Advertisement

Loading Ad...

करोड़ो कमाने वाली ‘धुरंधर 2’ में किया काम, लेकिन मूवी देखने को नहीं 500 रुपये, फिल्म में दिखे ऑटो ड्राइवर का छलका दर्द

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार कमाई कर रही है. वहीं इस बीच फिल्म से जुड़ा ऑटो ड्राइवर का एक किस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने जानने के बाद हर कोई इमोशनल हो गया.

Loading Ad...

रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफ़िस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने अब तक कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं.

धुरंधर 2 में दिखा ऑटो ड्राइवर क्यों चर्चा में आया?

इन सबके बीच इस फिल्म से जुड़ा एक छोटा सा clip या फिर यूं कहें की एक असली किस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल एक ऑटो-रिक्शा ड्राइवर, जो फिल्म के आखिरी सीन में रणवीर सिंह यानि हजमा/ जसकीरत सिंह रांगी को घर छोड़ने जाता है, अब उसी ऑटो ड्राइवर की कहानी चर्चा में आ गई है. 

Loading Ad...

धुरंधर 2 में दिखे ऑटो ड्राइवर ने नहीं देखी फिल्म

Loading Ad...

रणवीर सिंह के साथ आखिरी सीन में नजर आया ये ऑटो ड्राइवर भी फिल्म का हिस्सा है, भले ही  कुछ सेकेंड के लिए वो फिल्म में नज़र आए हों, लेकिन अब सोशल मीडिया पर वो वायरल हो रहे हैं. दरअसल ये ऑटो-रिक्शा ड्राइवर अभी तक धुरंधर 2 को थियेटर में नहीं देख पाया है. उसने इसके पीछे की वजह का भी खुलासा किया है.

‘मैं इसे अभी तक नहीं देख पाया हूं’

Loading Ad...

एक लीडिंग वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक़ ऑटो ड्राइवर से पूछा गया था कि क्या उन्होंने धुरंधर 2 देखी है. इस सवाल का जवाब देते हुए ऑटो ड्राइवर ने कहा, "मैंने इसे अभी तक नहीं देखा है. टिकट लगभग 500 रुपये के हैं, और जैसा कि आप जानते हैं, यह अभी-अभी रिलीज़ हुई है, इसलिए मैं इसे अभी तक नहीं देख पाया हूं."

‘2,500 रुपये तो हम पूरे महीने में बचा पाते हैं’

वहीं जब ऑटो ड्राइवर से पूछा गया कि क्या उनके बच्चों ने फ़िल्म देखने की ज़िद की थी, यह देखते हुए कि वह इसमें नज़र आए हैं, तो ड्राइवर ने सच्चाई बताते हुए कहा,  "हां, उन्होंने ज़िद की थी, लेकिन मैंने उनसे कहा कि हम पांच लोग हैं, और कुल मिलाकर 2,500 रुपये खर्च होंगे. 2,500 रुपये तो हम पूरे महीने में बचा पाते हैं, इसलिए मैं उन्हें नहीं ले गया. मैंने उनसे कहा कि हम थोड़ा इंतज़ार करेंगे और इसे बाद में देखेंगे."

Loading Ad...

ऑटो ड्राइवर के जवाब ने जीता दिल 

बता दें कि ऑटो ड्राइवर का ये जवाब, वो भी बिना शिकायत के, लोगों को काफी पसंद आया है. ड्राइवर के इस जवाब ने लोगों का दिल जीत लिया है. इतनी बड़ी फिल्म में नज़र आना किसी के लिए भी सपने के बराबर होता है. लेकिन पैसों की तंगी की वजह से धुरंधर 2 के छोटे से सीन में नज़र आने वाला ये ऑटो ड्राइवर अभी तक फिल्म नहीं देख पाया है. 

6 दिनों में कितने करोड़ का बिजनेस किया?

Loading Ad...

धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है.  रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पाँच दिनों ही में 500 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है. फिल्म ने हिंदी बेल्ट में ही पहले दिन पेड प्रीव्यू के आंकड़े 43 करोड़ मिलाने के बाद 140 करोड़ की कमाई की थी. वहीं दूसरे दिन इसने 81 करोड़, तीसरे दिन 109 करोड़, चौथे दिन 113 करोड़,  पांचवें दिन 60 करोड़ की कमाई की थी. वहीं छठे दिन हिंदी बेल्ट में इस फिल्म ने 52 करोड़ की कमाई की है. साउथ भाषाओं के आँकड़े जोड़ने के बाद धुरंधर 2 ने भारत में 575.67 करोड़ का नेट कलेक्शन कर दिया है. वहीं भारत में इसका ग्रास  कलेक्शन 687.43 करोड़ रुपये हो गया है. 

दुनियाभर में बजा धुरंधर 2 का डंका

धुरंधर द रिवेंज एक ऐसी फिल्म है, जो 4 घंटे के बावजूद दर्शकों को आख़िर तक कुर्सी तक बांधे रखती है. यही वजह है की पांच दिनों में ही इस फिल्म ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफ़िस पर 919 करोड़ का Gross कलेक्शन कर हर किसी को चौंका दिया है. सिर्फ ओवरसीज मार्केट में ही इस फिल्म ने 231.57 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया है. 

Loading Ad...

क्या है धुरंधर 2 में खास?

यह भी पढ़ें

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म सिर्फ एक एक्शन ड्रामा नहीं है, बल्कि इसमें देशभक्ति, इमोशन और बड़े-बड़े ट्विस्ट्स का जबरदस्त मिक्स है. रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार फिल्म को और मजबूत बनाते हैं. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की धुरंधर 2 का लाइफटाइम कलेक्शन कितना होता है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...