Advertisement

Loading Ad...

Dhurandhar 2: फिल्म तो देख ली लेकिन धुरंधर वाले Rehman Bhai कहां ग़ायब है? अक्षय खन्ना की रणवीर सिंह ने नहीं आने दी याद

धुरंधर' के पहले पार्ट के आखिर में अगर आप गौर करें, तो रहमान डकैत का चैप्टर एक तरह से लॉजिकल एंड की तरफ बढ़ गया था मतलब उनकी कोई ज़रूरत थी नहीं दूसरे चैप्टर में. हां उनका AURA ऐसा था कि दूसरे पार्ट में उनको ढूंढा जाने लगा. तो अगर आपने भी उनको ढूँढा और वो आपको नहीं मिले तो चलिए हम आपको बताते हैं.

Loading Ad...

हाथ में बंदूक, आंखों में खौफ और जुबान पर वो ठंडी सी मुस्कान... याद है न 'धुरंधर' का वो रहमान डकैत? अक्षय खन्ना ने अपनी एक्टिंग से उस किरदार में ऐसी जान फूंकी थी कि हीरो से ज्यादा विलेन के चर्चे होने लगे थे. लेकिन जैसे ही 'धुरंधर 2' का ऐलान हुआ और ट्रेलर सामने आया, फैंस का दिल टूट गया.  हर कोई बस एक ही सवाल पूछ रहा है भाई, अपना रहमान डकैत कहां है? आखिर अक्षय खन्ना इस सीक्वल से गायब क्यों हैं? चलिए इस रिपोर्ट में सस्पेंस से पर्दा उठाते हैं और बताते हैं आपको कि कहां है रहमान भाई ?

दूसरे पार्ट में लोगों ने रहमान को ढूंढा

देखिए, किसी भी फिल्म का सीक्वल दो वजहों से बनता है या तो कहानी आगे बढ़ती है, या फिर एक नई शुरुआत होती है. 'धुरंधर' के पहले पार्ट के आखिर में अगर आप गौर करें, तो रहमान डकैत का चैप्टर एक तरह से लॉजिकल एंड की तरफ बढ़ गया था मतलब उनकी कोई ज़रूरत थी नहीं दूसरे चैप्टर में. हां उनका AURA ऐसा था कि दूसरे पार्ट में उनको ढूंढा जाने लगा. तो अगर आपने भी उनको ढूँढा और वो आपको नहीं मिले तो चलिए हम आपको बताते हैं.

Loading Ad...

धुरंधर 2 में क्यों नहीं दिखे रहमान डकैत?

Loading Ad...

देखिये फ़िल्म के SEQUEl में अक्षय खन्ना यानि REHMAN DAKAIT नहीं है, उनका इंतकाल और फिर बाद में अगले KING OF LYARI बनने तक का सफर दिखाया गया है. सच बताऊ जिन लोगो को लग रहा था कि बिना रहमान के सीक्वल तो हो ही नहीं सकता. बिना रहमान के सीक्वल बना भी और सुपरहिट भी हुआ है. Actually मेकर्स का मानना था कि रहमान का किरदार इतना 'लार्जर दैन लाइफ' था कि उसे बिना वजह खींचना किरदार की लीगेसी के साथ नाइंसाफी होती. अक्सर डायरेक्टर्स एक कल्ट विलेन को दोबारा लाकर उसकी वैल्यू कम नहीं करना चाहते, और शायद यही वजह है कि रहमान डकैत को इस बार 'आराम' दिया गया है. 

क्या रोल की लेंथ को लेकर हुई थी अनबन

Loading Ad...

ये तो रही फ़िल्म की बात लेकिन बात सिर्फ कहानी की नहीं है. इंडस्ट्री के गलियारों में चर्चा ये भी है कि अक्षय खन्ना अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर बहुत चूजी हैं. वो क्वांटिटी से ज्यादा क्वालिटी पर भरोसा करते हैं. कहा जा रहा है कि जब 'धुरंधर 2' की स्क्रिप्टिंग हो रही थी, तब अक्षय अपने दूसरे कमिटमेंट्स में बिजी थे. साथ ही रोल की लेंथ को लेकर भी कुछ अनबन की खबरें आईं, हालांकि टीम ने कभी इस पर खुलकर कुछ नहीं कहा. सच तो ये है कि अक्षय खन्ना उस तरह के एक्टर नहीं हैं जो सिर्फ स्क्रीन टाइम के लिए किसी फिल्म का हिस्सा बनें. 

रहमान डकैत की जगह रणवीर सिंह ने ली ग्रैंड एंट्री

सोशल मीडिया पर तो जैसे जंग छिड़ी हुई है. कुछ फैंस का कहना है कि 'रहमान डकैत के बिना धुरंधर ऐसी है जैसे बिना नमक की बिरयानी’. कुछ फैंस कह रहे हैं कि रणवीर को देखकर अक्षय को हमने मिस नहीं किया. फिल्म में नए चेहरे और बड़े धमाके शामिल किए गए हैं, जो अक्षय की याद कम दिलाते हैं, पर हां उनका ICONIC किरदार शानदार था शानदार है और शानदार रहेगा. जिस तरह से रहमान भाई पर फ़िल्माया SONG वायरल हुआ था, ठीक वही ग्रैंड एंट्री इस बार रणवीर ने ली है.

Loading Ad...

खैर, कुल मिलाकर रहमान डकैत की कमी तो खलेगी, लेकिन सिनेमा सरप्राइज का खेल है और इस फ़िल्म में रहमान डकैत के अलावा और भी कई SURPRIZE हैं. 

यह भी पढ़ें

 

LIVE
Loading Ad...
Loading Ad...