता की जय’ का नारा, शोभा डे को लगी मिर्ची, लोगों ने सिखाया सबक

अर्जुन रामपाल ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाने की वजह से चर्चा का विषय बन गए हैं, दरअसल एक्टर का भारत माता की जय लगाना वामपंथियों को रास नहीं आया है, तभी तो अर्जुन रामपाल के इस नारे को लेकर राइटर शोभा डे को लगता है मिर्ची लग गई.

Loading Ad...

धुरंधर द रिवेंज में मेजर इक़बाल बनकर हर किसी का मनोरंजन करने वाले अर्जुन रामपाल इस वक्त चर्चा में बने हुए हैं, फिल्म में वो ISI के एजेंट के रोल में नज़र आए थे. उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ़ हुई, विलेन के रोल में एक्टर एक दम छा गए. 

‘भारत माता की जय’ बोलने पर शोभा डे को लगी मिर्ची!

वहीं हाल ही में अर्जुन रामपाल ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाने की वजह से चर्चा का विषय बन गए हैं, दरअसल एक्टर का भारत माता की जय लगाना वामपंथियों को रास नहीं आया है, तभी तो अर्जुन रामपाल के इस नारे को लेकर राइटर शोभा डे को लगता है मिर्ची लग गई. तभी तो उन्होंने अपने एक आर्टिकल में एक्टर पर इसे लेकर निशाना साध दिया. 

Loading Ad...

‘भारत माता की जय’ बोलने पर मचा बवाल

Loading Ad...

बता दें कि अर्जुन रामपाल हाल ही में एक अव़ॉर्ड फ़ंक्शन में शामिल हुए थे. उन्होंने अव़ॉर्ड फ़ंक्शन के दौरान जो स्पीच दी उसके लास्ट में उन्होंने भारत माता की जय का नारा लगाया. लेकिन शोभा डे को ये रास नहीं आया और उन्होंने अर्जुन रामपाल की आलोचना कर दी. आख़िर भारत माता की जय किसी के लिए भी चिंता की बात कैसे हो सकती है. 

वामपंथी विचारधारा रखने वाली राइटर शोभा डे ने इंग्लिश में एक आर्टिकल लिखा, उस आर्टिकल की हेडलाइन है, Why Arjun Rampal Saying Bharat Mata Ki Jai Should worry Bollywood Audiences. हिंदी में इसका मतलब है. अर्जुन रामपाल का 'भारत माता की जय' कहना बॉलीवुड दर्शकों के लिए चिंता का विषय क्यों होना चाहिए?

Loading Ad...

शोभा डे ने बदलते बॉलीवुड पर निकाली भड़ास!

शोभा ने आगे लिखा, ‘भारत माता की जय!’ यह वह बुलंद नारा है जिसके साथ एक्टर अर्जुन रामपाल ने मुंबई में हाल ही में हुए एक अवॉर्ड समारोह में अपना भाषण समाप्त किया..जल्द ही, हमारे तीन मौजूदा सुपरहीरो—यानी 'खान' तिकड़ी—को धीरे-धीरे किनारे कर दिया जाएगा; क्योंकि निर्माता अब ऐसे अभिनेताओं को साइन करेंगे जो दिल्ली से तय होने वाले राजनीतिक एजेंडे के ज़्यादा अनुकूल हों. यह बदलाव धीरे-धीरे होगा ताकि यह "स्वाभाविक" लगे (खान अब बहुत बूढ़े हो गए हैं. उनकी फ़िल्में अब बॉक्स ऑफ़िस पर उतना कमाल नहीं दिखा पा रहीं.. प्रोडक्शन हाउस और बड़े स्टूडियो पहले से ही हिंदुत्व-समर्थक लोगों द्वारा पेश किए गए प्रोजेक्ट्स पर तेज़ी से काम कर रहे हैं. जो लोग इन 'खास दायरों' से बाहर रहना चुनते हैं, उनकी राह में रोड़े अटकाना या उन्हें दबाना कोई बड़ी बात नहीं है. उनके प्रोजेक्ट्स को तब तक लटकाकर रखा जाता है, जब तक कि उनका सब्र और पैसा दोनों खत्म न हो जाएं.”

‘भविष्य में फ़िल्म अवॉर्ड्स के साथ एक शर्त भी जुड़ जाएगी’

Loading Ad...

शोभा ने आगे लिखा, “शायद भविष्य में फ़िल्म अवॉर्ड्स के साथ एक शर्त भी जुड़ जाएगी: अभिनेताओं के लिए यह अनिवार्य होगा कि वे एक सुर में "भारत माता की जय!" का नारा लगाएं—और साथ ही, अपनी चमचमाती ट्रॉफी को जीत के प्रतीक के तौर पर ऊपर उठाकर, सारी लाइमलाइट अपनी ओर खींच लें.”

शोभा डे का Double Standard क्यों?

शोभा डे को अर्जुन रामपाल के भारत माता की जय वाले नारे से मिर्ची क्यों लगी, क्योंकि अब बॉलीवुड पहले की तरह उर्दूवुड  से ढाका हुआ नहीं है, पहले इंडस्ट्री में भारत माता की जय जैसे नारे लगाने से पहले 100 बार सोच था, आज बॉलीवुड हिंदुत्व की विचारधारा बुलंद हो रही है, कभी दूसरे समुदाय की विचारा धारा बॉलीवुड पर हावी रहती थी, अब बॉलीवुड में हिंदुत्व को बढ़ावा मिल रहा है, तो शोभा डे को मिर्ची लग रही है, जब हिंदुत्व का अपमान किया जाता था, जब दूर-दूर तक बॉलीवुड में हिंदुत्व की जगह उर्दूवुड हावी था, तब तो शोभा डे को ना मिर्ची लगती थी, ना बुरा लगता था, लेकिन अब बॉलीवुड सितारे भारत की जय का नारा लगा रहे हैं तो उन्हें चिंता हो ही है. शोभा डे का ये double Standard क्यों, जब बॉलीवुड के लोग दूसरे social या political मुद्दों पर बोलते हैं, तब उन्बें कोई problem नहीं होती. लेकिन देशभक्ति से जुड़ा  नारा बोले तो अचानक चिंता क्यों होने लगती है. 

Loading Ad...

क्या बॉलीवुड में हिंदुत्व के प्रभाव से चिढ़ी शोभा डे?

शोभा डे ने अपने आर्टिकल में बॉलीवुड की खान तिगड़ी के लिए दुख जाता है, उन्होंने अपनी भड़ास निकाली है कि जल्द ही खान तिगड़ी को धीरे-धीरे किनारा कर दिया जाएगा और  Producers  सिर्फ उन्ही एक्टर्स को साइन करेंगे जो दिल्ली से तय होने वाले राजनीतिक एजेंडे के ज्यादा फ्रैंडली हो. शोभा डे का ये भी कहना है कि बड़े-बड़े स्टूडियो अब हिंदुत्व समर्थक लोगों द्वारा पेश किए जा रहे प्रोजेक्टस पर काम कर रहे हैं, और जो हिंदुत्व का समर्थन नहीं कर रहा है, उनकी राह में रोड़ा डाला जा रहा है, उनके प्रोजेक्टस को लटकाया जा रहा है. लगता है कि शोभा डे को बॉलीवुड की बदलती विचारा धारा से मिर्ची लग रही है, अब जब बॉलीवुड में हिंदुत्व का प्रभाव देखने को मिल रहा है, तो शोभा डे से ये हज़म नहीं हो रहा है, तभी उन्होंने अपने आर्टिकल में ये तक कह दिया है कि भविष्य में फ़िल्म अवॉर्ड्स के साथ एक शर्त भी जुड़ जाएगी एक्टर्स के लिए ये अनिवार्य होगा कि वो एक सुर में ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाएं. अब बदलता बॉलीवुड शोभा डे को पसंद नहीं आ रहा है.

शोडा डे के आर्टिकल पर भड़कीं अर्जुन रामपाल की GF

Loading Ad...

अब शोडा डे के इस आर्टिकलपर अर्जुन रामपाल की गर्लफ़्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने नाराजगी ज़ाहिर की है. उन्हें शोभा का ये आर्टिकल बिलकुल पसंद नहीं आया है. उन्होंने इसपर कमेंट करते हुए इस बयान को अपमानजनक बताया है. 

शोभा डे पर भड़के लोग 

Loading Ad...

वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग शोभा डे को ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, Uff kitna dard hai jihadi shobha de ko

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, क्या आपको लगता है कि ये सही टाइम है किसी की पर्सनल च्वाइस और सोच की आलोचना करना.”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा ने लिखा-काश शोभा डे जोधा अकबर के वक्त भी एक्टिव होतीं.” 

Loading Ad...

इतना ही नहीं एक और यूजर  ने लिखा "भारत माता की जय" कहने में क्या हर्ज़ है? खुद को उदार और संभ्रांत मानने का मतलब यह नहीं है कि हम राष्ट्रवाद का सम्मान करना भूल जाएं.”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, शोभा डे- भारत माता की जय किसी के लिए भी चिंता की बात कैसे हो सकती है? ये बहुत ही घटिया बात है.”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा- “ भारत माता में भी इनको हिंदुत्व दिख रहा है, सच में इतनी नीचता की कोई हद नहीं कि ये लोग गिर भी जाएं”

Loading Ad...

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “उर्दूवुड प्रोपेगेंडा आखिरकार ख़त्म हो रहा है. भारत माता की जय”

‘मैं अपना बदला लूंगा और धुरंधर के साथ मैंने वही किया’

Loading Ad...

बता दें कि इस अवॉर्ड फंक्शन में अर्जुन रामपाल ने 26/11 के हमलों पर भी बातें की और आंखों देखा अपना अनुभव शेयर किया. उन्होंने बताया कि धुरंधर पर काम करना उनके लिए एक तरह का पर्सनल बदला था. एक्टर ने कहा था, “साल 2008 में 26/11 की घटना के दौरान मैं इसी होटल में था. मैं अपने दोस्तों को लेने आया था. हम ताज होटल जा रहे थे क्योंकि हम वहां मेरा जन्मदिन मनाने जा रहे थे. अपने जन्मदिन पर, मैंने 26/11 की भयावहता को अपनी आंखों से देखा. सुबह जब मैं गाड़ी चलाकर घर लौट रहा था तो मुझे कम से कम तीन बार रुकना पड़ा क्योंकि मुझे उल्टी जैसा महसूस हो रहा था. जब आदित्य धर ने मुझे 26/11 का सीन सुनाया, तो मुझे पता चल गया कि मैं अपना बदला लूंगा और धुरंधर के साथ मैंने वही किया. मैं बस इतना कहना चाहता हूं, भारत माता की जय.”

धुरंधर 2 ने अब तक कितने करोड़ का कारोबार किया?

यह भी पढ़ें

बात करें धुरंधर 2 की तो ये फिल्म बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचा रही है, जहां भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर इस फिल्म ने 600 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है, वहीं दुनियाभर में इस फिल्म में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. हर तरफ़ धुरंधर द रिवेंज का डंका बज रहा है, जहां ज़्यादातर लोगों को ये फिल्म पसंद आ रही है, वहीं कुछ लोग इसे प्रोपेगैंडा फिल्म बता रहे हैं. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...